Iranian President Ebrahim Raisi helicopter crashes: ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी का हेलीकाॅप्टर हादसे का शिकार हो गया है। ईरानी सरकारी टेलीविजन से मिली जानकारी के अनुसार हादसे के वक्त रईसी हेलीकाॅप्टर में सवार थे। इसके बाद हेलीकाॅप्टर की आपात लैंडिंग कराई गई। वहीं ईरान के गृहमंत्री ने बयान जारी कर कहा कि हेलीकाॅप्टर क्रैश होने के बाद से ही इब्राहिम रईसी ने संपर्क नहीं हो पाया है। अलजजीरा के अनुसार 40 से अधिक टीमों को तलाश में लगाया गया है।
जानकारी के अनुसार यह घटना पूर्वी अजरबैजान में हुई। हेलीकाॅप्टर की आपात लैंडिंग के बाद प्रेसिडेंट के साथ सवार उनके साथियों ने इसकी जानकारी केंद्रीय मुख्यालय को दी। इससे अंदेशा जताया जा रहा है कि हेलीकाॅप्टर में सवार सभी लोग सुरक्षित थे।
प्रेसिडेंट के काफिले में थे 3 हेलीकाॅप्टर
बता दें कि प्रेसिडेंट के काफिले में 3 हेलीकाॅप्टर थे। जिनमें से 2 में मंत्री और अधिकारी सवार थे। जानकारी में सामने आया है कि प्रेसिडेंट रईसी के साथ मोहम्मद अली हाशेम, इमाम और विदेश मंत्री हौसेन अमीराब्दुल्लाहियन भी थे। रईसी रविवार सुबह अजरबैजान के प्रेसिडेंट इल्हाम अलीयेव के साथ एक बांध का उद्घाटन करने के लिए अजरबैजान गए थे। ईरान ने अजरबैजान के साथ मिलकर अरास नदी पर यह तीसरा बांध बनाया है।
2021 में ईरान के प्रेसिडेंट बने थे रईसी
बता दें कि रईसी ईरान सर्वोच्च नेता अली खामेनेई के करीबी माने जाते हैं। प्रेसिडेंट बनने से पहले रईसी ईरान की न्यायपालिका के मुखिया थे। रईसी 2021 में ईरान के प्रेसिडेंट बने थे। अमेरिका ने रईसी पर 1988 में ईरान-इराक युद्ध के दौरान हजारों राजनीतिक कैदियों को फांसी देने के आरोप में प्रतिबंध लगाया था। वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य में ईरान गाजा और रूस का साथ दे रहा हैं।
खबर अपडेट की जा रही है।
संबंधित खबरें
तिब्बत में भूकंप के दो बड़े झटके, 7.0 के बाद 4.6 की तीव्रता से कांपी धरती
3 hrs agoसऊदी अरब ने 14 भारतीयों को ले जा रही नाव पर किया अटैक, हूती का बड़ा दावा
7 hrs agoस्टारशील्ड इंटरनेट में रुकावट, यूक्रेन को 10 लाख डॉलर से ज्यादा का नुकसान
8 hrs agoईरान पर हमले की तैयारी में अमेरिका-इजरायल? तेहरान की नई धमकी
9 hrs agoदम्माम एयरपोर्ट हमले के मृतकों में एक भारतीय, सऊदी में देर रात हुआ था हमला
10 hrs ago'दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में रहता है, जैसे', UN रिपोर्ट पर भारत को आपत्ति
13 hrs agoहोर्मुज स्ट्रेट में कुवैती तेल टैंकर पर भयानक हमला, सवार थे 21 भारतीय
15 hrs agoजाली भारतीय मुद्रा की तस्करी के केस में नेपाली को 9 वर्ष 7 माह की सजा
17 hrs agoमेटा पर लगा 2.36 लाख करोड़ रुपये का भारी जुर्माना, जानिए पूरा मामला
17 hrs agoहूती विद्रोहियों का सऊदी एयरपोर्ट पर फिर अटैक, अमेरिका ने लिया बड़ा फैसला
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines