इजरायल और गाजा के बीच संघर्ष थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार दूसरे दिन इजरायल ने गाजा पर अटैक किया। इजरायल रक्षा बलों ने लगातार दूसरे दिन बुधवार को गाजा शहर और खान यूनिस पर अटैक किया। इसमें 25 लोग मारे गए, जबकि 77 घायल हो गए। इससे पहले मंगलवार को इजरायली सेना ने दक्षिणी लेबनान में फिलिस्तीनी शरणार्थी शिविर पर हवाई हमले किए थे।
अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार सीजफायर के बाद इजरायल ने उल्लंघन करते हुए गाजा पर 393 हमले किए हैं, जिनमें 280 लोग मारे गए और 672 लोग घायल हुए हैं। सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले महीने इजरायली रक्षा बलों ने एयर स्ट्राइक की थी। इसमें गाजा में 9 लोग मारे गए थे। यह हमला अमेरिका के सीजफायर कराने के बाद हुआ था।
यह भी पढ़ें: इजरायल ने दक्षिणी लेबनान में फिलिस्तीनी कैंप पर की एयर स्ट्राइक, हमास के 11 आतंकियों की मौत
बता दें इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने सेना को गाजा पट्टी में तुरंत जोरदार हमले करने के निर्देश दिए थे। ये हमले उसी आदेश के बाद हो रहे हैं। इससे पहले इजराइल ने गाजा में हमले करने के अपने फैसले के बारे में अमेरिका को पहले ही बताया था। सीएनएन को एक सैन्य अधिकारी ने बताया कि हमास के उग्रवादियों ने पीली रेखा के पूर्व में इजरायली सेना पर हमला किया, जो गाजा के इजरायली कब्जे वाले हिस्से को बाकी एन्क्लेव से अलग करती है।
यह भी पढ़ें: हमास का डोनाल्ड ट्रंप को झटका, ट्रंप की गाजा शांति योजना को किया रिजेक्ट, UNSC ने दी प्लान को मंजूरी
सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, राफा क्षेत्र में तैनात सैनिकों पर रॉकेट-प्रोपेल्ड ग्रेनेड (आरपीजी) और स्नाइपर फायरिंग की गई। हमले के बाद, इजरायली रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने चेतावनी दी कि हमास को इजरायली रक्षा बलों (आईडीएफ) के कर्मियों को निशाना बनाने की भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। काट्ज ने कहा कि इजराइल इसका कड़ा जवाब देगा।
संबंधित खबरें
नक्शे से ईरान को मिटाने के चक्कर में US को करोड़ों का नुकसान!
4 hrs agoकेमिस्ट्री के क्षेत्र में नोबेल अवार्ड का ऐलान, हेनरी व केंसो सोई को सम्मान
8 hrs agoकीव समेत 12 इलाकों पर रूस ने किया मिसाइल अटैक, 4 बच्चों समेत 19 की मौत
8 hrs agoरूस के ब्लैक सी में ऊंची लपटें देख मचा हड़कंप, बाल-बाल बचे 23 भारतीय
15 hrs ago'फ्रांस पर कब्जा करना चाहता है इस्लाम', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
16 hrs agoLIVE: झारखंड सीएम हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
16 hrs agoकोरोना वायरस या प्लेग... साइबेरिया में कौन-सा संक्रमण फैला? क्या कहता WHO
17 hrs agoफ्लाईदुबई विमान हादसे में कितनी गंभीर थी मच्छार की चोट? हुई इमरजेंसी सर्जरी
1 day agoब्राजील के चुनाव में फंसा पेंच, क्या है 'रनऑफ' प्रक्रिया जिसमें होगा फैसला?
1 day ago'शहीद की मौत, गाजा का बदला', फ्लाईदुबई के आरोपी ने किए बड़े खुलासे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines