हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

सीक्रेट डील कितनी 'घूस' देकर की? ईरान को लेकर भड़का इजरायल, UN मीटिंग में चीन-पाकिस्तान पर उठाए सवाल

Middle East War: ईरान के साथ होर्मुज स्ट्रेट को लेकर तनाव बढ़ता जा रहा है। इधर ईरान जिद पर अड़ा है और उधर ट्रंप धमकियों पर धमकियां दिए जा रहे हैं। इस बीच इजरायल ने भी चीन-पाकिस्तान और फ्रांस पर गंभीर आरोप लगा दिए हैं।

विज्ञापन
होर्मुज स्ट्रेट को लेकर मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ता जा रहा है।

मिडिल ईस्ट में ईरान युद्ध और होर्मुज स्ट्रेट को लेकर गहराए संकट के बीच इजरायल ने तीखे सवाल उठाए हैं। संयुक्त राष्ट्र महासभा के विशेष सत्र में चीन, पाकिस्तान और फ्रांस पर इजरायल ने ईरान के साथ सीक्रेट डील करने का आरोप लगाया है। डील करने के लिए ईरान को पैसे देने का आरोप लगाते हुए सवाल किया कि होर्मुज स्ट्रेट से अपने तेल-गैस टैंकरों को सुरक्षित निकलवाने के लिए ईरान को कितने पैसे दिए? इजरायल के राजदूत ने तीनों देशों के प्रतिनिधियों को होर्मुज के मुद्दे पर घेरा।

‘वापस लौट जाओ, नहीं तो…’, भारतीय जहाजों को ईरान की चेतावनी, भड़के ट्रंप की अपने ‘दुश्मन’ को धमकी

चारों देशों के प्रतिनिधियों का घेराव किया

संयुक्त राष्ट्र महासभा में इजरायली राजदूत ने चीन, फ्रांस और पाकिस्तान के प्रतिनिधियों को घेरते हुए सवाल खड़े किए। उन्होंने इन देशों पर ईरान के साथ सीक्रेट समझौते करने का आरोप लगाते हुए पूछा कि होर्मुज से सुरक्षित जहाजों को निकालने के लिए ईरान को कितने पैसे दिए‌? ईरान के साथ क्या समझौता किया? कितनी कीमत चुकाई गई? चारों देशों ने मिलकर जो समझौता किया है, वह अंतरराष्ट्रीय नियमों के खिलाफ है और इससे मिडिल ईस्ट की स्थिरता खतरे में पड़ जाएगी।

विज्ञापन

ईरान की दी रकम का चेक दिखाने को कहा

इजरायल के राजदूत ने फ्रांस के राजदूत बॉनफॉन से सवाल किया कि गत 3 अप्रैल को होर्मुज स्ट्रेट से जहाजों को निकलने नहीं दिया गया तो रोके जाने के बावजूद फ्रांस का जहाज कैसे निकल गया? ईरान को इसके लिए कितनी रकम चुकाई थी? वह चेक पूरी दुनिया को दिखाया जाए। कूटनीतिक मर्यादाओं के पीछे छिपकर ईरान के साथ सीक्रेट लेन-देन किया जा रहा है और यह अंतरराष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन है, जिसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इजरायल को इस पर आपत्ति है।

ये कैसी दोस्ती! होर्मुज से गुजरने की परमिशन देकर भी भारतीय जहाजों पर किया हमला, क्या है ईरान का सच?

विज्ञापन

चारों देशों की चुप्पी को डील का सबूत बताया

इजरायल के राजदूत ने चीन के प्रतिनिधि राजदूत कोंग और पाकिस्तानी प्रतिनिधि राजदूत अहमद से भी सवाल किए। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने कहा था कि ईरान के साथ एक डील हुई है, लेकिन क्या डील हुई, इस बारे में क्यों नहीं बताया गया। चीन के जहाज भी सुरक्षित निकल रहे हैं। आखिर ये कैसे हो सकता है कि जब ईरान होर्मुज से किसी भी देश के समुद्री जहाज को नहीं निकलने दे रहा तो चीन और फ्रांस के जहाज कैसे गुजर रहे? इन सवालों के जवाब में चुप्पी ही सबसे बड़ा सबूत है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola