हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

इजरायल ने दक्षिणी लेबनान में फिलिस्तीनी कैंप पर की एयर स्ट्राइक, हमास के 11 आतंकियों की मौत

इजरायल और गाजा के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। दोनों देशों में सीज फायर के बाद भी लगातार हिंसक झड़पें हो रही हैं। इजरायल ने एक बार फिर फिलिस्तीनियों पर एयर स्ट्राइक की है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

विज्ञापन

इजरायल ने एक बार फिर फिलिस्तीनियों पर हमला किया है। इजरायल ने दक्षिणी लेबनान में फिलिस्तीनी शरणार्थियों के शिविर पर एयर स्ट्राइक की। हमले में अभी तक 11 लोगों की मौत हो गई है। यह हमला इस शिविर पर हुआ है, जहां हमास की ट्रैनिंग होती थी। इजरायली सेना ने कहा कि कैंप में इजरायल और उसकी सेना के खिलाफ हमले की तैयारी की जा रही थी। कहा कि इजरायली सेना हमास के खिलाफ यह कार्रवाई जारी रखेगी। चाहे हमास कहीं भी सक्रिय हो।

सरकारी मीडिया और सरकारी अधिकारियों के अनुसार, मंगलवार को दक्षिणी लेबनान में एक फिलिस्तीनी शरणार्थी कैंप में इजरायल ने एयर स्ट्राइक की। इस हवाई हमले में अब तक 11 लोग मारे गए। कई लोग घायल हो गए हैं। बता दें कि इजरायल हिज्बुल्लाह युद्ध 1 साल पर पहले सीजफायर हो चुका है। उसके बाद से लेबनान पर यह सबसे घातक हमला था।

यह भी पढ़ें: हमास का डोनाल्ड ट्रंप को झटका, ट्रंप की गाजा शांति योजना को किया रिजेक्ट, UNSC ने दी प्लान को मंजूरी

विज्ञापन

इधर, हमास ने एक बयान में हमले की निंदा करते हुए कहा कि हमला एक खेल के मैदान पर हुआ तथा इस बात से इनकार किया कि यह कोई प्रशिक्षण परिसर था। पिछले दो सालों में लेबनान पर इजरायली हवाई हमलों में उग्रवादी हिजबुल्लाह समूह के साथ-साथ हमास जैसे फिलिस्तीनी गुटों के कई अधिकारी मारे गए हैं।

बता दें कि हमास के उप राजनीतिक प्रमुख और समूह की सैन्य शाखा के संस्थापक सालेह अरोरी 2 जनवरी 2024 को बेरूत के दक्षिणी उपनगर में ड्रोन हमले में मारे गए। तब से हमास के कई अन्य अधिकारी हमलों में मारे गए हैं। हमास ने 7 अक्टूबर 2023 को दक्षिणी इजरायल पर हमला किया था जिसमें लगभग 1,200 लोग मारे गए थे। गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इसी हमले के बाद इजरायल ने गाजा पट्टी पर आक्रमण किया जिसमें हजारों फिलिस्तीनी मारे गए।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: इजरायल ने गाजा पर किया बड़ा हमला तो आया ट्रंप का बयान, बोले-समझौते पर नहीं होगा खतरा

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola