हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

सीजफायर खत्म होते ही हमास ने इजराइल पर दागे 50 राॅकेट, इजराइली सेना की जवाबी कार्रवाई में 109 की मौत

Israel Hamas 2nd phase War Latest Update: हमास-इजराइल के बीच 7 अक्टूबर से जंग जारी है। इस बीच 7 दिन के सीजफायर का ऐलान हुआ था। इस दौरान हमास ने इजराइल के 110 बंधकों को रिहा किया था।

विज्ञापन
Israel Hamas 2nd phase War Latest Update

Israel Hamas 2nd phase War Latest Update: इजराइल-हमास के बीच जंग एक बार फिर शुरू हो गई है। हालांकि इस जंग की शुरुआत एक बार फिर हमास ने की। हमास ने मध्य इजराइल पर 50 से ज्यादा राॅकेट दागे। इसके बाद जवाबी कार्रवाई में इजराइली सेना के हमलों में 109 फिलिस्तीनियों के मारे जानें की खबर है। वहीं सैकड़ों बच्चे घायल हुए हैं। गाजा के राॅकेट से हमले के बाद राजधानी तेल अवीव में इजराइली डिफेंस फोर्सेज ने एक बैठक की। बैठक में तय किया गया कि गाजा में ऑपरेशन और तेज किए जाएंगे।

7 अक्टूबर से हमास और इजराइल के बीच जंग जारी है। जंग में अब तक 14 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं इजराइल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि हमास और बंधकों को नहीं छोड़ना चाहता था। इस कारण सीजफायर को आगे नहीं बढ़ाया जा सका है। इजराइल ने आरोप लगाया कि महिलाओं को रिहा नहीं किया गया। इधर सीजफायर की समाप्ति के बाद अमरीकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन इजराइल से रवाना हो गए।

सीजफायर के बीच 1132 ट्रक राहत सामग्री गाजा पहुंची

बता दें कि 7 दिन के सीजफायर के दौरान हमास ने इजराइल के 110 बंधकों को रिहा किया है। सीजफायर के आखिरी दिन 8 बंधकों को रिहा किया गया। बदले में इजराइल ने 30 फिलिस्तीनियों को रिहा किया है। इसमें 22 बच्चे और 8 महिलाएं शामिल हैं। सीजफायर के बीच 1132 ट्रक मदद लेकर गाजा पहुंचे। रेड क्रिसेंट सोसायटी के अनुसार सीजफायर के दौरान गाजा में रोजाना 220 ट्रकों ने गाजा में प्रवेश किया। जंग के पहले 500 ट्रक मदद लेकर पहुंचे थे। हालांकि यह मदद वहां के लोगों के लिए नाकाफी है।

विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर दुबई में चल रहे कोप-28 समिट इजराइल के प्रेसिडेंट इसाक हेर्जोग ने पीएम मोदी के साथ मुलाकात की। उधर हमास ने अपील की थी कि वे इजराइल को इस समिट में हिस्सा लेने से रोक दे।

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola