Israel Gaza Conflict In Pictures Missile Strikes Over 500 Killed In War: फिलिस्तीन के आतंकी संगठन हमास के हमले में इस्राइल को भारी नुकसान हुआ है। हमास के हमले की कई भयावह तस्वीरें सामने आईं हैं। उधर, आतंकी हमले के बाद इस्राइल ने भी शनिवार रात जवाबी कार्रवाई की और गाजा शहर पर हमला किया, जिसमें सैकड़ों लोग मारे गए।
इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की ओर से शक्तिशाली प्रतिशोध का वादा किया गया है। दोनों ही देशों में हुई इस जंग से भारी नुकसान का आंकलन किया गया है। सोशल मीडिया पर जारी कुछ चुनिंदा तस्वीरें इसकी गवााही दे रहीं हैं।
शनिवार सुबह गाजापट्टी से इस्राइल में दनादन कई रॉकेट दागे गए। इस हमले के बाद नरसंहार का बदला लेने के लिए इस्राइल ने जवाबी कार्रवाई शुरू की और गाजा में जमकर मिसाइलें दागीं। गाजा शहर के एक टावर को धमाके के बाद नष्ट कर दिया गया।
शनिवार शाम को फिलिस्तीन के आतंकी संगठन हमास की ओर से एक खेप में 150 रॉकेटों की बमबारी की गई, जिससे इस्राइल की राजधानी तेल अवीव में कई आवासीय इमारतें प्रभावित हुईं।
गाजापट्टी से हमास के हमले के बाद इस्राइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने ‘प्रचंड प्रतिशोध’ की कसम खाई। इसके तुरंत बाद इजराइल ने गाजा शहर पर हमला किया।
शनिवार शाम इस्राइल की राजधानी तेल अवीव में फ़िलिस्तीनी हमलों के बाद भारी हमलों के बाद कई इमारतों को नुकसान हुआ।
इस्राइल पर हुए अचानक हमले में मकानों, कारों और सड़कों को काफी नुकसान हुआ। मिसाइलों के हमले में कई इमारतों में आग लग गई, जिससे कई बिल्डिंग, सड़कें मलबे में तब्दील हो गईं।
बता दें कि शनिवार सुबह हमास की ओर से हुई ताबड़तोड़ हमले के तहत करीब 5000 रॉकेट इस्राइल पर दागे गए। इसके अलावा गाजा की सीमा पर धावा बोलने के बाद हमास के हमलावरों ने कई इस्राइली नागरिकों की हत्या कर दी। हमास के हमले में कम से कम 300 इजरायली मारे गए और 1,500 से अधिक घायल हो गए।
संबंधित खबरें
अल नीनो के बाद डरा रहा है ला नीना! क्या ग्लोबल वॉर्मिंग के खतरे को बढ़ाएगा
6 hrs agoब्राजील के डिजिटल जनरल: आंद्रे जानोनेस और लूला की जीत
10 hrs agoसीक्रेट प्लान का शिकार हुईं शेख हसीना! बांग्लादेश में तख्तापलट पर खुलासा
10 hrs agoVIDEO : सड़क पर उतरी भीड़, नेतन्याहू के घर को घेरा; विपक्ष से की ये मांग
18 hrs agoईरान-यूक्रेन की टॉप सीक्रेट की थी लीक... बर्खास्त US जनरल का कबूलनामा
19 hrs agoइजरायल में वोटों की गिनती पूरी, 'बीबी' को बहुमत नहीं; अरब दल बने 'किंगमेकर'
21 hrs agoपाकिस्तान में बड़ा हादसा, एंबुलेंस में फटा ऑक्सीजन सिलेंडर; 10 लोगों की मौत
1 day agoइजरायल चुनाव में धांधली की जांच तेज, क्या नेतन्याहू बनाएंगे यूनिटी सरकार?
1 day agoयूक्रेन की ट्रेन पर रूस का ड्रोन हमला, 13 की मौत, प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी
1 day agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines