हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'इस्लामिक नाटो' का हूती विद्रोहियों के खिलाफ बड़ा फैसला, सऊदी अरब में तैनात होंगे 25000 पाकिस्तानी सैनिक

सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों के हमले के चलते मक्का पैक्ट एकजुट हो गया है और पाकिस्तान ने सऊदी अरब में सैन्य तैनाती बढ़ाने का फैसला किया है. वहीं रियाद में इमरजेंसी बैठक करके मक्का पैक्ट को फाइनल करने लागू करने का ऐलान किया जा सकता है.

विज्ञापन
मक्का पैक्ट के तहत पाकिस्तानी हूती विद्रोहियों के खिलाफ सऊदी अरब की सैन्य क्षमता को मजबूत करेगा. (Credit-AI)

यमन के हूती विद्रोहियों के बढ़ते हमलों के बीच पाकिस्तान ने सऊदी अरब की सैन्य मदद करने का फैसला किया है. जिसके अनुसार सऊदी अरब में पाकिस्तानी सैनिकों की संख्या को 15000 से बढ़ाकर 25000 किया जाएगा. पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्की के बीच मक्का संयुक्त रक्षा समझौते के तहत रक्षा सहयोग को बढ़ाने की पहल पाकिस्तान ने की है, ताकि सऊदी अरब को हूती विद्रोहियों का सामना करने में मदद मिले. वहीं सैन्य सहायता केवल सैनिकों की तैनाती तक ही सीमित नहीं रहेगी. बल्कि पाकिस्तान एयर डिफेंस सिस्टम, रॉकेटो-मिसाइलों और ड्रोन के जरिए सऊदी अरब की डिफेंस पावर को मजबूत करेगा. हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब में इस्लाम के 2 सबसे पवित्र शहरों को निशाना बनाते हुए हमला किया, जिसके चलते सऊदी अरब की चिंता बढ़ गई है.

Video: 25 देशों ने बनाया ‘इस्लामिक NATO!’ भारत पर क्या पड़ेगा असर?

मक्का रक्षा समझौता अभी सक्रिय नहीं हुआ

बता दें कि 7 अगस्त 2026 को पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्किये के बीच ‘मक्का संयुक्त रक्षा समझौता’ हुआ था, जिसके तहत तीनों एक एक दूसरे को रक्षा सहयोग ही नहीं करेंगे, बल्कि अगर तीनों देशों में से किसी एक देश पर हमला होगा तो उसे तीनों देशों पर हमला माना जाएगा और तीनों देश मिलकर दुश्मन का सामना करेंगे. लेकिन मक्का संयुक्त रक्षा समझौता अभी पूरी तरह से सक्रिय नहीं हुआ है, लेकिन इसके सदस्य देशों के बीच रक्षा सहयोग पहले से चल रहा है. 25 सितंबर को तीनों देशों के सैन्य प्रमुख सऊदी अरब के रियाद में मिले और हूती विद्रोहियों के हमलों पर चर्चा की. हमलों की कड़ी निंदा करते हुए सऊदी अरब के साथ एकजुटता जताई. इस्लाम के पवित्र स्थलों की सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता जताई और उसके बाद पाकिस्तान ने सैन्य तैनाती को बढ़ाने का फैसला किया.

विज्ञापन

ट्रंप के कितने दुश्मन? क्या अपनी ही नीतियों के चक्रव्यूह में फंस गए हैं …

रियाद में तीनों देशों आपातकालीन बैठक

पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार के अनुसार, अगले सप्ताह रियाद में तीनों देशों की इमरजेंसी बैठक होगी, जिसमें मक्का संयुक्त रक्षा समझौता फाइनल किया जा सकता है. हालांकि बैठक की तारीख अभी फाइनल नहीं हुई है, लेकिन 6 से अधिक देशों ने रक्षा समझौते में शामिल होने के इच्छा जताई है. लेकिन समझौते के पूरी तरह से लागू होने तक नए सदस्यों के अनुरोधों पर विचार नहीं कर सकते, इसलिए नए सदस्य जोड़ने में एक साल का समय लग सकता है. रियाद में होने वाली बैठक में हूती विद्रोहियों को लेकर ईरान के प्रस्ताव पर भी मंथन किया जा सकता है. हालांकि ईरान ने कोई औपचारिक लिखित प्रस्ताव नहीं दिया था, लेकिन पाकिस्तान और ईरान के विदेश मंत्रियों के बीच विचार-विमर्श हुआ तो हूती विद्रोहियों को लेकर एक प्रस्ताव रखा गया, जिस पर विचार करने का समय भी दिया गया.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola