Israel-Gaza War: इजराइल लगातार गाजा पर हमले कर रहा है। कुछ समय के लिए हमले रुकते हैं, तो उससे भी गाजा की परेशानी कम नहीं हो रही है। दरअसल, इस जंग में हुई तबाही के बाद वहां के हालात दिन-ब-दिन बदतर होते जा रहे हैं। जो बच्चे नागरिक इजराइल के हमलों से बच जा रहे हैं, वह भुखमरी से मौत के मुंह तक पहुंच गए हैं। इस पर UNRWA प्रमुख फिलिप लाजारिनी का बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने गाजा को बच्चों और भूखे लोगों का कब्रिस्तान बताया है। साथ ही UNICEF ने भी वहां के हालात पर फिर से चिंता जताई है।
कब्रिस्तान बना गाजा
गाजा में लगातार बढ़ती भुखमरी से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। इस पर UNICEF की तरफ से कई बार चिंता जाहिर की जा चुकी है। हाल ही में UNRWA प्रमुख फिलिप लाजारिनी ने एक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने गाजा के हालात का जिक्र किया है। उन्होंने लिखा कि ‘गाजा में जिस तरह के हालात हैं, उससे यह बच्चों और भूखे लोगों का कब्रिस्तान बन गया है। उनके पास केवल दो ही रास्ते रह गए हैं, या तो वह भूख की वजह से जान गंवा रहे हैं या दूसरा ऑप्शन, वो जंग में गोली खाकर खत्म हो रहे हैं।’ उन्होंने कहा कि ‘इससे हमारे आदर्श और मूल्य खत्म हो रहे हैं।’ इसके साथ ही उन्होंने इस पर कार्रवाई करने की मांग की।
ये भी पढ़ें: कौन हैं FBI के डिप्टी डायरेक्टर डैन बोंगिनो? जो एपस्टीन फाइल्स विवाद के बीच दे सकते हैं इस्तीफा
उन्होंने गाजा में मदद पहुंचाने को लेकर कहा कि ‘जो मदद पहुंचाई जा रही है, वह वहां के हालात के हिसाब से बहुत कम है। दूसरी तरफ अलजजीरा की रिपोर्ट सामने आई, जिसमें बताया गया कि ‘सहायता केंद्रों पर भी पिछले कुछ दिनों में करीब 798 लोगों की मौत हुई है।
UNICEF ने किया ट्वीट
UNICEF ने बीते दिन एक ट्वीट किया, जिसमें गाजा के लोगों के हालात पर चिंता जताई। संस्था ने लिखा कि ‘यह क्रूरता है, जो आज गाजा में कई लोग झेल रहे हैं।’ आगे लिखा गया कि ‘कई महीनों से इस इलाके में सहायता पहुंचाई जा रही है, लेकिन मदद के लिए वह पूरी नहीं हैं। साथ ही संघर्ष में शामिल पक्ष नागरिकों की सिक्योरिटी की बुनियादी जिम्मेदारी निभाने में भी विफल रहे हैं।’
ये भी पढ़ें: 1300 लोग नौकरी से निकाले गए, और 1700 की जाएगी जॉब, ट्रंप सरकार ने क्यों किए बर्खास्त?
संबंधित खबरें
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव तक ईरान पर नहीं होगा कोई अटैक, ट्रंप ने किया ऐलान
7 hrs agoInfosys, HCL समेत कई भारतीय कंपनियां US के ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से सस्पेंड
8 hrs agoफ्लाईदुबई घटना के बाद इजरायल की बढ़ी मुश्किलें, खतरे में वीजा-फ्री सुविधा
12 hrs agoकैनेडियन कवयित्री ऐनी कार्सन को मिलेगा साहित्य का नोबेल पुरस्कार
13 hrs agoक्या ट्रंप को सचमुच मिल सकता है नोबेल पीस प्राइज? जानिए कितनी है संभावना
16 hrs ago'मैंने 8 युद्ध खत्म कराए' ट्रंप ने फिर ठोकी नोबेल पीस प्राइज की दावेदारी
23 hrs agoनक्शे से ईरान को मिटाने के चक्कर में US को करोड़ों का नुकसान!
1 day agoकेमिस्ट्री के क्षेत्र में नोबेल अवार्ड का ऐलान, हेनरी व केंसो सोई को सम्मान
1 day agoकीव समेत 12 इलाकों पर रूस ने किया मिसाइल अटैक, 4 बच्चों समेत 19 की मौत
1 day agoरूस के ब्लैक सी में ऊंची लपटें देख मचा हड़कंप, बाल-बाल बचे 23 भारतीय
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines