फ्रांस में छात्र आंदोलन के पीछे इस्लामी और वामपंथी नेटवर्क का हाथ बताया गया है और इनका अगला टारगेट भारत को बताया गया है. अमेरिकी पत्रकार ने फॉक्स न्यूज की रिपोर्ट में ऐसा कहा और भारत को चेतावनी भी दी है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, भारत में विरोध प्रदर्शनों का संबंध इस्लामी और वामपंथी नेटवर्क हो सकता है. क्योंकि फ्रांस में छात्र आंदोलन से जुड़े 50 संगठन आइडेंटिफाई हुए हैं, जिनमें लेबर यूनियन, कम्युनिस्ट, समाजवादी संगठन और राजनीतिक दल शामिल हैं. विदेशी फंडिंग और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क के जरिए आंदोलन भड़काया गया और यही संगठन आंदोलन को बढ़ावा दे रहे.
50 में सिर्फ 15 युवा और छात्र संगठन शामिल
अमेरिकी पत्रकार असरा नोमानी रिपोर्ट के अनुसार, आइडेंटिफाई किए गए 50 संगठनों में सिर्फ 15 छात्र या युवा संगठन थे. जबकि बाकी 35 संगठनों में लेबर यूनियन, कम्युनिस्ट और समाजवादी संगठन, राजनीतिक पार्टियां और फिलिस्तीन का समर्थन करने वाला संगठन शामिल है. कम्युनिस्ट और इस्लामी विचारधारा का समर्थन करने वाले संगठन फ्रांस के छात्रों को बरगलाकर विरोध प्रदर्शन करने के लिए भड़का रहे हैं. नोमानी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट में फ्रांस और भारत के संबंधों को जोड़ते हुए NEXT: INDIA यानी अगला टारगेट: भारत कहकर चेतावनी दी थी, जो शायद सच हो रही.
नोमानी ने नेविल राय सिंघम का जिक्र किया
असरा नोमानी ने अपनी पोस्ट में चीन के शंघाई शहर में रहने वाले अमेरिकी मूल के कारोबारी नेविल रॉय सिंघम का जिक्र भी किया. कहा गया है कि सिंघम ने भारत में प्रोपेगैंडा और प्रभाव बढ़ाने वाले अभियानों के लिए लाखों डॉलर खर्च किए हैं. नोमानी ने विजय प्रसाद को सिंघम का करीबी बताया. नोमानी ने अपनी रिपोर्ट में ‘इंडियन अलायंस पेरिस’ का जिक्र करते हुए इसे फ्रांस में छात्रों, रिसर्चरों और प्रोफेशनल्स का संगठन बताया, जिसने जनवरी 2023 में न्यूयॉर्क के मैनहट्टन शहर में NATO के विस्तार के विरोध में ‘द पीपल्स फोरम’ में आयोजित कार्यक्रम को बड़े स्तर पर स्पॉन्सर भी किया था.
भारत में प्रदर्शनों का सिंघम से संबंध संभव
नोमानी ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि साल 2017 में नेविल रॉय सिंघम ने 22.44 मिलियन डॉलर की फंडिंग की थी. नोमानी के अनुसार, भारत की राजधानी दिल्ली में हो रहे विरोध प्रदर्शनों में ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) और स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) शामिल हैं. कॉकरोच जनता पार्टी का भी जिक्र करते हुए नोमानी ने आशंका जताई कि यह सब नेविल रॉय सिंघम के नेटवर्क और विजय प्रसाद से कनेक्ट हो सकते हैं. बता दें कि भारत के पूर्व सॉलिसिटर जनरल हरीश साल्वे ने भी कहा है कि देश में चल रहे आंदोलन के पीछे विदेशी ताकतें हैं, जो फंडिंग भी कर रहे हैं.
संबंधित खबरें
सऊदी प्रिंस ने नेतन्याहू को हूती के खिलाफ जंग में शामिल होने से क्यों रोका?
3 hrs agoखुद के कर्म से बूंद बूंद पानी को तरसेगा पाकिस्तान! भारत नहीं है जिम्मेदार
3 hrs ago'मिडटर्म चुनाव तक रुक जाओ, फिर...' डोनाल्ड ट्रंप ने हूतियों को दी धमकी
7 hrs ago'अमेरिका बदला है तो रिश्ते भी बदलेंगे' विदेश मंत्री एस जयशंकर बोले
7 hrs agoपोप लियो को हुआ कैंसर, सर्जरी में फेफड़े का निचला हिस्सा हटाया
7 hrs agoइजरायल ने 11 देशों के पायलटों और क्रू पर लगाई पाबंदी, सुरक्षा नियम किए सख्त
7 hrs agoदुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला
8 hrs agoफ्लाईदुबई मामले में आया नया ट्विस्ट, पकड़े गए मालदीव के 2 पायलट
16 hrs agoन्यूयॉर्क में मुहम्मद यूनुस से बदसलूकी, बांग्लादेश सरकार करेगी कार्रवाई!
16 hrs agoहोर्मुज पर टोल फीस देने से 60 देशों ने किया इनकार, क्या करेगा ईरान?
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines