हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

गाजा में फिर इजरायल की एयर स्ट्राइक, 100 की मौत; IDF बोली- मिसाइल गिराने में हुई चूक

Israel Hamas War: इजरायल की सेना ने गाजा में फिर हवाई हमला किया है, जिसमें 100 लोगों की जान चली गई। मरने वालों में बच्चे भी शामिल हैं, वहीं इजरायल की सेना ने बच्चों पर हमले को मिसाइल में आई टेक्निकल एरर बताया है। बच्चों पर हमले को लेकर स्पष्टीकरण भी दिया है।

विज्ञापन
इजरायल की सेना ने गाजा में हमले पहले से तेज और ज्यादा कर दिए हैं।

Israel Hamas War Update: गाजा में इजरायली सेना के ताबड़तोड़ हमले जारी हैं। इजरायली सेना के ताजा हवाई हमले में रविवार सुबह से आज सोमवार सुबह तक 100 फिलिस्तीनियों की मौत हो चुकी है। इसके साथ ही इजरायल और हमास की जंग में जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 58000 तक पहुंच गई है। अलजजीरा की रिपोर्ट के अनुसार, गाजा शहर के एक बाजार में इजरायली सेना ने मिसाइल दागी थी, जिसमें मेडिकल एडवाइजर अहमद कंदील सहित 12 लोगों की मौत हुई है। इजरायल का सबसे घातक हमला नुसेरात रिफ्यूजी कैंप में हुआ था, जहां मिसाइल अटैक में 10 लोगों की मौत हुई थी। मरने वालों में ज्यादा बच्चे थे, जो पीने का पानी लेने के लिए कतार में खड़े थे। इस हमले में 17 लोग घायल भी हुए थे।

यह भी पढ़ें:गाजा में इजरायल की सैन्य कार्रवाई का विरोध करने पर भड़के PM नेतन्याहू, इन देशों को लगाई फटकार

इजरायल का टारगेट सरकारी कर्मचारी और सेना-पुलिस

हालांकि इजरायली सेना ने इस हमले पर स्पष्टीकरण दिया है कि इजरायल की सेना अब गाजा के सरकारी कर्मियों, पुलिस जवानों और सुरक्षाकर्मियों को टारगेट कर रही है। सेना ने रविवार सुबह फिलिस्तीनी सेना के लड़ाकों को निशाना बनाया था, लेकिन तकनीकी खराबी के कारण मिसाइल रास्ता भटक गई और बच्चों पर गिर गई। बता दें कि इजरायल की नाकेबंदी के कारण गाजा जलसंकट झेल रहा है, जिसके कारण लोगों को जान का जोखिम उठाकर कई मील का सफर तय करना पड़ रहा है। लोग उत्तर से राफा तक 15 किलोमीटर तक की यात्रा करते हैं, ताकि उन्हें खाने के पैकेट और पीने का पानी मिले। कई लोग वाहनों में तो कई लोग पैदल सफर करते हैं। इस वजह से उन्हें इजरायली सेना की सीधी गोलीबारी का सामना करना पड़ता है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:गाजा में अपने लोगों को क्यों मौत के घाट उतार रही थी इजराइली सेना? नेतन्याहू के पुराने साथी ने खोले राज

अक्टूबर 2023 से चल रही इजरायल-हमास में जंग

बता दें कि इजरायल ने फिलिस्तीन के आतंकी संगठन हमास का खात्मा करने के लिए 7 अक्टूबर 2023 को गाजा में हमला किया था। तब से आज 14 जुलाई 2025 तक जंग में 58026 लोगों की मौत हो चुकी है। 138500 से अधिक घायल हुए हैं। जंग में जान गंवाने वाले लोगों में आधे से ज्यादा महिलाएं और बच्चे हैं। इजरायल की सेना का मेन टारगेट गाजा पट्टी है। फिलिस्तीन के पश्चिमी तट और इजरायल-लेबनान सीमा पर सबसे ज्यादा हमले हुए हैं। रॉकेट, मिसाइलें, ड्रोन से अटैक करके सैन्य ठिकानों और रिहायशी इलाकों में हमला किया जा रहा है। हमास की जवाबी कार्रवाई में करीब 1200 इजरायली मारे गए और 251 लोग बंधक बनाए गए। इजरायली सेना ने जवाबी कार्रवाई करते हुए ऑपरेशन आयरन स्वॉर्ड्स शुरू किया।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:Video: सीजफायर को लेकर अंतिम मौके पर क्यों पलटे इजराइल-हमास? 5 पॉइंट्स में समझें

कई देश कर रहे युद्धविराम कराने की कोशिश

संयुक्त राष्ट्र और कई देशों ने इजरायल और हमास से युद्धविराम करने की अपील की है, लेकिन इजरायल ने गाजा में हमास का खात्मा करने का संकल्प लिया हुआ है। कतर और मिस्र ने भी मध्यस्थता करने की कोशिश की। नवंबर 2023 में 7 दिन का युद्धविराम हुआ था। इस दौरान 80 इजरायली बंधकों को रिहा करके 240 फिलिस्तीनी कैदियों कि रिहाई कराई गई थी। जंग में अमेरिका अपने दोस्त इजरायल का समर्थन कर रहा है। ईरान, लेबनान, हिजबुल्लाह हमास का साथ दे रहे हैं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola