क्या हमला होने वाला है? PTI मार्च से पहले कंटेनरों से घेरा गया इस्लामाबाद, हाई अलर्ट पर अस्पताल

PTI समर्थकों को इस्लामाबाद पहुंचने से रोकने के लिए सरकार ने राजधानी से जुड़े प्रमुख रास्तों पर भी सख्ती बढ़ाई है. 23 सितंबर की रात से इस्लामाबाद-पेशावर मोटरवे (M-1), इस्लामाबाद-डेरा इस्माइल खान मोटरवे (M-14) और जीटी रोड के कुछ हिस्सों को अगले आदेश तक बंद करने का फैसला किया गया है.

Imran Khan

इमरान खान अगस्त, 2023 से ही पाकिस्तान की जेल में कैद हैं. (Photo: X)

पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की रिहाई की मांग को लेकर पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के 27 सितंबर के प्रस्तावित मार्च से पहले राजधानी इस्लामाबाद में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. शहर के कई प्रमुख रास्तों और प्रवेश मार्गों पर कंटेनर से ब्लॉक कर दिया गया है. वहीं अस्पतालों को भी किसी संभावित आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं.

विज्ञापन

स्थानीय मीडिया डॉन के अनुसार, इस्लामाबाद और आसपास के इलाकों में 2,000 से अधिक कंटेनर पहले ही लगाए जा चुके हैं. इनमें से कुछ को सड़कों और प्रमुख प्रवेश बिंदुओं पर इस तरह तैनात किया गया है कि राजधानी की ओर आने वाले रास्तों को नियंत्रित किया जा सके.

विज्ञापन

अस्पतालों में 100 यूनिट ब्लड रिजर्व रखने के निर्देश

अटॉक ब्रिज भी सुरक्षा व्यवस्था का अहम सेंटर बनाया गया है, क्योंकि यह खैबर पख्तूनख्वा को पंजाब और इस्लामाबाद क्षेत्र से जोड़ने वाला महत्वपूर्ण मार्ग है. प्रदर्शन के दौरान किसी अप्रिय घटनाओं की आशंका को देखते हुए इस्लामाबाद के अस्पतालों को हाई अलर्ट पर रखा गया है. ब्लड बैंकों को कम से कम 100 बैग ब्लड का रिजर्व रखने को कहा गया है. एंबुलेंस और उनके ड्राइवरों को भी आपात स्थिति में तत्काल उपलब्ध रहने के निर्देश दिए गए हैं.

विज्ञापन

अस्पतालों के इमरजेंसी विभागों में अतिरिक्त बेड तैयार रखने, ऑक्सीजन और जरूरी मेडिकल सामान का पर्याप्त स्टॉक रखने तथा संबंधित कर्मचारियों को उपलब्ध रहने के लिए कहा गया है. बताया जा रहा है कि अस्पतालों को 30 सितंबर तक हाई अलर्ट पर रखा गया है.

प्रशासन ने कई रास्ते किए बंद

PTI समर्थकों को इस्लामाबाद पहुंचने से रोकने के लिए सरकार ने राजधानी से जुड़े प्रमुख रास्तों पर भी सख्ती बढ़ाई है. 23 सितंबर की रात से इस्लामाबाद-पेशावर मोटरवे (M-1), इस्लामाबाद-डेरा इस्माइल खान मोटरवे (M-14) और जीटी रोड के कुछ हिस्सों को अगले आदेश तक बंद करने का फैसला किया गया है. अटॉक जिले में करीब 30 हजार सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की जानकारी भी सामने आई है. गौरतलब है कि PTI ने 27 सितंबर के मार्च को इमरान खान की रिहाई के साथ संविधान, लोकतांत्रिक अधिकारों और कानून के शासन से जुड़े मुद्दों से जोड़ा है. पार्टी का कहना है कि उसका आंदोलन शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से किया जाएगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ