मंगलवार को इजरायल ने मंगलवार को यमन के हूती -नियंत्रित होदेदाह बंदरगाह पर हमला किया है. इजरायल का कहना है कि उसने ईरान समर्थित समूह के बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया है. इजरायल रक्षा बलों (IDF) ने कहा कि उसने यमन के होदेदा बंदरगाह पर हूती आतंकवादी के कब्जे वाले सैन्य ठिकाने पर हमला किया है.
IDF ने बताया कि यमन के होदेदाह बंदरगाह पर एक हूती सैन्य इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाया है. इस बंदरगाह का उपयोग ईरानी शासन द्वारा आपूर्ति किए गए हथियारों के सप्लाई के लिए किया जाता है, ताकि इजरायल और उसके सहयोगियों पर हमले किए जा सकें. हूती आतंकवादी शासन द्वारा इजरायल और उसके नागरिकों पर बार-बार किए जा रहे हमलों के जवाब में आईडीएफ यमन में सैन्य ठिकानों पर हमले जारी रखे हुए है.
हूती द्वारा संचालित अल-मसीरा टेलीविजन ने बताया, “12 इजराइली दुश्मन हवाई हमलों ने होदेदाह बंदरगाह को निशाना बनाया.” यह घटना इजरायली सैन्य प्रवक्ता कर्नल अविचाय एड्राई द्वारा बंदरगाह शहर के निवासियों से स्थान खाली करने का आग्रह करने के कुछ घंटों बाद हुई.
यह कार्रवाई इजरायली सैन्य प्रवक्ता कर्नल अविचाय एड्राई द्वारा शहर के निवासियों से स्थान खाली करने की अपील के कुछ घंटे बाद हुई है. आद्राई ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा था कि यमन के होदेदाह बंदरगाह पर मौजूद सभी लोगों के लिए तत्काल चेतावनी है, आने वाले घंटों में आतंकवादी हूती के कब्जे वाले सैन्य ठिकानों पर हमला करने वाली है, चेतावनी के साथ ही इजरायल रक्षा बल की तरफ से कहा गया था कि जो लोग यहीं रहना चाहते हैं, वे अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं.
यह भी पढ़ें : कतर पर इजराइल के हमले का मोसाद ने किया था विरोध, हमास को लेकर क्या बोली खुफिया एजेंसी?
इससे पहले हमास के अधिकारियों पर हमला करने के लिए इजरायल ने दोहा में हमला किया था. तब एक रिपोर्ट के हवाले से बताया गया था कि इजरायल ने प्लान बनाया था कि मोसाद के जरिए वह दोहा में मौजूद हमास अधिकारियों को निशाना बनाना चाहता था लेकिन मोसाद ने इससे इनकार दिया था.
संबंधित खबरें
फ्लाईदुबई विमान हादसे में कितनी गंभीर थी मच्छार की चोट? हुई इमरजेंसी सर्जरी
8 hrs agoब्राजील के चुनाव में फंसा पेंच, क्या है 'रनऑफ' प्रक्रिया जिसमें होगा फैसला?
10 hrs ago'शहीद की मौत, गाजा का बदला', फ्लाईदुबई के आरोपी ने किए बड़े खुलासे
11 hrs agoड्रोन हमलों से परेशान पाकिस्तान ने निकाला अनोखा जुगाड़, हुई फजीहत
11 hrs agoक्या कोरोना ने फिर दी दस्तक? रूस लैब हादसे के बाद 2 की रिपोर्ट पॉजिटिव
13 hrs agoस्पेन के PM पेड्रो सांचेज ने क्यों किया वक्त से पहले चुनाव का ऐलान?
15 hrs ago'ईरान ने रची आतंकी हमले की साजिश', राष्ट्रपति ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
15 hrs agoWorld Richest: हर दिन 10900 करोड़ रुपये की कमाई! एलन मस्क ने रचा नया इतिहास
17 hrs agoकल विरोध प्रदर्शन में विपक्ष का साथ देगी AAP- सौरभ भारद्वाज
17 hrs agoसऊदी अरब पर हूती हमलों के बीच बड़ा फैसला, PAK-तुर्किए करेंगे सैन्य मदद
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines