जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया था। ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत ने पाकिस्तान में स्थित 9 आतंकी शिविरों को निशाना बनाया। इस बीच इजराइल ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता की सराहना की इसे लेकर मेजर जनरल आमिर बराम ने रक्षा सचिव से बात की।
भारतीय रक्षा मंत्रालय ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि इजराइली रक्षा मंत्रालय के महानिदेशक मेजर जनरल (आरईएस) आमिर बराम ने गुरुवार को रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह से बातचीत की। उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ भारत की उचित लड़ाई को इजराइल का पूरा समर्थन देने की बात कही। साथ ही इजराइल ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता की सराहना की।
यह भी पढ़ें : ‘मैंने नहीं कराया सीजफायर लेकिन…’, भारत की दो टूक के बाद बदले ट्रंप के सुर
इजराइल ने भारत का किया समर्थन
पाकिस्तान से तनाव के बीच इजराइल ने खुलकर भारत का समर्थन किया। इजरायल के राजदूत रूवेन अजार ने कहा कि आतंकियों को पता होना चाहिए कि निर्दोष लोगों के खिलाफ उनके जघन्य अपराधों से बचने के लिए कोई जगह नहीं है। इजरायल भारत के आत्मरक्षा के अधिकार का पूरा सपोर्ट करता है।
भारत ने इजराइल के ड्रोन से पाक की मिसाइलों को मारा
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ हमले की नापाक की कोशिश की, लेकिन भारत ने हवा में पड़ोसी मुल्क के ड्रोन और मिसाइलों को मार गिराया। भारतीय सेना ने हार्पी ड्रोन से पाकिस्तान के एयर डिफेंस को नष्ट कर दिया। इजराइल एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज (IAI) ने इस हार्पी ड्रोन को बनाया है और यह मानव रहित है।
यह भी पढ़ें : पाकिस्तान की नई चाल, सस्ते ड्रोन भेजकर महंगे मिसाइल की ले रहा है परीक्षा
संबंधित खबरें
फ्लाईदुबई मामले में आया नया ट्विस्ट, पकड़े गए मालदीव के 2 पायलट
7 hrs agoन्यूयॉर्क में मुहम्मद यूनुस से बदसलूकी, बांग्लादेश सरकार करेगी कार्रवाई!
8 hrs agoहोर्मुज पर टोल फीस देने से 60 देशों ने किया इनकार, क्या करेगा ईरान?
9 hrs agoमुंबई में जन्मीं असरा नोमानी कैसे बनीं US की चर्चित लेखक, किया बड़ा दावा
18 hrs agoक्या फ्रांस के बाद भारत अगला टारगेट? US पत्रकार के चौंकाने वाले खुलासे
18 hrs agoहूती हमलों के बाद कहां हैं सऊदी के क्राउन प्रिंस? रक्तदान के बाद से गायब
22 hrs agoपनामा में फिर कांपी धरती, 6.0 तीव्रता के तेज भूकंप से लोगों में दहशत
23 hrs agoLIVE: दुर्गा पूजा के दौरान 17-18 अक्टूबर को पश्चिम बंगाल जाएंगे अमित शाह
23 hrs agoहूती हमलों के बाद 17 अक्टूबर तक बंद रहेगा सऊदी अरब का रियाद एयरपोर्ट
1 day agoजम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में LoC के पास IED ब्लास्ट, 4 आतंकी ढेर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines