Zombie Angelina Jolie: हॉलीवुड एक्ट्रेस एंजेलीना जोली जैसी तस्वीरें पोस्ट करने के लिए इंस्टाग्राम पर मशहूर हुई ईरानी महिला सहर तबर जेल से रिहा हो गई हैं। जेल से रिहा होने के बाद सोशल मीडिया पर उनकी एक फोटो वायरल हो रही है जिसे देखकर आप सिहर जाएंगे।
अभी पढ़ें – ‘Mr Bean’ वाले ट्वीट पर भड़के शहबाज शरीफ, PAK के PM ने जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति को दिया ये जवाब
सहर तबर को अक्टूबर 2019 में ईशनिंदा के आरोप में गिरफ्तार किया गया था और 10 साल जेल की सजा सुनाई गई थी। लेकिन पिछले महीने महसा अमिनी की मौत के बाद देश में व्यापक विरोध प्रदर्शनों के 14 महीने बाद उन्हें रिहा कर दिया गया था।
माना जाता है कि सहर तबर की कॉस्मेटिक सर्जरी हुई थी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रिहाई के बाद 21 साल की तबर ने कैमरों के सामने अपना असली रूप दिखाया। कई लोगों ने उनकी रिहाई के लिए सोशल मीडिया पर कैंपेन चलाया था। इनमें एक्टिविस्ट मसीह अलीनेजाद भी शामिल हैं।
अलीनेजाद ने ट्वीट कर लिखा था कि सहर तबर केवल 19 वर्ष की है। उसके मजाक ने उसे जेल में डाल दिया। उसकी मां अपनी मासूम बेटी को छुड़ाने के लिए हर दिन रोती है। प्रिय एंजेलिना जोली, हमें यहां आपकी आवाज़ की ज़रूरत है। हमारी मदद करें।
जेल से रिहा होने के बाद तबर ने कहा कि ये सिर्फ अफवाह थी कि मैंने एक-दो नहीं, बल्कि 50 कॉस्मेटिक सर्जरी कराई है लेकिन सच ये है कि मैंने कोई सर्जरी नहीं करवाई थी। तबर ने कहा कि मैंने खुद को जॉम्बी एंजलिना जोली दिखाने के लिए मेकअप और फोटोशॉप का इस्तेमाल किया था।
अभी पढ़ें – ट्विटर का पदभार संभालने के बाद Elon Musk ने किया पहला ट्वीट, लिखा- चिड़िया आजाद हो गई
मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, सहर तबर का असली नाम फतेमेह खिशवंद है। उन्होंने जेल से रिहा होने के बाद एक इंटरव्यू में कहा कि मैं हमेशा प्रसिद्ध होना चाहती थीं और उन्होंने अंतरराष्ट्रीय ध्यान आकर्षित करने के लिए मैकाब्रे मेकओवर को चुना।
अभी पढ़ें – दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
हमास के हमले के बाद नेतन्याहू का एक्शन, वेस्ट बैंक में लॉकडाउन का दिया आदेश
27 mins ago'जब आपने सैनिकों के शव लेने से मना किया', UN में भारत ने पाक को लताड़ा
2 hrs agoLIVE: ECI कार्यालय की ओर मार्च के दौरान कई प्रदर्शनकारी हिरासत में लिए
6 hrs agoतिब्बत में 7 की तीव्रता वाले भूकंप से 16 लोगों की मौत; 32 घायल, 340 घर तबाह
9 hrs agoतिब्बत में भूकंप के दो बड़े झटके, 7.0 के बाद 4.6 की तीव्रता से कांपी धरती
18 hrs agoसऊदी अरब ने 14 भारतीयों को ले जा रही नाव पर किया अटैक, हूती का बड़ा दावा
23 hrs agoस्टारशील्ड इंटरनेट में रुकावट, यूक्रेन को 10 लाख डॉलर से ज्यादा का नुकसान
1 day agoईरान पर हमले की तैयारी में अमेरिका-इजरायल? तेहरान की नई धमकी
1 day agoदम्माम एयरपोर्ट हमले के मृतकों में एक भारतीय, सऊदी में देर रात हुआ था हमला
1 day ago'दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में रहता है, जैसे', UN रिपोर्ट पर भारत को आपत्ति
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines