Israel Attacks Iran: ईरान पर इजरायल-अमेरिका का हमला, तेहरान समेत कई शहरों में धमाके, लोगों में मची अफरातफरी

ईरान पर इजरायल का बड़ा हमला, रक्षा मंत्री ने दी जानकारी

israel iran war

अमेरिका से पहले इजरायल ने ईरान पर हमला कर दिया है।

Israel Attacks on Iran: मध्य पूर्व के देश ईरान को लेकर बड़ी खबर आई है। इजरायल और अमेरिका ने ईरान पर हमला कर दिया है। इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने ईरान के खिलाफ मिलिट्री ऑपरेशन ‘शील्ड ऑफ जूडा’ शुरू करने की पुष्टि की है और बताया कि इजरायल की सेना IDF ने ईरान पर एहतियातन हमला किया है। वहीं अमेरिकी नौसेना के युद्धपोत USS अब्राहम लिंकन से भी ईरान पर मिसाइलें दागी जा रही हैं।

विज्ञापन

इजरायल में इमरजेंसी की घोषणा हुई

इजरालय के रक्षा मंत्री ने बताया कि ईरान पर हमला करने से पहले इजरायल की सरकार ने अपने लोगों को सतर्क कर दिया था। लोगों को मोबाइल पर मैसेज भेजकर इमरजेंसी की घोषणा की और लोगों को सुरक्षित जगहों पर जाने के लिए कहा। इजरायल में सभी स्कूल-कॉलेज, यूनिवर्सिटी-दफ्तर बंद कर दिए गए हैं। लोगों को घरों के अंदर रहने और घरों से काम करने को कहा गया है। सार्वजनिक कार्यक्रमों पर रोक लगाकर एयरस्पेस भी बंद कर दिया गया है।

विज्ञापन

ईरान ने इजरायल के हमले की पुष्टि की

ईरानी मीडिया ने इजरायल के हमले की पुष्टि कर दी है। रिपोर्ट में बताया गया है कि पूर्वी ईरान में उत्तरी सैयद खानदान इलाके में धमाके हुए हैं। ईरान की यूनिवर्सिटी स्ट्रीट जौमहुरी और तेहरान के मेहराबाद एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ है, जहां जोरदार धमाके सुने गए हैं। आसमान में धुएं का गुबार उठते हुए देखा गया है। इजरायल ने ईरान पर मिसाइल अटैक भी किया है। राष्ट्रपति भवन और सरकारी मंत्रालयों को टारगेट करते हुए हमला किया गया है।

ईरान की मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इजरायल ने ईरान में 30 जगहों पर हमला किया है। ईरान में मंत्रियों के घरों को भी निशाना बनाया है। ईरान की खुफिया एजेंसी के मुख्याल पर हमला किया है। ईरान की सरकार ने भी एयरस्पेस को बंद करने को आदेश जारी कर दिया है।

विज्ञापन

अमेरिका ने भी एडवाइजरी जारी करके अपने लोगों को अलर्ट कर दिया है। मध्य पूर्व के देशों में अपने दूतावास बंद करने और राजनयिकों-कर्मचारियों को शेल्टर में जाने का आदेश दे दिया है।

खबर अपडेट की जा रही है…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ