Islamabad Police Detained Afghan Refugees : इस्लामाबाद पुलिस ने 800 अफगान शरणार्थियों को हिरासत में लिया है, जिनमें से 375 को डॉक्यूमेंट की कमी के कारण निर्वासन(deportation) का सामना करना पड़ा, यह जानकारी एआरवाई न्यूज ने रविवार को दी। इस्लामाबाद पुलिस ने बारा काहू, त्रिनोल, महार अबाडियन, गोलरा और शम्स कॉलोनी में सर्च ऑपरेशन को अंजाम देते हुए 800 अफगान नागरिकों को गिरफ्तार किया।
375 नागरिकों के पास नहीं कोई आईडी प्रूफ
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि, चार सौ अफगान नागरिकों को बाद में डॉक्यूमेंट प्रस्तुत करने पर रिहा कर दिया गया, वहीं 375 अन्य अफगान नागरिकों के पास कोई आईडी प्रूफ नहीं था, जबकि 25 शेष अफगानों को उनके आईडी प्रूफ के सत्यापन होने तक हिरासत में लिया गया है।
अफगान नागरिक किए गए बाहर
पुलिस ने कहा कि अधिकारियों ने गिरफ्तार किए गए 375 अफगान नागरिकों को, पाकिस्तान से निर्वासित करने का फैसला किया है। संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी उच्चायुक्त (UNHCR) की एक रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान में रहने वाले अफगान नागरिकों की आबादी इस साल जून तक 3.7 मिलियन हो गई है, जिनमें से केवल 1.3 मिलियन आधिकारिक तौर पर रजिस्टर्ड हैं।
छोटे शहरों में बसे हैं अफगानी
एआरवाई न्यूज ने के मुताबिक लगभग 775,000 अपंजीकृत अफगानी लोग, पाकिस्तान में रह रहे हैं। पाकिस्तान मीडिया आउटलेट के अनुसार पाकिस्तान में 68.8 प्रतिशत अफगानी नागरिक छोटे शहरों में बस गए हैं, जबकि शेष 31.2 प्रतिशत गांवों सहित 54 अलग-अलग क्षेत्रों में भटक रहे हैं। TOLONews की रिपोर्ट के अनुसार, तालिबान के नेतृत्व वाले शरणार्थी और प्रत्यावर्तन विभाग ने कहा कि इससे पहले, ईरान ने पिछले महीने 43,000 अफगान अवैध अप्रवासियों को उनके देश वापस भेज दिया था।
ईरान और पाकिस्तान की ओर रुख कर रहे हैं अफगानी
इस बीच, हाल ही में देश लौटे कुछ नागरिकों ने तालिबान से उन्हें काम मुहैया कराने को कहा। तीन दिन पहले ईरान से देश लौटे 42 वर्षीय निजामुदीन, हाल ही में आ रहे परेशानियों के बारे में बताते हैं। तालिबान की सत्ता में वापसी के बाद, तालिबान द्वारा मौत की धमकियों और उत्पीड़न के डर के कारण अफगान शरणार्थी, ईरान और पाकिस्तान की ओर रुख कर रहे हैं। (एएनआई)
संबंधित खबरें
बांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
1 hr agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
5 hrs agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
7 hrs agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
8 hrs agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
10 hrs ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
20 hrs ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
1 day agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
1 day agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
1 day agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines