Islamic state: अमेरिकी सेना की एक स्पेशल टीम ने उत्तरी सोमालिया में ग्लोबल आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट के टॉप अफसर समेत 11 आतंकियों को मार गिराया है। जानकारी के मुताबिक, अमेरिकी हमले में मारे गए इस्लामिक अफसर की पहचान बिलाल अल-सुदानी के रूप में हुई है जो आतंकी संगठन का वित्तीय सहायक था और यहां एक पहाड़ी गुफा परिसर में छिपा था।
अमेरिकी रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन ने एक बयान में कहा, “यह कार्रवाई संयुक्त राज्य अमेरिका और उसके सहयोगियों को और अधिक सुरक्षित बनाती है। उन्होंने ये भी कहा कि ये कार्रवाई अमेरिकियों को देश और विदेश में आतंकवाद के खतरे से बचाने के लिए हमारी दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाती है।” पेंटागन के अधिकारियों ने कहा कि अभियान में कोई भी नागरिक घायल या मारा नहीं गया।
और पढ़िए –New Zealand Floods: भारी बारिश के बाद ऑकलैंड में बिगड़े हालात, एयरपोर्ट की ‘भयावह’ तस्वीरें वायरल
रक्षा सचिव बोले- पिछले सप्ताह बाइडेन से हुई थी चर्चा
रक्षा सचिव ने बताया कि प्रस्तावित मिशन पर पिछले सप्ताह राष्ट्रपति जो बाइडेन से चर्चा हुई थी। बाइडेन प्रशासन के दो सीनियर अधिकारियों ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि उन्होंने ऑस्टिन और ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के अध्यक्ष जनरल मार्क मिले के साथ बातचीत के बाद इस सप्ताह ऑपरेशन को अंजाम देने की अंतिम मंजूरी दी थी।
ऑस्टिन ने कहा कि अल-सुदानी कई साल से अमेरिकी खुफिया एजेंसियों के राडार पर था। उसने अफ्रीका में आईएस के संचालन के साथ-साथ अफगानिस्तान में सक्रिय आईएसआईएस-के आतंकवादी शाखा को वित्तपोषित करने में मदद करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
साउथ अफ्रीका में युवाओं की आईएस में की थी भर्ती
अमेरिकी ट्रेजरी विभाग ने पिछले साल आरोप लगाया था कि अल-सुदानी ने एक अन्य आईएस ऑपरेटिव अब्देला हुसैन अबादिग्गा के साथ मिलकर काम किया था, जिसने दक्षिण अफ्रीका में युवकों की भर्ती की थी और उन्हें हथियार प्रशिक्षण शिविर में भेजा था।
दक्षिण अफ्रीका में दो मस्जिदों को नियंत्रित करने वाले अबादिग्गा ने मस्जिदों के सदस्यों से पैसे निकालने के लिए अपनी स्थिति का इस्तेमाल किया। ट्रेजरी के अनुसार, अल-सुदानी अबादिग्गा को एक विश्वसनीय समर्थक मानते थे, जो दक्षिण अफ्रीका में आईएस समर्थकों को बेहतर संगठित होने और नए सदस्यों की भर्ती करने में मदद कर सकता था।
संबंधित खबरें
'मेरे बिना नामुमकिन...', रूस-यूक्रेन युद्ध पर मेलानिया ट्रंप का बड़ा दावा
6 hrs agoजॉर्डन के चर्च में बंदूकधारियों ने की अंधाधुंध फायरिंग, 7 लोगों की मौत
9 hrs agoपीयूष गोयल बोले- संकट में फंसे भारतीयों को सुरक्षित निकालना पहली प्राथमिकता
10 hrs agoहमास के हमले के बाद नेतन्याहू का एक्शन, वेस्ट बैंक में लॉकडाउन का दिया आदेश
13 hrs ago'जब आपने सैनिकों के शव लेने से मना किया', UN में भारत ने पाक को लताड़ा
15 hrs agoबीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 3 दिवसीय दौरे पर झारखंड पहुंचे
19 hrs agoतिब्बत में 7 की तीव्रता वाले भूकंप से 16 लोगों की मौत; 32 घायल, 340 घर तबाह
22 hrs agoतिब्बत में भूकंप के दो बड़े झटके, 7.0 के बाद 4.6 की तीव्रता से कांपी धरती
1 day agoसऊदी अरब ने 14 भारतीयों को ले जा रही नाव पर किया अटैक, हूती का बड़ा दावा
1 day agoस्टारशील्ड इंटरनेट में रुकावट, यूक्रेन को 10 लाख डॉलर से ज्यादा का नुकसान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines