Gaza Peace Plan Latest Update: आखिरकार इजरायल और हमास की जंग खत्म होने की कगार पर पहुंच ही गई. जी हां, इजरायल और हमास के द्वारा गाजा पीस प्लान पर साइन किए जाने के बाद इजरायल की कैबिनेट ने भी गाजा पीस प्लान को अप्रूव कर दिया. इसके साथ ही युद्धविराम होने और बंधकों की रिहाई का रास्ता भी साफ हो गया. पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गाजा पीस प्लान पर सहमति बनने का ऐलान किया और फिर गाजा पीस प्लान को इजरायल कैबिनेट की मंजूरी मिलने की पुष्टि प्रधानमंत्री नेतन्याहू के कार्यालय ने की.
बंधकों के परिवार में जश्न का माहौल
बता दें कि गाजा शांति योजना मकसद 2 साल से चल रही जंग को खत्म करना और 2000 फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा करना है. वहीं गाजा शांति समझौते पर साइन होने की घोषणा के बाद बंधकों के परिजनों में उत्साह है. वे तेल अवीव में होस्टेजे स्क्वायर पर जुटे और जश्न मनाया. क्योंकि अगले 72 घंटे में सभी बंधक अपने घर लौट जाएंगे. गाजा में युद्धविराम की घोषणा कर दी गई. सैन्य अभियान पर वापस लिया जाएगा. इजरायल की सेना गाजा से हट जाएगी और सभी तरह की नाकेबंदी भी तोड़ दी जाएगी, लेकिन किसी भी अमेरिकी सैनिक को गाजा में जाने की परमिशन नहीं है.
‘8 युद्ध रुकवा दिए, मैं वहां जाने की करूंगा कोशिश’, हमास-इजराइल शांति वार्ता सफल होने पर बोले ट्रंप
सबसे पहले रिहा किए जाएंगे बंधक
गाज शांति योजना के अनुसार, सबसे पहले बंधकों को रिहा किया जाएगा. इजरायल के सैनिक बंधकों और कैदियों को सीमा पर बने रेइम बेस कैंप तक लाएंगे, जहां वे अपने परिजनों से मिल सकेंगे. इसी तरह हमास इजरायली बंधकों को सीमा तक लाएगा. इसके बाद बंधकों का आदान-प्रदान होगा. मृतकों के शवों का आदान-प्रदान भी होगा. वहीं लापता शवों का पता लगाने के लिए अमेरिका, कतर, मिस्र और तुर्की समेत एक जॉइंट आर्मी टीम बनाई गई है. वहीं गाजा में पूर्ण शांति की निगरानी करने के लिए टास्क फोर्स में 200 अमेरिकी सैनिक और मिस्र-कतर के सैनिक शामिल होंगे.
इजराइल और हमास ने गाजा पीस प्लान पर किए साइन, सभी बंधक होंगे रिहा, ट्रंप ने किया बड़ा ऐलान
राहत सामग्री से भरे 600 ट्रक रवाना
शांति योजना के अनुसार, हमास का निरस्त्रीकरण दूसरे चरण में किया जाएगा और इजरायली सेनाएं वापस लौटेंगी. बदले में इजराइल 2000 फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा करेगा, जिनमें 250 आजीवन कारावास की सजा काट रहे कैदी भी शामिल हैं. प्रतिदिन 600 ट्रक गाजा की ओर बढ़ रहे हैं, जो गाजा के लोगों को खाना-पानी और दवाइयां उपलब्ध कराएंगे. बंधकों की रिहाई और हमास के निरस्त्रीकरण के बाद गाजा को फिर से बसने के प्रयास शुरू किए जाएंगे. हालांकि अभी लोग गाजा में नहीं रह सकेंगे, लेकिन जल्दी ही गाजा को एक शहर बनाकर लोगों को फिर वहां बसाया जाएगा.
संबंधित खबरें
पाकिस्तान में PTI ने ठुकराई शहबाज सरकार की कौन सी शर्त? अब आर-पार की लड़ाई पर पहुंची बात
10 hrs agoफ्लाईदुबई के प्लेन को हादसे से बचाने वाले रहस्यमयी फरिश्ते कौन थे? यात्रियों ने बताई आपबीती
11 hrs agoक्या है अमेरिका का वीजा बॉन्ड और 50 देशों पर क्यों हुआ लागू ? भारत को मिली छूट
11 hrs agoयूक्रेन में रूसी ड्रोन हमले से भारतीय फार्मा प्लांट तबाह, 400 करोड़ के नुकसान का अनुमान
12 hrs agoस्मित मच्छार के हमलावर के सपोर्ट में आया 'अलकायदा', फ्लाईदुबई के विमान को बताया 'जायानिस्ट UAE प्लेन'
17 hrs agoएलन मस्क का गर्लफ्रेंड से क्यों हुआ ब्रेकअप? शिवोन जिलिस ने X पोस्ट में बयां किया रिश्ता टूटने का दर्द
17 hrs agoजीने के मामले में पाकिस्तानियों से आगे भारतीय, लेकिन बांग्लादेशियों से हैं पीछे , WHO की रिपोर्ट में खुलासा
18 hrs agoअटलांटिक महासागर के ऊपर विमान लापता, 6 लोगों को लेकर जा रहा था बोस्टन, ATC-पायलट की बातचीत आई सामने
18 hrs agoकौन थे वो 2 मिस्ट्री पायलट? जिन्होंने 17000 फीट नीचे गिर चुकी फ्लाईदुबई फ्लाइट को किया कंट्रोल? रोका बड़ा हादसा
19 hrs agoरियाद में 'सऊदी अरामको' की रिफाइनरी पर हूतियों का मिसाइल अटैक, आसमान में दिखा धुएं का गुबार
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines