Israel Attacks Qatar Update: इजरायल के हमले से कतर भड़का हुआ है और अमेरिका से मोहभंग होने के संकेत भी कतर के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान ने दिए हैं. उन्होंने साफ-साफ शब्दों में इजरायल को चेतावनी दी है कि गल्फ देश मिलकर इजरायल को मुंहतोड़ जवाब देंगे. साथ ही कतर अब किसी मामले में मध्यस्थ की भूमिका नहीं निभाएगा. कतर के प्रधानमंत्री Al-Thani ने इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू पर समय जानबूझकर गंवाने और पश्चिम एशिया को अराजकता की ओर धकेलने का आरोप लगाया.
यह भी पढ़ें: ‘खाली करो गाजा, वरना मारे जाओगे’, इजरायली सेना का लोगों को अल्टीमेटम, जानें क्या है प्लानिंग?
मध्यस्थता के बदले धोखा मिलने का आरोप लगाया
उन्होंने कहा कि दोहा में हुए इजरायली हमले में कतर के अधिकारियों को गंभीर चोटें लगीं. मध्यस्थता करने से कतर को धोखा मिला है और नुकसान पड़ा है. इस बीच भारत के प्रधानमंत्री मोदी ने कतर के अमीर से बातचीत करके दोहा हमलों पर गहरी चिंता व्यक्त की और कतर की संप्रभुता का उल्लंघन करने की निंदा की. कतर के प्रति संवदेना जताने के लिए कतर के प्रधानमंत्री ने भारतीय प्रधानमंत्री का आभार जताया और इजरायल को चेतावनी के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप के प्रति भी निराशा जताते हुए उन्हें नाराजगी के संकेत भी दिए.
यह भी पढ़ें: इजरायल को स्पेन का झटका, हथियारों के निर्यात पर लगाई रोक, जानें क्यों लिया फैसला?
बेंजामिन नेतन्याहू को कठघरे में लाने का दावा किया
कतर के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद ने इजरायल के हमले को स्टेट टेररिज्म और अंतर्राष्ट्रीय कानून का घोर उल्लंघन कहा है. उन्होंने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को कटघरे में लाने के लिए लीगल टीम गठित की है. बता दें कि इजरायल ने कतर पर हमला इसलिए किया, क्योंकि कतर में साल 2012 से हमास का राजनीतिक कार्यालय खुला है. अमेरिका के अनुरोध पर कतर ने हमास को ऑफिस खोलने की परमिशन दी थी. इसका मतलब यह है कि कतर ने आतंकियों को पनाह दी. इसलिए इजरायल ने कतर पर हमला किया और दोहा में उन इलाकों को निशाना बनाया, जहां हमास के दफ्तर खुले थे.
यह भी पढ़ें: ‘भूख-प्यास से तड़प-तड़प कर मर रहे लोग’, गाजा के हालातों पर भड़के पोप, ट्रंप ने बुलाई अहम मीटिंग
दोहा में हमास के ठिकानों पर किया इजरायल ने हमला
बता दें कि इजरायल की सेना ने 9 सितंबर 2025 को कतर की राजधानी दोहा पर एयर स्ट्राइक की थी. इजरायल ने दोहा के खिलाफ सैन्य कार्रवाई को ‘ऑपरेशन समिट ऑफ फायर’ नाम दिया. 15 फाइटर जेट और ड्रोन से दोहा के कटारा और वेस्ट बे लैगून में हमला किया. इस इलाके में कतर के हमास के राजनीतिक अधिकारी रहते हैं.
इजरायली सेना के हमले से इलाके में कई इमारतें ध्वस्त हो गईं. इजरायली सेना का टारगेट हमास का वरिष्ठ नेता खलील अल-हय्या था. हमले में 6 लोगों ने जान गंवाई है, जिनमें खलील अल-हय्या के बेटे, उनके मैनेजर और 3 अन्य सहयोगी भी शामिल हैं. हमले में कतर के आंतरिक सुरक्षा बल (Lekhwiya) के कॉर्पोरल बाडर साद मोहम्मद अल-हुमैदी अल-दोसरी की भी मौत हुई है.
संबंधित खबरें
मिड-टर्म चुनाव के बाद ट्रंप बने रहेंगे राष्ट्रपति, लेकिन छिन जाएगी ये पावर?
8 mins agoट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
2 hrs agoमिडटर्म चुनाव में कैसा रहा भारतीय मूल के नेताओं का प्रदर्शन, किसकी हुई जीत?
2 hrs agoअमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की बड़ी जीत, दोनों सदनों में बहुमत हासिल
3 hrs agoअमेरिका मिडटर्म चुनाव में ट्रंप ने क्यों मानी हार? 5 बड़े कारण
4 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
5 hrs ago'मैं बैलेट पेपर पर होता...', मिडटर्म चुनाव नतीजों के बीच ट्रंप का पहला बयान
7 hrs agoकौन हैं भारतीय मूल की पिया डांडिया? जो US मिडटर्म चुनाव में जीतीं
8 hrs agoNASA एस्ट्रोनॉट अनिल मेनन ने स्पेस से US मिडटर्म में डाला वोट
9 hrs agoLIVE: रियाद एयरपोर्ट पर हूतियों के हमले में घायल दूसरे भारतीय ने तोड़ा दम
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines