Mossad executed plan to assassinate Haniyeh: इजरायल की खुफिया एजेंसी मोसाद ने 2 ईरानी सुरक्षा एजेंट्स को हमास प्रमुख इस्माइल हानिया को ठिकाने लगाने भेजा था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों एजेंटों ने ही तेहरान की उस इमारत के तीन कमरों में विस्फोटक लगाए थे जहां हानिया ठहरा हुआ था।
हानिया को दो महीने पहले ही थी मारने की योजना
दरअसल, शनिवार को समाचार पत्र द टेलीग्राफ की एक रिपोर्ट में ये दावे किए गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक मोसाद ने तो हानिया को बीते मई में ही मारने का प्लान बना लिया था। खुफिया एजेंसी का प्लान था कि मई में जब हानिया पूर्व ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी के अंतिम संस्कार में तेहरान आएगा तो उस दौरान ही उसे खत्म कर दिया जाए।
कैंसिल करना पड़ा था पूरा ऑपरेशन
रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि लेकिन उस समय अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में लोग रईसी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे और एजेंसी के एजेंट अपने प्लान को एग्जीक्यूट नहीं कर सके और पूरे ऑपरेशन को कैंसिल करना पड़ा। बता दें 31 जुलाई को तेहरान में रात 2 बजे इस्माइल हानिया को उसके आवास पर विस्फोटक हमले में मार दिया गया था।
विस्फोटक लगाकर चुपचाप निकल गए थे एजेंट
रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मोसाद के एजेंट्स उस इमारत जहां हानिया रह रहा था के तीन कमरों में घुसे और कुछ मिनट में ही बाहर निकल आए थे। दावा है कि इन एजेंटों ने कमरों में विस्फोटक डिवाइस लगाए और फिर वहां से चुपचाप निकल गए। फिर एजेंटों ने बाहर से विस्फोटकों से उस कमरे को उड़ा दिया जहां हानिया सो रहा था।
ये भी पढ़ें: मुस्लिमों के लिए ‘सरकार’ बनवाएगी 50 मस्जिदें! 91 करोड़ में बनेगा इको-फ्रेंडली मॉल
ये भी पढ़ें: जेल में महिला अफसर संग कैदी ने बनाए संबंध, बार-बार किया ब्लैकमेल; Viral Video में आया नया मोड़
संबंधित खबरें
रूस के ब्लैक सी में ऊंची लपटें देख मचा हड़कंप, बाल-बाल बचे 23 भारतीय
2 hrs ago'फ्रांस पर कब्जा करना चाहता है इस्लाम', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
3 hrs agoLIVE: दिल्ली के चाणक्यपुरी में महिला से छेड़छाड़ और अपहरण का प्रयास
4 hrs agoकोरोना वायरस या प्लेग... साइबेरिया में कौन-सा संक्रमण फैला? क्या कहता WHO
4 hrs agoफ्लाईदुबई विमान हादसे में कितनी गंभीर थी मच्छार की चोट? हुई इमरजेंसी सर्जरी
18 hrs agoब्राजील के चुनाव में फंसा पेंच, क्या है 'रनऑफ' प्रक्रिया जिसमें होगा फैसला?
20 hrs ago'शहीद की मौत, गाजा का बदला', फ्लाईदुबई के आरोपी ने किए बड़े खुलासे
21 hrs agoड्रोन हमलों से परेशान पाकिस्तान ने निकाला अनोखा जुगाड़, हुई फजीहत
21 hrs agoक्या कोरोना ने फिर दी दस्तक? रूस लैब हादसे के बाद 2 की रिपोर्ट पॉजिटिव
1 day agoस्पेन के PM पेड्रो सांचेज ने क्यों किया वक्त से पहले चुनाव का ऐलान?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines