लंदन में मौजूद इस्कॉन रेस्टोरेंट में हुए एक घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक शख्स इस्कॉन के शाकाहारी रेस्टोरेंट में जानबूझकर घुस गया, वह भी KFC का चिकन लेकर। शख्स खुद चिकन खाता रहा और वहां मौजूद कर्मचारियों और खाने वालों को भी चिकन खाने के लिए पूछता रहा। इस पर विवाद खड़ा हो गया है।
इस्कॉन रेस्टोरेंट में घुसा शख्स
व्यक्ति लंदन के एक इस्कॉन रेस्टोरेंट में घुसा और केएफसी चिकन खाते हुए खुद का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। व्यक्ति हाथ में खाने का पैकेट लिए गोविंदा रेस्टोरेंट में घुसता हुआ दिखाई दे रहा है। वह सीधे फूड काउंटर पर जाता है और उसके पीछे खड़ी दो महिलाओं से पूछता है कि क्या यह रेस्टोरेंट शाकाहारी है। वह जवाब देती हैं, “न मांस, न प्याज, न लहसुन।”
शख्स ने स्टाफ से पूछा कि क्या यहां कोई मांसाहारी सामान नहीं है। काउंटर पर खड़ी महिला ने बताया कि यहां सब शाकाहारी है और रेस्टोरेंट के बाहर लगे बोर्ड की तरफ इशारा किया, जिस पर “शुद्ध शाकाहारी” लिखा हुआ था। इसके बाद शख्स KFC फ्राइड चिकन निकालकर उसे काउंटर पर रखता है और खाना शुरू कर देता है। काउंटर पर खड़ी महिला जब उससे पूछती है कि यह क्या है, तो वह बताता है कि यह चिकन है।
स्टाफ को भी नॉनवेज खिलाने की कोशिश
महिला उसे तुरंत बाहर जाने के लिए कहती है, लेकिन वह बाहर जाने की जगह रेस्टोरेंट में घूम-घूमकर चिकन खाता है और इसका वीडियो रिकॉर्ड करता है। इतना ही नहीं, वह वहां मौजूद स्टाफ से भी चिकन खाने के लिए पूछता है। उसे साधारण तरीके से समझाने की कोशिश की जाती है कि आप किसी की धार्मिक परंपराओं का उल्लंघन कर रहे हैं, यह ठीक नहीं है। इस पर वह शख्स चिल्लाते हुए रेस्टोरेंट से बाहर निकल जाता है।
यह भी पढ़ें : क्या है TRF? पहलगाम हमला कराया था जिसने, अमेरिका ने घोषित किया आतंकी संगठन
सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है और अधिकांश लोग इस शख्स की करतूत पर आक्रोश व्यक्त कर रहे हैं और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूज़र ने लिखा कि यह सब जानबूझकर किया गया है, शख्स पर कार्रवाई होनी चाहिए। एक अन्य ने लिखा कि वह लोगों को परेशान करने के मकसद से ही रेस्टोरेंट में दाखिल हुआ था, उसे किसी कीमत पर माफ नहीं किया जाना चाहिए। एक अन्य ने लिखा कि ये लोग सिर्फ दहशत पैदा करना चाहते हैं, इन्हें जवाब दिया जाना चाहिए।
संबंधित खबरें
'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
2 hrs agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
9 hrs agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
9 hrs agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
12 hrs agoअल नीनो के बाद डरा रहा है ला नीना! क्या ग्लोबल वॉर्मिंग के खतरे को बढ़ाएगा
21 hrs agoब्राजील के डिजिटल जनरल: आंद्रे जानोनेस और लूला की जीत
1 day agoसीक्रेट प्लान का शिकार हुईं शेख हसीना! बांग्लादेश में तख्तापलट पर खुलासा
1 day agoVIDEO : सड़क पर उतरी भीड़, नेतन्याहू के घर को घेरा; विपक्ष से की ये मांग
1 day agoईरान-यूक्रेन की टॉप सीक्रेट की थी लीक... बर्खास्त US जनरल का कबूलनामा
1 day agoइजरायल में वोटों की गिनती पूरी, 'बीबी' को बहुमत नहीं; अरब दल बने 'किंगमेकर'
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines