Israel Attack on Hezbollah Video: इजराइल ने लेबनान के साउथ में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की। करीब 100 फाइटर जेट्स के साथ इजराइल हिजबुल्लाह की सेना के हिजबुल्लाह के ठिकानों पर रॉकेट दागे। करीब 40 ठिकाने ध्वस्त किए गए। इस कार्रवाई का वीडियो सामने आया है, जिसमें आसमान में इजराइली सेना के फाइटर जेट देखे जा सकते हैं। वे आसमान में ही फाइटर जेट में ईंधन भरते हुए भी देखे जा सकते हैं। इसके बाद हिजबुल्लाह के ठिकानों पर हमला करते भी देखे गए। हमले के वीडियो इजराइली सेना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर शेयर किए हैं। इजराइली सेना ने हिजबुल्लाह के ठिकाने ध्वस्त करने के लिए 5वीं पीढ़ी के स्टील्थ फाइटर जेट F-35 का इस्तेमाल किया, जिसमें हवा में ही ईंधन भरा गया।
हिजबुल्लाह ने भी की जवाबी कार्रवाई
इजराइली के हमले से हिजबुल्लाह भड़क गया और जवाबी कार्रवाई करते हुए इजराइल पर 300 से ज्यादा रॉकेट दागे। अलजजीरा की रिपोर्ट के अनुसार, आतंकी संगठन हिजबुल्लाह ने इजराइल के 11 सैन्य ठिकाने ध्वस्त किए। ठिकानों पर मिसाइलों और ड्रोन्स से हमला किया। इस हमले को देखते हुए इजराइली सरकार ने इमरजेंसी लगा दी। रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने एक आदेश जारी करके 48 घंटे के लिए लोगों को घरों में रहने को कहा। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को बंकर में पनाह लेनी पड़ी। राजधानी तेल अवीव के बेन गुरियन एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इमरजेंसी मीटिंग बुलाकर निर्देश दिए। उन्होंने अपने अधिकारियों का हौंसला बढ़ाते हुए कहा कि जो हमारे देश को नुकसान पहुंचाएगा, उसे मिट्टी में मिला देंगे।
अमेरिका ने तैनात किए एयरक्राफ्ट
बता दें कि लेबनान इजराइल हिजबुल्लाह के बीच तनाव को देखते हुए अमेरिका सेना ने कमर कस ली है। अमेरिका ने ओमान की खाड़ी में तैनात 2 एयरक्राफ्ट और युद्धपोतों को इजराइली बॉर्डर की तरफ भेज दिया है। अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने अमेरिकी पनडुब्बी जॉर्जिया को भी बॉर्डर के लिए रवाना कर दिया है। बता दें कि लेबनान और इजराइल के बीच जंग ऐसे वक्त छिड़ी है, जब गाजा में युद्ध रोकने के लिए बातचीत चल रही है। मिस्र की राजधानी काहिरा में बैठक करके युद्ध विराम की कोशिशें चल रही हैं। वहीं न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार, अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन हालातों पर नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने नेशनल सिक्योरिटी टीम के साथ इमरजेंसी मीटिंग भी की है और फिर व्हाइट हाउस की ओर से बयान आया कि अमेरिका इजराइल की मदद के लिए हमेशा तैयार है।
संबंधित खबरें
पाकिस्तान में बड़ा हादसा, एंबुलेंस में फटा ऑक्सीजन सिलेंडर; 10 लोगों की मौत
8 hrs agoइजरायल चुनाव में धांधली की जांच तेज, क्या नेतन्याहू बनाएंगे यूनिटी सरकार?
10 hrs agoयूक्रेन की ट्रेन पर रूस का ड्रोन हमला, 13 की मौत, प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी
11 hrs agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
14 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
15 hrs ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
16 hrs agoइजरायल में किसी को बहुमत नहीं, अरब पार्टियां बनीं किंगमेकर; अब क्या होगा?
17 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
17 hrs agoLIVE: ओडिशा में लोगों को हवाई मार्ग से सुरक्षित निकालने का अभियान शुरू
19 hrs ago'96 घंटे में...', ईरान पर हमले की तैयारी में US, ट्रंप के आदेश का इंतजार
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines