Israel palestine row: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने फिलिस्तीनी संगठन हमास के क्रूर चेहरे को दुनिया के आगे उजागर किया है। उन्होंने हमास को आईएसआईएस (इस्लामिक स्टेट) से भी बदतर बताते हुए जमकर निशाना साधा है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पीएम ने एक तस्वीर साझा की है। बताया जा रहा है कि पीएम ने ये फोटो सोने से पहले साझा की है। जो हमास द्वारा बच्चों के सिर काटने के बाद की है।
इस फोटो में बच्चों के खून से सना बिस्तर दिख रहा है। जिसके बाद पीएम ने कैप्शन दिया है कि हमास आईएसआईएस से भी बदतर है। हमास ने ये नरसंहार कफर अजा में किया। बता दें कि बुधवार को ही इजरायल ने गाजा के उस इलाके पर 250 एयर स्ट्राइक कीं। जिसे नेस्ट ऑफ टेरर कहा जाता है। इस एरिया से ही हमास के आतंकी ऑपरेट करते हैं। हमास के खूनी खेल के बाद 5 दिन से संघर्ष चल रहा है।
इजरायल ने व्यापक तौर पर सेना को निपटने के लिए आदेश दिए हैं। यही नहीं, इजरायल की ओर से आपातकालीन युद्धकालीन कैबिनेट गठित की गई है। पीएम ने जो फोटो शेयर की है, उसमें खून से लथपथ चादरें, फर्श दिख रहा है। चारों और खिलौने बिखरे हुए हैं। दीवारों पर विस्फोट के निशान दिख रहे हैं। पीएम ने कहा कि हमास ने जवानों के सिर कलम किए। महिलाओं से रेप किया।
बच्चों के सिर में गोली मारी, जिंदा जलाया
बच्चों के सिर में गोली मारी और लोगों को जिंदा जला दिया। हमास का हर आदमी अब डेड है। इजरायल की सेना ने सभी बच्चों के शव बरामद कर लिए हैं। सभी बच्चों के सिर कटे मिले हैं। हमास के आतंकी बंदूकों और धारदार हथियार लेकर घुसे। बच्चों समेत परिवारों को बिस्तरों पर हत्या कर दी। हमास के हमले में अब तक 2 हजार लोग मारे गए हैं। इजरायल के 75 साल के इतिहास में यह सबसे घातक हमला है।
आतंकी कस्बों और शादी के प्रोग्रामों में घुसे। यहां हजारों का मर्डर किया। कई लोगों को साथ में किडनैप करके ले गए। अब इजरायल से बचने के लिए हमास बंधकों को ढाल के तौर पर यूज कर रहा है। बंधकों को सुरंगों, इमारतों और सैन्य ठिकानों में रखा गया है। एक शख्स ने बताया कि उसने ऑनलाइन वीडियो में देखा। उसकी दोस्त मरी हुई थी, आतंकी उसके शव का रेप कर रहे थे।
संबंधित खबरें
ट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
1 hr agoमिडटर्म चुनाव में कैसा रहा भारतीय मूल के नेताओं का प्रदर्शन, किसकी हुई जीत?
1 hr agoअमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की बड़ी जीत, दोनों सदनों में बहुमत हासिल
3 hrs agoअमेरिका मिडटर्म चुनाव में ट्रंप ने क्यों मानी हार? 5 बड़े कारण
4 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
5 hrs ago'मैं बैलेट पेपर पर होता...', मिडटर्म चुनाव नतीजों के बीच ट्रंप का पहला बयान
6 hrs agoकौन हैं भारतीय मूल की पिया डांडिया? जो US मिडटर्म चुनाव में जीतीं
7 hrs agoNASA एस्ट्रोनॉट अनिल मेनन ने स्पेस से US मिडटर्म में डाला वोट
9 hrs agoLIVE: रियाद एयरपोर्ट पर हूतियों के हमले में घायल दूसरे भारतीय ने तोड़ा दम
9 hrs ago'डोनाल्ड ट्रंप को हम मार डालेंगे', ईरान की होर्डिंग-पेटिंग लगाकर खुली धमकी
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines