ISKCON News: 1 जुलाई 2025 की रात अमेरिका के यूटा राज्य के स्पैनिश फोर्क में बने प्रसिद्ध ISKCON श्री श्री राधा कृष्ण मंदिर पर एक बार फिर से गोलियां चलाई गईं। इस मंदिर पर पिछले कुछ दिनों में 20 से 30 गोलियां चलाई गई हैं, जिसे लोग नफरत भरे अपराध (हेट क्राइम) का हिस्सा मान रहे हैं। ये हमले रात के वक्त हुए, जब मंदिर में भक्त और मेहमान मौजूद थे। इससे मंदिर की इमारत को नुकसान पहुंचा है। मंदिर के खूबसूरत हस्तनिर्मित मेहराबों में गोली लगने के कारण मंदिर को हजारों डॉलर का नुकसान हुआ है।
ISKCON ने किया ट्वीट
ISKCON ने ट्वीट करके बताया कि ‘हमारा श्री श्री राधा कृष्ण मंदिर, जो होली फेस्टिवल के लिए मशहूर है, हाल के दिनों में नफरत भरे हमलों का शिकार हुआ। 20-30 गोलियां मंदिर और आसपास के इलाके पर चलीं, जिससे भारी नुकसान हुआ।’ ये खबर सुनकर हिंदू समुदाय में गुस्सा और डर का माहौल है।
भारतीय दूतावास ने जताई नाराजगी
इस घटना से नाराज होकर सैन फ्रांसिस्को स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने कड़ा बयान जारी किया। उन्होंने कहा कि ‘हम इस गोलीबारी की घटना की सख्त निंदा करते हैं। हम सभी भक्तों और समुदाय के साथ खड़े हैं और स्थानीय पुलिस से अपील करते हैं कि वे जल्द से जल्द दोषियों को पकड़े।’ दूतावास ने अपने ट्वीट में @IndianEmbassyUS, @MEAIndia और @PIB_India को भी टैग किया है, ताकि भारत सरकार भी इस मुद्दे पर ध्यान दे।
1998 में तैयार हुआ थाा ये मंदिर
ये मंदिर यूटा में हिंदू समुदाय के लिए खास है। इसका निर्माण 1996 में शुरू किया गया था और यह 1998 में बनकर तैयार हुआ। यह मंदिर करीब 15 एकड़ में फैला है। इसकी डिजाइन भारतीय वास्तुकला से प्रेरित है और यह होली जैसे त्योहारों के लिए मशहूर है, जहां हर साल हजारों लोग आते हैं। इसकी खूबसूरती और शांति के लिए इसे पसंद किया जाता है, लेकिन अब इस मंदिर पर हुए हमले ने सबको हैरान कर दिया है।
मरम्मत में आ सकता है बड़ा खर्चा
गोलियों से मंदिर की दीवारें और मेहराब टूट गए हैं, जिसकी मरम्मत में काफी खर्च आएगा। विशेषज्ञों के मुताबिक, इस तरह के नुकसान की मरम्मत में 5,000 से 20,000 डॉलर तक लग सकते हैं, और अगर नुकसान ज्यादा हो तो और भी ज्यादा पैसा खर्च हो सकता है। वहीं, भक्तों में डर है कि कहीं ये हमले फिर न शुरू हो जाएं। कुछ लोग सोशल मीडिया पर इसे खालिस्तानी ग्रुप से जोड़ रहे हैं, लेकिन अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
क्या कहता है समुदाय?
स्थानीय हिंदू समुदाय और ISKCON के लोग इस घटना से बेहद दुखी हैं। वे पुलिस से तेजी से जांच की मांग कर रहे हैं। इसके साथ ही, वे मंदिर की सुरक्षा बढ़ाने और नुकसान की भरपाई के लिए चंदा जुटाने की कोशिश में हैं। लोग एकजुट होकर कह रहे हैं कि वे इस मुश्किल घड़ी में हार नहीं मानेंगे।
संबंधित खबरें
'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
30 mins ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
6 hrs agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
13 hrs agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
13 hrs agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
16 hrs agoअल नीनो के बाद डरा रहा है ला नीना! क्या ग्लोबल वॉर्मिंग के खतरे को बढ़ाएगा
1 day agoब्राजील के डिजिटल जनरल: आंद्रे जानोनेस और लूला की जीत
1 day agoसीक्रेट प्लान का शिकार हुईं शेख हसीना! बांग्लादेश में तख्तापलट पर खुलासा
1 day agoVIDEO : सड़क पर उतरी भीड़, नेतन्याहू के घर को घेरा; विपक्ष से की ये मांग
1 day agoईरान-यूक्रेन की टॉप सीक्रेट की थी लीक... बर्खास्त US जनरल का कबूलनामा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines