हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

इराक के शॉपिंग मॉल में भीषण आग, 50 लोगों की जलने से मौत, बचाव अभियान जारी

Iraq shopping mall Fire: इराक के अल कुट में स्थित एक शॉपिंग मॉल में आग लगने से 50 लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर बचाव और राहत अभियान जारी है। वहीं शॉपिंग मॉल में लगी आग के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

विज्ञापन
इराक के शॉपिंग मॉल में लगी आग (Pic Credit- Social Media X)

Iraq News: मध्य एशियाई देश इराक के एक शॉपिंग मॉल में आग लगने से 50 लोगों की मौत हो गई। हादसा इराक के अल कुट के एक सुपरमार्केट में हुआ। आग लगने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही है जिसमें मॉल से आग की लपटें उठती हुई नजर आ रही हैं। आग जिस प्रांत में लगी है उसका नाम वासित है। स्थानीय अधिकारियों की मानें तो एक बड़े शॉपिंग सेंटर में आग लगने से मरने वालों की संख्या 50 हो गई है। ये संख्या और भी बढ़ सकती है।

घटना के बाद स्थानीय प्रांत कि गर्वनर ने तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। एक स्थानीय युवक ने बताया कि हमने कई लोगों की जान बचाई है। हादसे के बाद पूरे देश में तीन दिन के शोक की घोषणा हुई। उधर मॉल के मालिक पर मामला दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ेंः सीरिया पर इजरायल ने क्यों किया हमला? कौन हैं ड्रूज, जिनके कारण बने युद्ध छिड़ने के आसार

मॉल की पहली मंजिल पर लगी थी आग

हादसे के बाद बड़ी संख्या में एंबुलेंस पहुंची और घायलों और मृतकों को हॉस्पिटल पहुंचाया। जब आग लगी उस समय कुछ लोग मॉल के अंदर बनी शॉप्स और रेस्टॉरेंट में मौजूद थे। वहीं कुछ लोग खरीदारी कर रहे थे।

हादसे में कितने हताहत हुए इसका सही आंकड़ा अभी सामने नहीं आया है लेकिन एक प्रत्यक्षदर्शी की मानें तो ज्यादा लाशें आने की वजह से हॉस्पिटल भी खचाखच भर गया। स्थानीय अधिकारियों की मानें तो मॉल सुबह 5 बजे ही खुला था। आग मॉल की पहली मंजिल पर लगी थी। ऐसे में लोगों को समय पर बाहर नहीं निकाला जा सकता और देखते ही देखते आग ने पूरे मॉल को ही चपेट में ले लिया।

ये भी पढ़ेंः Pakistan News: बलूचिस्तान के हमले में 20 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत, BLA ने ली जिम्मेदारी

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें