Imran Khan: पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के अध्यक्ष इमरान खान को आज इस्लामाबाद पुलिस गिरफ्तार कर सकती है। इस्लामाबाद की अदालतों के निर्देशों के बाद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस उनके आवास ज़मान पार्क जाएगी।
बता दें कि इस्लामाबाद की एक सत्र अदालत ने एक महिला न्यायाधीश को धमकी देने के मामले में इमरान खान (Imran Khan) के खिलाफ गैर-जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।
जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, 20 अगस्त को एफ-9 पार्क में एक रैली में न्यायिक मजिस्ट्रेट जेबा चौधरी, पुलिस अधिकारियों और न्यायपालिका को धमकाने के मामले में खान पर मामला दर्ज किया गया था।
इमरान खान ने वर्चुअली पेशी के लिए किया है अनुरोध
बता दें कि दीवानी न्यायाधीश राणा मुजाहिद रहीम ने इमरान खान (Imran Khan) के बार-बार पेश नहीं होने पर तीन पेज का सुरक्षित फैसला जारी किया और गैर-जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी किया था।
जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, पूर्व प्रधानमंत्री ने सुनवाई में शामिल होने के बजाय जज के सामने शारीरिक रूप से पेश होने से छूट के लिए याचिका दायर की है। इमरान खान ने याचिका के जरिए वर्चुअली पेशी का अनुरोध किया है।
सूत्रों ने कहा कि इस्लामाबाद पुलिस जमान पार्क के लिए रवाना होने से पहले इमरान खान के मुख्य सुरक्षा अधिकारी से संपर्क करेगी। बता दें कि दो अदालतों ने अलग-अलग मामलों में खान की गैर-जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। दोनों ही मामलों में बार-बार बुलाए जाने के बाद भी वे पेशी के लिए कोर्ट नहीं पहुंचे हैं।
पहले भी गिरफ्तारी के लिए पुलिस पहुंची थी जमान पार्क
तोशखाना मामले के संबंध में राजधानी पुलिस 5 मार्च को लाहौर भी पहुंची थी, लेकिन उन्हें बताया गया कि इमरान खान अपने जमान पार्क स्थित आवास पर नहीं हैं, जिसके बाद पुलिस खाली हाथ लौट आई थी।
संबंधित खबरें
साइबेरियाई रिसर्च लैब में ऐसा क्या हुआ, जिसे कहा जा रहा वुहान पार्ट-2
2 hrs agoकौन हैं FBI डायरेक्टर काश पटेल की 18 साल छोटी मंगेतर एलेक्सिस विल्किन्स?
4 hrs agoक्या रूस में फैल गया है प्लेग? रिसर्चर की मौत के बाद मचा हड़कंप
4 hrs agoजुलाई में था Flydubai को क्रैश करने का प्लान, पायलट ने क्यों बदला इरादा?
4 hrs agoहिंसक हुआ फ्रांस का छात्र आंदोलन, एफिल टावर के पास तोड़फोड़ और आगजनी
7 hrs ago'अलकायदा आतंकी दोनों इंजन बंद करके...', फ्लाईदुबई के को-पायलट पर नए खुलासे
8 hrs agoLIVE: सांसद चंद्र शेखर आजाद के खिलाफ रेप केस में DCP को नोटिस जारी
8 hrs agoपाकिस्तान में PTI ने ठुकराई शहबाज सरकार की कौन सी शर्त? अब आर-पार की लड़ाई
21 hrs agoफ्लाईदुबई के प्लेन को हादसे से बचाने वाले रहस्यमयी फरिश्ते कौन थे?
22 hrs agoक्या है अमेरिका का वीजा बॉन्ड और 50 देशों पर क्यों हुआ लागू ? भारत को छूट
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines