क्या पाकिस्तान खेल रहा है डबल गेम? ईरान के साथ मध्यस्थता की आड़ में खाड़ी देशों को सप्लाई कर रहा हथियार

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच पाकिस्तान लगातार खुद को मध्यस्थ के तौर पर पेश कर रहा है. लेकिन सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान कई ऐसे खाड़ी देशों को हथियार सप्लाई कर रहा है, जो खुद युद्ध से प्रभावित हैं.

Iran America tension

Credit: AI

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच पाकिस्तान लगातार खुद को मध्यस्थ के तौर पर पेश कर रहा है, लेकिन हकीकत कुछ और है. सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान कई ऐसे खाड़ी देशों को हथियार सप्लाई कर रहा है, जो खुद युद्ध से प्रभावित हैं. इंडिया टुडे को सूत्रों के हवाले से ये जानकारी मिली है कि पाकिस्तान अभी इराक और कुवैत को ‘लाइटनिंग-2 लॉइटरिंग म्यूनिशन’ मुहैया करा रहा है. सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तान ने हाल ही में इसका परीक्षण भी किया है. जानकारी के मुताबिक, ‘लाइटनिंग-2’एक ऐसा ड्रोन है जो 300 किलो विस्फोटक लेकर 300 किमी दूर तक के टारगेट को तबाह कर सकता है.

विज्ञापन
विज्ञापन

किसे सप्लाई कर रहा फाइटर जेट?

एक और जानकारी के मुताबिक, सूत्रों का कहना है कि पाकिस्तान ने अज़रबैजान, कतर और यमन को JF-17 फाइटर जेट एक्सपोर्ट करने की डील फाइनल फेज़ तक पहुंच तक गई है. दरअसल, JF-17 लड़ाकू विमानों को पाकिस्तान और चीन ने मिलकर तैयार किया है. इन्हें पाकिस्तान एयर फोर्स की सबसे बड़ी ताकतों में से एक माना जाता है. खबरें ये भी हैं कि पाकिस्तान JF-17 ब्लॉक 4 का एक एडवांस्ड वर्जन तैयार कर रहा है, जो पहले से कहीं ज्यादा घातक और सुविधाओं से लैस होगा.

क्या है मकसद?

भले ही पाकिस्तान अमेरिका-ईरान तनाव में मध्यस्थ का रोल अदा करने का दावा कर रहा है, लेकिन शुरू से ही वो शक के घेरे में रहा है. दरअसल, तेहरान और वॉशिंगटन दोनों के साथ इस्लामाबाद के अच्छे संबंध रहे हैं. वहीं, चीन के साथ भी उसकी डिफेंस साझेदारी मज़बूत रही है. सूत्रों के मुताबाकि, ये जानकारी सामने आई है कि अमेरिका-ईरान युद्ध का फायदा उठाते हुए पाकिस्तान खाड़ी देशों में अपने डिफेंस एक्सपोर्ट को मज़बूत बना रहा है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ