'दुश्मन अपनी हद में रहे, नहीं तो बर्बाद कर देंगे'; लेबनान में इजराइल की Air Strike, हिजबुल्लाह के ठिकाने ध्वस्त

Israel Air Strike In Lebanon: हमास का साथ देने वाले हिजबुल्लाह के खिलाफ इजराइल ने कार्रवाई की है। लेबनान पर इजराइल ने एयर स्ट्राइक की और दुश्मन के ठिकानों को ध्वस्त किया। हालांकि इस हमले में किसी के मारे जाने की खबर नहीं है, लेकिन कुछ लोग गंभीर घायल हुए हैं। इजराइल के सैन्य प्रवक्ता ने लेबनान को चेतावनी भी दी।

Israel Air Strike Hits Lebanon

इजराइल ने ध्वस्त किए लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकाने

Israel Air Strikes in Southern Lebanon: लेबनान को करारा जवाब देते हुए इजराइल ने एयर स्ट्राइक की है। लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर जबरदस्त बमबारी की। 2 एयर स्ट्राइक हुई हैं, जिसमें करीब 14 लोग घायल हुए हैं और लेबनान के हथियारों के गोदाम ध्वस्त हुए हैं।

वहीं एयर स्ट्राइक करके इजराइल ने लेबनान को चेतावनी दी है कि वह अपनी हद में रहे, नहीं तो दुश्मनों को मिट्टी में मिलाना इजराइल को आता है। यह बयान एयर स्ट्राइक के बाद इजराइल के मुख्य सैन्य प्रवक्ता द्वारा जारी किया गया। उन्होंने कहा कि लेबनान हमास का साथ देकर ठीक नहीं कर रहा। इस दोस्ती का खामियाजा चुकाना पड़ेगा।

इजराइन पर ड्रोन हमले की कार्रवाई का जवाब

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हमला सोमवार देररात दक्षिण लेबनान के सिडोन इलाके में हुआ है, जो इजराइल की सीमा से 60 किलोमरीट दूर है। कार्रवाई लेबनानी के आतंकवादी समूह हिजबुल्लाह द्वारा इजराइल में लॉन्च किए गए ड्रोन के जवाब में की गई है। हमले में करीब 14 लोग घायल हुए, जिनमें ज्यादातर सीरिया के लोग शामिल हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सिडोन में अचानक जोरदार धमाका हुआ और गाजियाह में धुआं ही धुआं फैल गया। काले धुएं के बादल आसमान में छा गए। लोगों में चीख पुकार मच गई। वहीं इस तरह अचानक एयर स्ट्राइक करके इजराइल ने अपने इरादे स्पष्ट कर दिए हैं।

हिजबुल्लाह ने चुकाई हमास को समर्थन की कीमत

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इजराइल का टारगेट लेबनान का आतंकी समूह हिजबुल्लाह है। ठीक उसी तरह जैसे फिलिस्तीन में हमास को टारगेट किया गया है। दरअसल, इजराइल हमास वार में लेबनान ने कुछ दिन पहले ही एंट्री की। हमास का साथ देते हुए लेबनान के आतंकी समूह हिजबुल्लाह ने इजराइल पर रॉकेट लॉन्च किया।

इस हमले का बदला लेने लेने के लिए इजराइल लगातार लेबनान पर हमले का रहा है। अब तक इजराइल के हमलों में 150 से ज्यादा हिजबुल्लाह लड़ाके और 35 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। बीती रात इजराइल ने लेबनान में फिर से स्ट्राइक की और हार नहीं मानने का संदेश दिया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ