हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

falseईरानी सुरक्षा प्रमुख अली लारीजानी की मौत की हुई पुष्टि, कल इजरायल ने एयर स्ट्राइक कर किया था दावा

विज्ञापन

मिडिल ईस्ट जंग के बीच ईरान को बड़ा झटका लगा है। ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारीजानी की हत्या की पुष्टि हो गई है। बीते दिन इजरायल ने लारीजानी को मारने का दावा किया था। आज ईरानी मीडिया ने इसकी पुष्टि की है। रॉयटर्स न्यूज एजेंसी के अनुसार, ईरानी मीडिया ने मंगलवार को पुष्टि की है कि ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारीजानी की हत्या कर दी गई है।

गत मंगलवार को इजरायल ने ईरान पर फिर बड़ी एयर स्ट्राइक की थी। इसमें ईरान को काफी नुकसान हुआ। साथ ही इजरायल ने दावा किया था कि हमले में ईरान के सुरक्षा प्रमुख की मौत हो गई है। हालांकि ईरान ने स्पष्ट नहीं किया था। इजरायल ने दावा किया था कि तेहरान पर किए गए एयर स्ट्राइक में अली लारीजानी को मार गिराया गया है। इजरायल ने इसे अपनी बड़ी सफलता माना था। अली लारिजारी के अलावा इजरायल ने बसीज कमांडर गोलामरेजा सोलैमानी को भी मारने का दावा किया था।

यह भी पढ़ें: NATO ने खींचे हाथ तो ट्रंप ने अकेले संभाला मोर्चा, होर्मुज के रास्ते पर गिराया 5000 पाउंड के बम

विज्ञापन

हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने भी कहा था कि ईरान के शीर्ष नेतृत्व को खत्म कर दिया गया है। ट्रंप ने दावा किया था कि एक बड़ा अधिकारी भी मारा गया है, वह हजारों की मौत के लिए जिम्मेदार था। कई घंटों के बाद ईरानी मीडिया ने अली लारीजानी की मौत को स्वीकार किया है।

यह भी पढ़ें: जंग के बीच होर्मुज को लेकर ईरान की दो टूक चेतावनी, दुनिया में गहराएगा तेल संकट

विज्ञापन

कौन थे अली लारिजानी?

अली लारीजानी ईरान की राजनीति और सुरक्षा में एक प्रभावशाली चेहरा थे। वे ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव थे और देश की रणनीतिक नीतियों को तय करने में उनकी बड़ी भूमिका थी। वे पहले ईरान की संसद के अध्यक्ष भी रह चुके थे।

ईरान ने अपने सिक्योरिटी चीफ अली लारीजानी की मौत की पुष्टि कर दी है। सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने बयान जारी किया है। इससे पहले ईरान की न्यायपालिका की समाचार एजेंसी ‘मिजान’ ने जनरल गुलाम रजा सुलेमानी की मौत की पुष्टि की थी। लारीजानी की मौत के बारे में और जानकारी पाने के लिए आप ऑनलाइन सर्च कर सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola