रूस के कच्चे तेल के कारण भारत और अमेरिका के रिश्तों में बढ़ा तनाव अब कम होता हुआ नजर आ रहा है. अमेरिका ने भारत को बहुत बड़ी राहत दी है. मिली जानकारी के अनुसार अमेरिका ने ईरान स्थित चाबहार पोर्ट परियोजना के लिए प्रतिबंधों से छूट की अवधि को बढ़ा दिया है. चाबहार पोर्ट पर अमेरिकी प्रतिबंधों से भारत को पूरे छह महीने की छूट मिली है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने साप्ताहिक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी दी.
चाबहार पोर्ट पर अमेरिकी छूट 27 अक्टूबर को खत्म हो गई थी. भारत ने 2024 से ईरान के साथ एक दशक के लिए चाबहार बंदरगाह के प्रबंधन का समझौता कर रखा है. भारत ने इसके विकास पर बहुत ज्यादा निवेश किया हुआ है.
रणधीर जायसवाल ने क्या कहा?
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, ‘हम ट्रेड डील का फाइनल करने के लिए अमेरिका से बातचीत कर रहे हैं. दोनों ओर से बातचीत जारी है. किसी और अपडेट के बारे में जानकारी चाहिए तो इसके लिए वाणिज्य मंत्रालय से बात करनी होगी.’
भारत ने मई 2024 में ईरान के साथ 10 साल का समझौता किया था, जिसके तहत भारतीय पोर्ट्स ग्लोबल लिमिटेड (IPGL) ने शाहिद बेहेश्ती टर्मिनल का संचालन अपने हाथ में लिया था. यह पहली बार था जब भारत ने किसी विदेशी बंदरगाह का प्रबंधन संभाला. इससे पहले 2016 का समझौता हर साल नवीनीकृत किया जाता रहा था.
चाबहार पोर्ट से मिली छूट से भारत को क्या फायदा?
बता दें कि अमेरिका द्वारा भारत को चाबहार पोर्ट पर मिली छूट से कई बड़े फायदे होंगे.
- जिसमें सबसे पहले तो अब भारत को अफगानिस्तान या दूसरे एशियाई देशों तक अपना सामान भेजने के लिए पाकिस्तान से होकर नहीं गुजरना पडे़गा.
- भारत अब ईरान के चाबहार पोर्ट से अफगानिस्तान और मध्य एशिया तक अपना माल सीधा भेज सकेगा जिससे भारत का समय और पैसा दोनों बचेगा.
- भारत अब चाबहार पोर्ट के जरिए अपने सामान, दवाएं, फूड और इंडस्ट्रीय प्रोडक्ट आसानी से दूसरे देशों तक भेज सकेगा.
- इससे भारत का लॉजिस्टिक खर्च कम होगा और एक्सपोर्ट बढ़ेगा.
- अब भारत को ईरान से तेल खरीदने में आसानी होगी.
यह भी पढ़ें- ट्रंप के नए नियम से हजारों भारतीयों की नौकरी पर पड़ेगा असर, आज से हो गया है लागू
संबंधित खबरें
नक्शे से ईरान को मिटाने के चक्कर में US को करोड़ों का नुकसान!
5 hrs agoकेमिस्ट्री के क्षेत्र में नोबेल अवार्ड का ऐलान, हेनरी व केंसो सोई को सम्मान
8 hrs agoकीव समेत 12 इलाकों पर रूस ने किया मिसाइल अटैक, 4 बच्चों समेत 19 की मौत
8 hrs agoरूस के ब्लैक सी में ऊंची लपटें देख मचा हड़कंप, बाल-बाल बचे 23 भारतीय
16 hrs ago'फ्रांस पर कब्जा करना चाहता है इस्लाम', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
17 hrs agoझारखंड सीएम हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
17 hrs agoकोरोना वायरस या प्लेग... साइबेरिया में कौन-सा संक्रमण फैला? क्या कहता WHO
17 hrs agoफ्लाईदुबई विमान हादसे में कितनी गंभीर थी मच्छार की चोट? हुई इमरजेंसी सर्जरी
1 day agoब्राजील के चुनाव में फंसा पेंच, क्या है 'रनऑफ' प्रक्रिया जिसमें होगा फैसला?
1 day ago'शहीद की मौत, गाजा का बदला', फ्लाईदुबई के आरोपी ने किए बड़े खुलासे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines