One Year of Israel Hamas War: इजरायल में 7 अक्टूबर 2023 को हुए हमास के हमले के एक साल पूरे हो गए हैं। बंधकों के परिवार के लोगों ने रविवार को कई कार्यक्रमों का आयोजन किया। इस मौके पर फैमिली फोरम ने कहा कि हमें मत भूलिए और न ही बंधकों को भूलिए…
फोरम के सदस्यों ने वैश्विक दुनिया से अपील करते हुए कहा कि वे हमास पर दबाव बनाए और बंधकों को छुड़ाने में मदद करें। नवंबर 2023 में इजरायल और हमास के बीच डील हुई थी, जिसमें 50 इजरायली बंधकों के एवज में 150 फिलीस्तीनी कैदियों को छोड़ने की बात की गई थी। इस समझौते के 108 बंधक छुड़ाए गए थे। लेकिन बाद हमास और इजरायल के बीच संघर्ष बढ़ता गया और स्थिति बिगड़ती गई।
बंधकों में 21 साल की मिया स्केम भी थीं, जो इजरायली और फ्रेंच मूल की नागरिक हैं। मिया का सुपरनोवा फेस्टिवल से अपहरण हो गया था। 54 दिन बाद हमास के कब्जे से छूटने के बाद मिया ने अपना अनुभव सुनाया। बंधकों में 9 साल की एमिली हैंड भी थी, जो 7 अक्टूबर को किबुत्ज बेरी से गायब हो गई थीं।
इजरायल ने गाजा में ऑपरेशन करके सैकड़ों बंधकों को छुड़ाया है। इसी साल फरवरी महीने में इजरायली सैनिकों ने राफा से इजरायली-अर्जेंटीनी नागरिक फर्नांडो मरमैन और लुइस हार को छुड़ाया था। ये दोनों चार महीने तक बंधक रहे थे।
इसी साल जून महीने में इजरायल ने बंधकों को छुड़ाने के लिए नुसैरत में अभियान चलाया और 8 महीने बाद नोवा अर्गामणि, मेयर जान, आंद्रे कोजलोव, श्लोमी जीव को मुक्त करा लिया। इन सभी को नोवा म्यूजिक फेस्टिवल से किडनैप कर लिया गया था। हालांकि अभियान में 200 फिलीस्तीनी नागरिक मारे गए थे।
ये भी पढ़ेंः अलकायदा ने 600 लोगों को उतारा मौत के घाट, Burkina Faso में इस वजह से किया नरसंहार
बंधकों को हमास के अंडरग्राउंड टनल से छुड़ाया
अगस्त महीने में इजरायल ने बेदोउइन से फरहान अल कादी को हमास के टनल नेटवर्क से छुड़ाया। अल-कादी को 7 अक्टूबर के हमले में किबुत्ज मेगेन से अगवा कर लिया गया था। अल-कादी पहले व्यक्ति थे, जिन्हें हमास के अंडरग्राउंड टनल से छुड़ाया गया था।
हालांकि इजरायल के अभियान में बहुत सारे बंधक मारे गए। नवंबर 2023 में 19 वर्षीय नाओ मारसियानो और 65 वर्षीय येहूदित वीस का शव गाजा शहर के पास मिला था। मारसियानो एक सैनिक था, जिसे नहाल ओ बेस से अगवा किया गया था, जबकि वीस पांच बच्चों की मां थी।
नहीं चल पाया 97 बंधकों का पता
16 दिसंबर 2023 को हमास के कब्जे से भागने में सफल रहे तीन बंधकों को इजरायली सैनिकों ने गलती से मार दिया। सभी बंधकों की उम्र 20 साल के करीब थी, इनके नाम योताम हैम, समीर तलालका और एलोन समरीज थे।
23 साल की जर्मन इजरायली महिला शानी लौक के अपहरण की तस्वीरें बहुत चर्चा में रहीं। कई महीनों बाद सामने आए एक वीडियो फुटेज में शानी लौक का शव एक ट्रक पर दिखा था, जिसके पैर पर हमास के एक लड़ाके ने अपना पैर रखा हुआ था। इसी दौरान अन्य बंधकों अमित बुस्लिका (27), इत्जाक गेलेरेंटर (58) और रोन बेंजामिन (53) का शव भी बरामद किया गया।
इजरायल के तमाम प्रयासों के बावजूद 97 बंधकों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। इजरायली प्रशासन का अनुमान है कि इन बंधकों में से 33 की मौत हो गई है।
संबंधित खबरें
LIVE: महादेव सट्टा ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर की आज रायपुर कोर्ट में पेशी
1 hr ago'दुनिया को आतंकवाद के स्पॉन्सर देश से बचाया', ट्रंप ने किस पर साधा निशाना?
1 hr agoUS के फ्लोरिडा में भयानक विमान हादसा, 9 लोगों की मौके पर मौत
2 hrs agoबांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
14 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
18 hrs agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
21 hrs agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
22 hrs agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
23 hrs ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
1 day ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines