Gaza Peace Plan: गाजा में शांति के लिए 9 अक्टूबर का दिन बेहद स्वर्णिम माना जाएगा। इजराइल और हमास ने गाजा के लिए बनाए गए पीस प्लान के पहले चरण पर साइन कर दिए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद इसकी घोषणा की है। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर करते हुए कहा कि इजराइल और हमास ने हमारी शांति योजना के पहले चरण पर हस्ताक्षर कर दिए हैं।
कहा कि सभी बंधकों को बहुत जल्द रिहा कर दिया जाएगा। इजराइल एक मजबूत, स्थायी और शाश्वत शांति की दिशा में पहला कदम उठाते हुए, एक सहमत रेखा पर अपने सैनिकों को वापस बुला लेगा।
निष्पक्ष व्यवहार का भरोसा
ट्रंप ने गाजा पीस प्लान पर भरोसा देते हुए कहा कि सभी पक्षों के साथ निष्पक्ष व्यवहार किया जाएगा। यह अरब और मुस्लिम जगत, इजराइल, सभी आसपास के देशों और संयुक्त राज्य अमेरिका के लिए एक महान दिन है, और हम कतर, मिस्र और तुर्की के मध्यस्थों का धन्यवाद करते हैं, जिन्होंने इस ऐतिहासिक और अभूतपूर्व घटना को संभव बनाने के लिए हमारे साथ काम किया।
यह भी पढ़ें: ‘हमास को मना लो’, अल्टीमेटम खत्म होने के बाद तुर्की के पास पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप
फिलिस्तीन ने UNSC में की थी शिकायत
अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार, फिलिस्तीन ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) को लिखे एक पत्र में इजराइल पर गाजा में “नरसंहारकारी युद्ध” छेड़ने का आरोप लगाया है। चेतावनी दी है कि तबाही अभूतपूर्व स्तर पर पहुंच गई है। फिलिस्तीन राज्य के एक्स अकाउंट पर प्रकाशित इस पत्र में कहा गया कि जबकि बाकी दुनिया रक्तपात को रोकने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। इजराइल गाजा में फिलिस्तीनी लोगों के खिलाफ अपने नरसंहारी युद्ध को जारी रखे हुए है।
दो साल से चल रहा युद्ध
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अक्टूबर 2023 से अब तक अकेले गाजा में हताहतों की संख्या कम से कम 2,37,000 फिलिस्तीनियों को पार कर गई है। ज्यादातर घर और नागरिक बुनियादी ढांचे नष्ट हो गए हैं। फिलिस्तीन ने कहा कि इजराइल के जीवन और अंतर्राष्ट्रीय कानून के हनन को रोका जाना चाहिए। इस दुखद दूसरी वर्षगांठ पर, हम दोहराते हैं। मांग की है कि इस नरसंहार को रोका जाना चाहिए।
संबंधित खबरें
कौन हैं FBI डायरेक्टर काश पटेल की 18 साल छोटी मंगेतर एलेक्सिस विल्किन्स? कब हुई थी दोनों की पहली मुलाकात
11 mins agoक्या रूस में फैल गया है प्लेग? रिसर्चर की मौत के बाद हड़कंप, 200 लोग क्वारंटीन; जानिए सरकार ने क्या बताया
19 mins agoजुलाई में ही था फ्लाईदुबई को क्रैश करने का प्लान, फिर ओमानी पायलट ने क्यों बदला इरादा?
28 mins agoहिंसक हुआ फ्रांस का Gen-Z आंदोलन, एफिल टावर के पास तोड़फोड़-आगजनी, जानें सड़कों पर क्यों हैं स्टूडेंट्स और अभिभावक?
3 hrs ago'अलकायदा आतंकी दोनों इंजन बंद कर प्लेन क्रैश करना चाहता था', फ्लाईदुबई फ्लाइट के को-पायलट को लेकर चौंकाने वाले खुलासे
3 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: भारतीय सेना ने वियतनाम के युवक को किया रेस्क्यू, अंडमान निकोबार में मर्चेंट शिप पर हुआ था घायल
3 hrs agoपाकिस्तान में PTI ने ठुकराई शहबाज सरकार की कौन सी शर्त? अब आर-पार की लड़ाई पर पहुंची बात
16 hrs agoफ्लाईदुबई के प्लेन को हादसे से बचाने वाले रहस्यमयी फरिश्ते कौन थे? यात्रियों ने बताई आपबीती
17 hrs agoक्या है अमेरिका का वीजा बॉन्ड और 50 देशों पर क्यों हुआ लागू ? भारत को मिली छूट
17 hrs agoयूक्रेन में रूसी ड्रोन हमले से भारतीय फार्मा प्लांट तबाह, 400 करोड़ के नुकसान का अनुमान
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines