Iraq Marriage Fire Eyewitness Said The devastation cannot be forgotten: इराक के नेवेह प्रांत के अल-हमदानिया जिले में एक शादी समारोह में उस समय मातम छा गया, जब यहां खुशी के माहौल में आग लग गई। इस हादसे में लगभग 100 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं, इस भायवह हादसे में 150 लोग घायल हो गए। इस दर्दनाक हादसे के बारे में एक शख्स ने बताया कि ये एक ऐसी तबाही थी जिसे कभी नहीं भुलाया जा सकता।
नहीं भुलाई जा सकती तबाही
एनडीटीवी के अनुसार, हादसे की चश्मदीद नजीबा युहाना ने बताया, “मुझे नहीं पता कि इस हादसे के बारे में क्या कहना चाहिए, हमारे दिलों में दर्द है, एक ऐसी तबाही थी जिसे कभी नहीं भुलाया जा सकता। युहाना ने इस जानलेवा दुर्घटना में अपने कई रिश्तेदारों को खो दिया है। उन्होंने कहा कि क्रोध और दुःख है जो शब्दों से बयां नहीं किया जा सकता और तुलना से परे है।”
150 लोग हुए थे घायल
वहीं, घटना की जांच कर रहे अधिकारियों ने आग के लिए घर के अंदर की आतिशबाजी को जिम्मेदार ठहराया है, जिसके कारण छत की सजावट में आग लग गई। इसके बाद रिसेप्शन सेंटर भी आग की चपेट में आ गया, जो अत्यधिक ज्वलनशील निर्माण सामग्री से बना था और इसमें से जहरीला धुआं निकला। इस घटना में मची भगदड़ में कम से कम 150 लोग घायल हुए थे।
14 लोगों को किया गया गिरफ्तार
इराक के एक मंत्री ने बताया कि इस हादसे में अधिकारियों ने 14 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें मैरिज हॉल के मालिक, 10 कर्मचारियों और तीन लोगों को आतिशबाजी करने वाले शामिल हैं। इसके साथ ही इराक के प्रधानमंत्री मोहम्मद शिया अल सुदानी ने अधिकारियों को आदेश दिया था कि दुर्भाग्यपूर्ण घटना से प्रभावित लोगों को राहत प्रदान करने का प्रयास किया जाए
संबंधित खबरें
पाकिस्तान ने ईरान से लगे दो बॉर्डर रूट किए बंद, LPG सप्लाई ठप होने की नौबत
8 hrs ago'देर ना हो जाए, बॉर्डर बंद करो...', फ्रांस हिंसा पर ट्रंप का बड़ा बयान
9 hrs agoईरान के नए रक्षा मंत्री ने ट्रंप को ललकारा, बोले-बम गिराया तो बख्शेंगे नहीं
13 hrs agoइंटरनेशनल कोर्ट में पाकिस्तान को निशाने पर लिया, गवाही सुन भाग गए राजदूत
14 hrs agoफ्रांस-इटली के बाद पुर्तगाल में भड़के GenZ, जानें सड़कों पर क्यों उतरे लोग?
16 hrs agoलंदन में ध्रुव राठी के खिलाफ भी लगे नारे, आमने-सामने आए 2 गुट
20 hrs agoफ्रांस का लिमोज टाउन हॉल हिंसक झड़पों में तबाह, धू-धू कर जली ऐतिहासिक इमारत
21 hrs agoअफगान फोर्स के साथ झड़प में 7 पाकिस्तानी सैनिक ढेर, डूरंड लाइन पर फिर तनाव
23 hrs agoपाकिस्तान-बांग्लादेश पर गहराया भुखमरी का संकट, टॉप-10 देशों की लिस्ट जारी
1 day agoस्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तेल से भरे टैंकर में लगी आग, नेवल माइंस से हुई टक्कर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines