Iran Reaction on G7 Countries Statement: जी-7 में शामिल देशों ने ईरान के साथ न्यूक्लियर डील के लिए बातचीत फिर से शुरू करने की मांग की है। सभी 7 देशों ने फिर से अपने उसी बयान को दोहराया है कि ईरान के पास कभी भी परमाणु हथियार नहीं हो सकते और ईरान को यूरेनियम संवर्धन रोक देना चाहिए। इजरायल को अपनी रक्षा करने का पूरा अधिकार है और उसके इस इरादे को समर्थन देते हैं। ईरान-इजरायल के बीच हुए युद्धविराम का भी समर्थन करते हैं, लेकिन सभी देशों से आग्रह भी करते हैं कि वे जंग जैसी कार्रवाई से बचें, लेकिन G7 देशों के इस बयान पर ईरान का पलटवार भी आया।
यह भी पढ़ें:‘ट्रंप और नेतन्याहू को जान से मार दो’, ईरान के शिया नेता ग्रैंड अयातुल्ला शिराजी का फतवा
ईरान यूरेनियम संवर्धन को बनाएगा अधिकार
ईरान ने स्पष्ट रूप से कह दिया है कि वह यूरेनियम संवर्धन नहीं रोकेगा। परमाणु अप्रसार संधि (NPT) के तहत ईरान से अपना अधिकार बनाएगा। ऐसा अधिकार जो किसी भी स्थिति में छीना नहीं जा सकेगा और किसी को सौंपा भी नहीं जा सकेगा। यूनाइटेड नेशन्स में ईरान के राजदूत अमीर सईद इरावानी ने पुष्टि की है कि ईरान बाहरी दबाव होने के बावजूद यूरेनियम संवर्धन करना जारी रखेगा। ईरान के राजदूत ने यह भी कहा कि ईरान परमाणु कार्यक्रम को लेकर बातचीत करने के लिए तैयार है, लेकिन बिना शर्त बातचीत नहीं होगी। अभी बातचीत के लिए यही समय और सही स्थिति भी नहीं है, अनुरोध भी नहीं आया है।
25 जून को हुई थी सभी 7 देशों की अहम बैठक
बीते दिन G7 देशों ने एक जॉइंट स्टेटमेंट जारी किया, जिसमें सभी 7 देशों के विदेश मंत्रियों ने ईरान से आग्रह किया कि वह परमाणु समझौते के लिए फिर से बातचीत शुरू करे। जी-7 देश कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका के विदेश मंत्रियों की एक बैठक 25 जून को हेग में हुई थी। बैठक में मध्य पूर्व में तनाव पर चर्चा की गई थी। इसके बाद 30 जून दिन सोमवार को जॉइंट स्टेटमेंट जारी किया गया। इसमें कहा गया कि ईरान अपने परमाणु कार्यक्रम के लिए एक स्थायी और विश्वसनीय समाधान करे। इसके लिए, ईरान से आग्रह करते हैं कि वह अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) के साथ मिलकर काम करे। इजरायल के जंग जैसे हालात फिर से न बने, इसके लिए प्रयास किए जाने चाहिएं।
संबंधित खबरें
जॉर्डन के चर्च में बंदूकधारियों ने की अंधाधुंध फायरिंग, 7 लोगों की मौत
1 hr agoपीयूष गोयल बोले- संकट में फंसे भारतीयों को सुरक्षित निकालना पहली प्राथमिकता
3 hrs agoहमास के हमले के बाद नेतन्याहू का एक्शन, वेस्ट बैंक में लॉकडाउन का दिया आदेश
6 hrs ago'जब आपने सैनिकों के शव लेने से मना किया', UN में भारत ने पाक को लताड़ा
8 hrs agoLIVE: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 3 दिवसीय दौरे पर झारखंड पहुंचे
12 hrs agoतिब्बत में 7 की तीव्रता वाले भूकंप से 16 लोगों की मौत; 32 घायल, 340 घर तबाह
14 hrs agoतिब्बत में भूकंप के दो बड़े झटके, 7.0 के बाद 4.6 की तीव्रता से कांपी धरती
1 day agoसऊदी अरब ने 14 भारतीयों को ले जा रही नाव पर किया अटैक, हूती का बड़ा दावा
1 day agoस्टारशील्ड इंटरनेट में रुकावट, यूक्रेन को 10 लाख डॉलर से ज्यादा का नुकसान
1 day agoईरान पर हमले की तैयारी में अमेरिका-इजरायल? तेहरान की नई धमकी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines