हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

बूम! देर रात भयंकर विस्फोट से हिला मिडिल ईस्ट, हिजबुल्ला के ठिकानों पर इजराइल का जोरदार हमला

मिडिल ईस्ट से एक बार फिर बड़ी खबर सामने आ रही है। देर रात इजराइल ने हिजबुल्ला के ठिकानों पर हमला कर दिया। यह विस्फोट इतना भयंकर था कि धमाके की गूंज मीलों दूर कर सुनाई दी।

विज्ञापन

Israel Airstrike on Hezbollah: मिडिल ईस्ट में अस्थिरता का दौर खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। जहां एक तरफ इजराइल और हमास के बीच सीजफायर पर संश्य बना हुआ है, तो दूसरी तरफ इजराइल ने हिजब्बुला पर जोरदार हमला कर दिया है। मिडिल ईस्ट से ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।

हथियारों को किया तबाह

इजराइल ने इस बार हिजबुल्ला के हथियारों को निशाना बनाया है। वायरल वीडियो में जोरदार आतिशबाजी की झलक देखी जा सकती है। इजराइल ने इस हमले से हिजबुल्ला को काफी नुकसान पहुंचाया है। यह विस्फोट इतना भयंकर था कि दूर-दूर तक इसकी गूंज सुनी जा सकती है। वहीं विस्फोट के बाद हुए धमाके ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया है।

यह भी पढ़ें- भूकंप के जोरदार झटकों से कांपी धरती, आज अफगानिस्तान में आया Earthquake, 4.9 रही तीव्रता

लेबनान का वीडियो

इस विस्फोट से मिडिल ईस्ट में अफरा-तफरी मच गई है। यह वीडियो लेबनान का है, जहां हिजबुल्ला ने भारी संख्या में रॉकेट और मिसाइल तैनात किए थे। इजराइल ने इन्हीं जगहों पर हमला करके भारी संख्या में मिसाइल और रॉकेट को नष्ट कर दिया है। इस हमले से न सिर्फ लेबनान बल्कि पूरी दुनिया हिल गई है।

हिजबुल्ला करेगा पलटवार

इजराइल के इस हमले ने बेशक हिजबुल्ला को हिलाकर रख दिया है। मगर हिजबुल्ला चुप नहीं बैठेगा। सब जानते हैं कि इस हमले के बाद हिजबुल्ला इजराइल पर पलटवार जरूर करेगा। यही वजह है कि मिडिल ईस्ट में टेंशन एक बार फिर बढ़ सकती हैं, जिसका असर पूरी दुनिया पर देखने को मिलेगा।

सीजफायर पर बना सस्पेंस

कई महीनों के युद्ध के बाद इजराइल और हमास के बीच अस्थाई सीजफायर लागू हुआ है। गाजा पट्टी को लेकर छिड़ा यह युद्ध अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ। ऐसे में इजराइल का यह कदम एक बार फिर युद्ध की अटकलों को हवा दे रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का गाजा प्लान भी फेल हो चुका है। ऐसे में गाजा पट्टी में अभी सबकुछ नॉर्मल नहीं हुआ है।

यह भी पढ़ें- 77282KM रफ्तार, स्टेडियम से बड़ा एस्ट्रॉयड गुजरेगा, धरती से टकराने का कितना खतरा?

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें