50 Mosque made from Dubai Mall: दुबई को दुनिया के सबसे खूबसूरत शहरों में गिना जाता है। यहां की लैविश लाइफस्टाइल पर लोग अक्सर फिदा रहते हैं। दुबई में बड़ी-बड़ी इमारतों की भी कोई कमी नहीं है। दुनिया की सबसे ऊंची बिल्डिंग बुर्ज खलीफा भी यहीं मौजूद है। मगर अब दुबई सरकार ने एक अनोखा ऐलान किया है। जी हां, दुबई में एक आलीशान मॉल बनने जा रहा है। इस मॉल से सरकार को मोटी कमाई होगी और इन पैसों से 50 मस्जिदों की फंडिंग की जा रही है।
मॉल की खासियत
दुबई में बनने वाला ये आलीशान मॉल पूरी तरह से इको फ्रेंडली होगा। ये मॉल अल खवानीज में 1,65,000 स्क्वायर फीट क्षेत्र में बनकर तैयार होगा। मॉल में 29 शोरूम, शॉपिंग सेंटर, मेडिकल सेंटर, रेस्त्रां और फिटनेस सेंटर मौजूद रहेंगे। इस इको फ्रेंडली मॉल में एनर्जी बनाने और बचाने के लिए मॉर्डन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाएगा।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस मॉल की लागत 40 मिलियन दिरहम यानी 91 करोड़ 19 लाख रुपये हो सकती है। इस मॉल के बनने पर दुबई सरकार को अच्छा-खासा रेवेन्यू मिलेगा। सरकार ये पैसा 50 मस्जिदों के निर्माण में लगाएगी। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इस मॉल से दुबई सरकार को हर साल 8 मिलियन दिरहम यानी 18 करोड़ रुपये की कमाई होगी। इन पैसों से मस्जिदों की फंडिंग की जाएगी।