Israel Affiliated Merchant Vessel Drone Attack : भारत के पश्चिमी तट के पास शनिवार को एक मर्चेंट जहाज MV Chem Pluto के ड्रोन हमले की चपेट में आने की खबर सामने आई है। इस दौरान जहाज में आग लगने की जानकारी मिली है लेकिन किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
बताया जा रहा है कि यह जहाज इजराइल से संबद्ध है। समाचार एजेंसी एएनआई से मिली जानकारी के अनुसार इंडियन कोस्ट गार्ड के एक युद्धपोत के साथ इस इलाके में मौजूद भारतीय सेना के अन्य पोत इस जहाज की ओर रवाना हुए हैं। जानकारी के मुताबिक जहाज के क्रू में 20 भारतीय भी शामिल हैं।
इंडियन कोस्ट गार्ड का जहाज आईसीजीएस विक्रम इस जहाज की ओर बढ़ रहा है जो अरब सागर में पोरबंदर तट से 217 समुद्री मील दूर है। इस जहाज पर क्रूड ऑयल है और यह सऊदी अरब से मैंगलोर की ओर जा रहा था।
रक्षा अधिकारियों के अनुसार जहाज पर लगी आग पर काबू पा लिया गया है लेकिन इससे इसकी कार्यप्रणाली पर असर पड़ा है। आईसीजीएस विक्रम इंडियन एक्सक्लूसिव इकोनॉमिक जोन में पैट्रोलिंग के लिए तैनात था जब इसे जहाज की ओर जाने का निर्देश मिला।
हमले के पीछे हूती विद्रोहियों का हाथ होने की आशंका
शुरुआती जानकारी के अनुसार हमला हूती विद्रोहियों ने किया है। पिछले कुछ दिनों में हूती हमले की वजह से लाल सागर का मार्ग बंद करना पड़ा है। हूती विद्रोही अब इजराइल के खिलाफ सुएज कनाल (Suez Canal) से जा रहे सभी मालवाहक जहाजों पर हमला कर रहे हैं।
पिछले महीने हुआ था इजराइली कारगो शिप पर हमला
बता दें कि पिछले महीने एक इजराइली कारगो शिप पर भी ड्रोन से हमला हुआ था। आशंका जताई गई थी कि यह हमला कथित तौर पर ईरान के इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने किया था।
संबंधित खबरें
स्मित मच्छार के हमलावर के सपोर्ट में आया 'अलकायदा', फ्लाईदुबई के विमान को बताया 'जायानिस्ट UAE प्लेन'
23 mins agoएलन मस्क का गर्लफ्रेंड से क्यों हुआ ब्रेकअप? शिवोन जिलिस ने X पोस्ट में बयां किया रिश्ता टूटने का दर्द
30 mins agoजीने के मामले में पाकिस्तानियों से आगे भारतीय, लेकिन बांग्लादेशियों से हैं पीछे , WHO की रिपोर्ट में खुलासा
1 hr agoअटलांटिक महासागर के ऊपर विमान लापता, 6 लोगों को लेकर जा रहा था बोस्टन, ATC-पायलट की बातचीत आई सामने
1 hr agoकौन थे वो 2 मिस्ट्री पायलट? जिन्होंने 17000 फीट नीचे गिर चुकी फ्लाईदुबई फ्लाइट को किया कंट्रोल? रोका बड़ा हादसा
2 hrs agoरियाद में 'सऊदी अरामको' की रिफाइनरी पर हूतियों का मिसाइल अटैक, आसमान में दिखा धुएं का गुबार
3 hrs agoबांग्लादेश में दुर्गा पूजा से पहले क्यों मचा बवाल? हिंदू मंदिर में तोड़ी गईं 7 मूर्तियां
4 hrs ago'नमाज पढ़ी और पीछे से मारा चाकू', फ्लाईदुबई के 'हीरो' स्मित मच्छार का खुलासा, इजरायली PM नेतन्याहू ने की वीडियो कॉल
5 hrs agoअमेरिका के ओहायो में हिंदू मंदिर पर फेंके गए पत्थर, अंदर मौजूद थे श्रद्धालु-पुजारी, तोड़ी गईं खिड़कियां
19 hrs ago'इस्लामिक नाटो' का हूती विद्रोहियों के खिलाफ बड़ा फैसला, सऊदी अरब में तैनात होंगे 25000 पाकिस्तानी सैनिक
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines