नई दिल्ली: हिजाब विरोधी प्रदर्शन के दौरान सिर पर बिना दुपट्टे के दिखी ईरानी महिला हदीस नजफी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बता दें कि हदीस नजफी का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वे बिना दुपट्टे के थीं और अपने बालों को बांधती दिख रही थीं।
अभी पढ़ें – Iran Hijab Row: हिजाब विरोधी प्रदर्शनों की पोस्टर गर्ल नजफी हदीस को पुलिस ने कई गोलियां मारीं, मौत
रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके पेट, गर्दन और हाथ में गोली लगी है। उसके अंतिम संस्कार की एक क्लिप ऑनलाइन सामने आई है जिसमें कई लोग हदीस नजफी के कब्र के पास दिख रहे हैं। कब्र के पास नजफी की एक तस्वीर भी रखी गई है।
बता दें कि 22 वर्षीय महसा अमिनी की पुलिस हिरासत में मौत के बाद ईरान में बड़े पैमाने पर हिबाज विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।अमिनी को ठीक तरीके से हिजाब नहीं पहनने के लिए गिरफ्तार किया गया था। आरोप है कि पुलिस हिरासत में प्रताड़ना के बाद महसा अमिनी की 16 सितंबर को मौत हो गई थी।
महसा अमिनी की मौत को लेकर इस वीकेंड लंदन में भी सैकड़ों लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया था। मेडिकल रिपोर्ट्स से पता चला था कि महसा अमिनी के सिर पर कई वार किए गए थे जिसके बाद वो कोमा में चली गई थी और फिर अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी।
1979 की इस्लामी क्रांति के बाद ईरान में महिलाओं को हिजाब पहनना अनिवार्य किया गया था। ईरान की महिलाएं लगातार हिजाब का विरोध करती रही हैं। जब इसे कानून के तौर पर 1981 में लागू किया गया था, तो महिलाओं ने इसके खिलाफ बड़े पैमाने पर प्रदर्शन शुरू कर दिया था।
अभी पढ़ें – हिजाब का विरोध करते हुए हुआ था वीडियो वायरल, शरीर में 6 गोली मारकर कर दी गई हत्या
बता दें कि पिछले हफ्ते ईरान में हुए हिजाब विरोधी प्रदर्शनों के बाद से अब तक 35 लोगों की मौत हो चुकी है। रिपोर्ट के अनुसार सुरक्षा बलों ने सैकड़ों लोगों को हिरासत में भी लिया है। उधर, ब्रिटेन की सरकार समेत अन्य पश्चिमी देशों ने महसा अमिनी की हत्या की तीखी निंदा की है।
अभी पढ़ें – दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
मिडटर्म चुनाव के बाद फिर ट्रंप के टार्गेट पर ईरान, सैन्य हमले की दी चेतावनी
33 mins agoLIVE: जम्मू-कश्मीर से लोकसभा MP का इस्तीफा मंजूर, नेशनल कॉन्फ्रेंस भी छोड़ी
5 hrs agoएलन मस्क को ₹7.53 लाख करोड़ का नुकसान; Top-10 अमीरों की लिस्ट में उलटफेर
5 hrs ago'सभी लोग होंगे खुश', रूस-यूक्रेन युद्ध पर डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
5 hrs agoजंग रोकने के लिए हूती विद्रोहियों की 2 बड़ी शर्तें, 'धर्मसंकट' में सऊदी अरब
6 hrs agoपाकिस्तान में भयानक सड़क हादसा, बस और ट्रक की टक्कर में 11 लोगों की मौत
6 hrs agoइजरायल में नेतन्याहू की सत्ता पर संकट, अरब सांसदों ने दिया गादी को समर्थन
14 hrs agoकौन हैं कीशा लांस बॉटम्स, जो बनीं US इतिहास में पहली अश्वेत महिला गवर्नर?
17 hrs agoकेरल में जन्मीं नित्या वी रमन कैसे बनीं लॉस एंजिल्स की मेयर?
17 hrs agoबम की धमकियों के बाद यूरोप में कई उड़ानों की इमरजेंसी लैंडिंग
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines