'हम अंदर से मर चुके हैं...', इराक में 100 लोगों को खोने वाले दूल्हा-दुल्हन ने बताया कैसे भड़की थी आग
Edited By Bhola Sharma

Iraq wedding fire
Edited By Bhola Sharma

Iraq wedding fire
Iraq wedding fire Update Bride and groom says We are dead from inside: तारीख 26 सितंबर, दिन मंगलवार… मौका दो जोड़ों के मिलन का। लेकिन पल भर में आग की लपटों ने सबकुछ तहस-नहस कर दिया। 100 से अधिक जिंदा जल गए। कम से कम 150 अन्य घायल भी हुए, वे अब अस्पताल में जिंदगी-मौत से लड़ रहे हैं। इस हादसे में जीवित बचे जोड़े ने पहली बार अपना दर्द बयां किया है। द स्काई न्यूज से बातचीत में 27 वर्षीय रेवन और 18 वर्षीय दुल्हन हनीन का कहना है कि उनकी भले ही सांसें चल रही हों, लेकिन वो अंदर से मर चुके हैं।
उत्तरी इराक के निनेवेह प्रांत के काराकोश में एक खचाखच भरे मैरिज हॉल में लगी आग से बचने के बावजूद उन्हें लगता है कि वे अंदर से मर चुके हैं। रेवन ने कहा कि उन्होंने आग में अपने परिवार के 15 सदस्यों को खो दिया। उनकी दुल्हन अपनी मां और भाई सहित अपने 10 रिश्तेदारों को खोने के बाद बुत बन गई है। वह सदमे में बोल भी नहीं सकती। उसके पिता की भी हालत गंभीर है।
दोनों इतने सदमे में हैं वे अब अपने पैतृक घर में रहना भी नहीं चाहते हैं। रेवन ने कहा कि हर बार जब हम कुछ खुशी पाने की कोशिश करते हैं, तो हमारे साथ कुछ दुखद घटित होता है और खुशी नष्ट हो जाती है। इसलिए, हमारे लिए वहां से चले जाना ही सबसे अच्छा है।
उन्होंने आगे कहा कि यह सच है कि हम यहां आपके सामने जिंदा बैठे हैं। लेकिन अंदर से हम मर चुके हैं। हम सुन्न हैं। हम अंदर से मर चुके हैं।
This is why fireworks indoors are a very bad idea:
In Iraq, during a wedding while the newlyweds were dancing, fireworks were ignited, leading to a fire.
Out of the thousands of people present, at least 120 lost their lives, and around 200 more were injured while the operator… pic.twitter.com/qAXbXHr78f
— Nothing to see (@Wagnersfamily) September 30, 2023
रेवन ने बताया कि मंगलवार की रात को हुई शादी में करीब 900 मेहमान शामिल हुए थे और आग रात करीब 10.45 बजे लगी। हम एक दूसरे का हाथ थामे डांस कर रहे थे। तभी आतिशबाजी से पंडाल में आग लग गई। पता नहीं आतिशबाजी की वजह से आग लगी या शॉर्ट-सर्किट वजह थी मुझे नहीं पता। लेकिन आग छत में लगी। हमें गर्मी महसूस हुई। जब मैंने चटकने की आवाज सुनी तो मैंने छत की ओर देखा।
फिर छत, जो पूरी तरह से नायलॉन की थी, पिघलनी शुरू हो गई। इसमें केवल कुछ सेकंड लगे। उन्होंने कहा कि अचानक बिजली गुल हो गई और जब बिजली वापस आई तो उन्होंने छत में आग देखी। तभी लोगों ने चिल्लाना और भागना शुरू कर दिया।
Could you imagine being at this wedding?
A new video has been released showing the very moment that a fire started at the Iraq wedding this past Thursday in the northern province of Nineveh.
Sadly, over one hundred people lost their lives, and many more suffered injuries after… pic.twitter.com/rThQrTHJAm
— Ed Krassenstein (@EdKrassen) September 28, 2023
उन्होंने अपनी पत्नी की भागने में मदद की, क्योंकि वह शादी के गाउन के कारण चल नहीं सकती थी। रेवन ने कहा कि मैंने अपनी पत्नी को पकड़ लिया और उसे घसीटना शुरू कर दिया। मैं उसे खींचता रहा और रसोई के प्रवेश द्वार से बाहर निकालने की कोशिश करता रहा। जैसे-जैसे लोग भाग रहे थे, लोग उसे कुचल रहे थे। उसके पैर घायल हो गए। रेवन ने कहा कि वहां केवल एक अग्निशामक यंत्र था, जो काम नहीं करता।
रेवन ने कहा कि अब हम केवल शोक मना सकते हैं। हमारे रिश्तेदार, हमारे दोस्त, हमारे प्रियजन सभी चले गए। दो दिन पहले हमने उसके (हनीन के) चाचा और उनकी दो बेटियों को दफनाया था। कल हमने उसके दूसरे चाचा को दफनाया। आज हमने उनकी बेटी को दफनाया और हमने उसकी मां को दफनाया। उसके पिता को उसकी हालत गंभीर है। हमें नहीं पता कि उसकी हालत क्या है? मेरी चाची की मृत्यु हो गई। मेरी बहन जल गई थी। उसके पति का पूरा शरीर जल गया था। मेरे चाचा ने 7 सदस्यों को खो दिया। इतने सारे लोग। उन्होंने आगे कहा, “शादी की रात… ऐसा क्यों हुआ? हमने क्या किया? ऐसा क्यों हुआ?
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: