Israel Hamas Conflict Israeli Journalist Couple Hananya India Naftali Video: इजराइल की राजधानी तेल अवीव में एक बम शेल्टर के अंदर शूट किया गया एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वायरल वीडियो में इजराइली पत्रकार जोड़ा हन्या नफ्ताली और उनकी पत्नी इंडिया नफ्ताली दिख रहे हैं। वीडियो में दोनों तेल अवीव में हमास की ओर से किए गए रॉकेट लॉन्चर के दहशत की कहानी बता रहे हैं। दरअसल, इजराइली पत्रकार जोड़ा शुक्रवार की रात तेल अवीव में था। अचानक हमास की ओर से हमले शुरू होने के बाद जोड़े को बम शेल्टर में छिपना पड़ा।
इजरायली चैनल i24News की एंकर इंडिया नफ्ताली ने वीडियो में कहा कि मुझे लगता है कि मैंने इस तरह के हमले की तस्वीरें कभी नहीं देखी है। जब मैंने आसमान में रॉकेट लॉन्चर्स को देखा तो दिमाग में सबसे पहला ख्याल आया, जैसे प्रलय आ गया हो। मैं ये तस्वीरें अपने दिमाग से हटाना चाहती हूं। मैंने कभी नहीं सोचा था कि इतनी संख्या में इजरायलियों के मारे गए शवों की तस्वीरें मैं कभी देखूंगी।
वीडियो में इंडिया के पति हन्या नफ्ताली भी अपने अनुभव शेयर करते हैं। हन्या नफ़्ताली ने कहा कि हमने अपने सिर के ऊपर विस्फोटों की आवाज़ सुनी। हमास की ओर से दागे गए ये रॉकेट हम इजराइली नागरिकों को मारने के लिए भेजे गए थे। उन्होंने आगे कहा कि मैं आपसे इजराइल के लिए प्रार्थना करने की अपील करता हूं। हमले की तस्वीरें दिल दहला देने वाली हैं। कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो हमास के हमले के बाद अपने प्रियजनों की तलाश कर रहे हैं। कुछ लोग लापता है, कई लोगों और सैनिकों का हमास के आतंकियों ने अपहरण कर लिया है।
वहीं, इंडिया नफ्ताली ने कहा कि ये बेहद घृणित है, हमले के जिम्मेदार हमास आतंकवादियों को रोका जाना चाहिए। यह उनका असली चेहरा है। उन्होंने दुनिया को दिखाया है कि वे कौन हैं? पत्रकार जोड़े ने कहा कि हमास के हमले हमलोगों को तोड़ नहीं सकते, हमारी भावनाओं को तोड़ नहीं सकते। उन्होंने कहा कि कुछ रिपोर्ट्स में हमें आक्रामक बताया जा रहा है, इस रूप में पेश किया जा रहा है, जो कि बिलकुल गलत है। हम इजरायली युद्ध नहीं चाहते।
संबंधित खबरें
जंग के बीच रूस-यूक्रेन एनर्जी सीजफायर पर राजी, ट्रंप का दावा- इसे तोड़ना मत
4 hrs agoजिबूती तट के पास नाव पलटी, 15 बच्चों समेत 109 लोगों की मौत, 116 लापता
7 hrs agoपाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा में गिरी इमरान की PTI सरकार, इमरजेंसी लागू
8 hrs agoचीन के तियानमेन स्क्वायर पर आंदोलन को कैसे कुचला गया? 37 साल बाद खुला राज
12 hrs agoनेपाल में बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर अचानक बढ़ा, बाढ़ की चेतावनी जारी
16 hrs ago'नॉर्वे में कुछ तो गड़बड़ है', नोबेल प्राइज न मिलने पर छलका ट्रंप का दर्द
18 hrs agoहूती विद्रोहियों का सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर हमला, 12 लोगों की मौत
18 hrs ago'प्लीज! आतंरिक मामले में दखल न दें', CJP प्रोटेस्ट पर UN को भारत की दो टूक
18 hrs agoअमेरिका में मास शूटिंग, 2 बच्चों और 1 गर्भवती महिला समेत 9 की मौत
18 hrs ago'जेलेंस्की की जगह नया राष्ट्रपति चुने यूक्रेन', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines