Iraqi TikTok Star Om Fahad Murder Case: इराक में मशहूर टिकटॉक स्टार ओम फहद की हत्या का मामला सामने आया है। पूर्वी बगदाद के जोयौना जिले में उनको घर के बाहर किसी ने गोली मार दी। वारदात कैमरे में कैद हो गई है। मोटरसाइकिल सवार हमलावर ने गोली मारी, जो काले कपड़े में हेलमेट पहनकर आया था। हत्या के लिए आरोपी बाइक से उतरा और काली एसयूवी की ओर चला गया। यहां कार में बैठीं ओम फहद को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। हत्याकांड की जांच के लिए एक कमेटी का गठन किया गया है।
ओम फहद का असली नाम गुफरान सावादी बताया जा रहा है, जो पॉप गानों पर डांस कर अपने वीडियो टिकटॉक पर शेयर करती थीं। उनके 5 लाख से अधिक फॉलोअर्स थे। पिछले साल फरवरी में उनको 6 माह की सजा सुनाई गई थी। कोर्ट ने सजा वीडियो में अशोभनीय भाषा का प्रयोग करने पर दी थी। उनका ये वीडियो 10 लाख से भी अधिक बार देखा गया था।
इराक में सोशल मीडिया पर बरती जा रही सख्ती
इराक में एक समिति का गठन किया गया था, जो प्रभावशाली लोगों की पोस्ट की जांच करती है। इस समिति को नैतिकता और पारिवारिक मूल्यों की रक्षा के लिए बनाया गया था। इराकी आंतरिक मंत्रालय की ओर से बनाए गए प्लेटफॉर्म पर यूजर अपनी शिकायत दे सकते हैं। सख्ती के चलते कई लोगों पर कार्रवाई हुई भी है। कई लोगों को माफी मांगनी पड़ी, वहीं कई लोगों को अपनी पोस्ट डिलीट करनी पड़ी।
ये भी पढ़ें: प्यार, ब्रेकअप फिर बदला…, हैदराबाद के युवक ने लंदन में युवती को चाकूओं से गोदा
ओम फहद की सजा का विरोध जिनेवा स्थित यूरो-मेड ह्यूमन राइट्स मॉनिटर ने किया था। इन्होंने कहा था कि ओम को सजा देने का कोई आधार नहीं है। पुलिस मानकर चल रही है कि हत्या फूड डिलीवरी ब्वॉय बनकर आया था। इराक के पूर्व सुरक्षा विशेषज्ञ और शोधकर्ता हिशाम अल-हाशिमी की 2020 में इसी जगह पर हत्या हुई थी। 2018 में ही बगदाद में मॉडल और प्रभावशाली तारा फेरेस की अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। अमेरिकी हमले से पहले इस एरिया को सुरक्षा की दृष्टि से काफी सेफ माना जाता था।
संबंधित खबरें
तेल अवीव-वियना की फ्लाइट को बम की धमकी, बीच रास्ते हुई इमरजेंसी लैंडिंग
10 mins agoLIVE: सौरव औरआशुतोष केस से जुड़े मजिस्ट्रेट को धमकी मामले में FIR दर्ज
21 mins agoपाकिस्तान ने ईरान से लगे दो बॉर्डर रूट किए बंद, LPG सप्लाई ठप होने की नौबत
9 hrs ago'देर ना हो जाए, बॉर्डर बंद करो...', फ्रांस हिंसा पर ट्रंप का बड़ा बयान
10 hrs agoईरान के नए रक्षा मंत्री ने ट्रंप को ललकारा, बोले-बम गिराया तो बख्शेंगे नहीं
14 hrs agoइंटरनेशनल कोर्ट में पाकिस्तान को निशाने पर लिया, गवाही सुन भाग गए राजदूत
15 hrs agoफ्रांस-इटली के बाद पुर्तगाल में भड़के GenZ, जानें सड़कों पर क्यों उतरे लोग?
17 hrs agoलंदन में ध्रुव राठी के खिलाफ भी लगे नारे, आमने-सामने आए 2 गुट
21 hrs agoफ्रांस का लिमोज टाउन हॉल हिंसक झड़पों में तबाह, धू-धू कर जली ऐतिहासिक इमारत
22 hrs agoअफगान फोर्स के साथ झड़प में 7 पाकिस्तानी सैनिक ढेर, डूरंड लाइन पर फिर तनाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines