News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Iraq Marriage Fire Eyewitness Said The devastation cannot be forgotten: इराक के नेवेह प्रांत के अल-हमदानिया जिले में एक शादी समारोह में उस समय मातम छा गया, जब यहां खुशी के माहौल में आग लग गई। इस हादसे में लगभग 100 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं, इस भायवह हादसे में 150 लोग घायल हो गए। इस दर्दनाक हादसे के बारे में एक शख्स ने बताया कि ये एक ऐसी तबाही थी जिसे कभी नहीं भुलाया जा सकता।
एनडीटीवी के अनुसार, हादसे की चश्मदीद नजीबा युहाना ने बताया, “मुझे नहीं पता कि इस हादसे के बारे में क्या कहना चाहिए, हमारे दिलों में दर्द है, एक ऐसी तबाही थी जिसे कभी नहीं भुलाया जा सकता। युहाना ने इस जानलेवा दुर्घटना में अपने कई रिश्तेदारों को खो दिया है। उन्होंने कहा कि क्रोध और दुःख है जो शब्दों से बयां नहीं किया जा सकता और तुलना से परे है।”
वहीं, घटना की जांच कर रहे अधिकारियों ने आग के लिए घर के अंदर की आतिशबाजी को जिम्मेदार ठहराया है, जिसके कारण छत की सजावट में आग लग गई। इसके बाद रिसेप्शन सेंटर भी आग की चपेट में आ गया, जो अत्यधिक ज्वलनशील निर्माण सामग्री से बना था और इसमें से जहरीला धुआं निकला। इस घटना में मची भगदड़ में कम से कम 150 लोग घायल हुए थे।
इराक के एक मंत्री ने बताया कि इस हादसे में अधिकारियों ने 14 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें मैरिज हॉल के मालिक, 10 कर्मचारियों और तीन लोगों को आतिशबाजी करने वाले शामिल हैं। इसके साथ ही इराक के प्रधानमंत्री मोहम्मद शिया अल सुदानी ने अधिकारियों को आदेश दिया था कि दुर्भाग्यपूर्ण घटना से प्रभावित लोगों को राहत प्रदान करने का प्रयास किया जाए
न्यूज 24 पर पढ़ें दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।