News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
रूस के कच्चे तेल के कारण भारत और अमेरिका के रिश्तों में बढ़ा तनाव अब कम होता हुआ नजर आ रहा है. अमेरिका ने भारत को बहुत बड़ी राहत दी है. मिली जानकारी के अनुसार अमेरिका ने ईरान स्थित चाबहार पोर्ट परियोजना के लिए प्रतिबंधों से छूट की अवधि को बढ़ा दिया है. चाबहार पोर्ट पर अमेरिकी प्रतिबंधों से भारत को पूरे छह महीने की छूट मिली है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने साप्ताहिक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी दी.
चाबहार पोर्ट पर अमेरिकी छूट 27 अक्टूबर को खत्म हो गई थी. भारत ने 2024 से ईरान के साथ एक दशक के लिए चाबहार बंदरगाह के प्रबंधन का समझौता कर रखा है. भारत ने इसके विकास पर बहुत ज्यादा निवेश किया हुआ है.
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, ‘हम ट्रेड डील का फाइनल करने के लिए अमेरिका से बातचीत कर रहे हैं. दोनों ओर से बातचीत जारी है. किसी और अपडेट के बारे में जानकारी चाहिए तो इसके लिए वाणिज्य मंत्रालय से बात करनी होगी.’
भारत ने मई 2024 में ईरान के साथ 10 साल का समझौता किया था, जिसके तहत भारतीय पोर्ट्स ग्लोबल लिमिटेड (IPGL) ने शाहिद बेहेश्ती टर्मिनल का संचालन अपने हाथ में लिया था. यह पहली बार था जब भारत ने किसी विदेशी बंदरगाह का प्रबंधन संभाला. इससे पहले 2016 का समझौता हर साल नवीनीकृत किया जाता रहा था.
बता दें कि अमेरिका द्वारा भारत को चाबहार पोर्ट पर मिली छूट से कई बड़े फायदे होंगे.
यह भी पढ़ें- ट्रंप के नए नियम से हजारों भारतीयों की नौकरी पर पड़ेगा असर, आज से हो गया है लागू
न्यूज 24 पर पढ़ें दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।