हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

अमेरिका के ठिकानों पर फिर हमला करेगा ईरान, अयातुल्ला अली खामेनेई की कड़ी चेतावनी

Ayatollah Ali Khamenei Warning: ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई ने अमेरिका को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने साफ-साफ शब्दों में कह दिया है कि अगर अमेरिका ने ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमला किया तो कड़ा जवाब मिलेगा। ईरान फिर से मध्य पूर्व में अमेरिका के सैन्य ठिकानों पर हमले करेगा और ठिकानों को तहस नहस कर देगा।

विज्ञापन
ईरान ने इजरायल पर जीत की घोषणा की।

Iran Will Attack American Sites: ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने अमेरिका को कड़े शब्दों में चेतावनी दी है कि ईरान भविष्य में किसी भी अमेरिकी हमले का जवाब देने को तैयार है। ईरान मध्य पूर्व में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमला मुंहतोड़ जवाब देगा। खामेनेई ने ईरान और इजरायल के बीच युद्धविराम के बाद पहली बार टेलीविजन पर इंटरव्यू दिया और अपने इरादे स्पष्ट करते हुए अमेरिका को चेतावनी दी। बता दें कि खामेनेई ने यह चेतावनी तब दी है, जब अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप कह चुके हैं कि अगर ईरान ने फिर से परमाणु कार्यक्रम शुरू किया तो अमेरिका फिर से ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमला करेगा। इससे पहले ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई कह चुके हैं कि इजरायल और अमेरिका के हमलों से ईरान के परमाणु ठिकानों को नुकसान पहुंचा है, लेकिन ईरान अपना परमाणु कार्यक्रम जारी रखेगा।

 

ट्रंप कर चुके ईरान को लेकर बड़ा दावा

बता दें कि अयातुल्लाह अली खामेनेई अपने देश ईरान में इजरायल पर जीत दर्ज करने का ऐलान कर चुके हैं। वहीं अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने दावा किया है कि इजरायल और ईरान के बीच 12 दिन जंग चली और इसमें अमेरिका ने अहम भूमिका निभाई। पहले अमेरिका ने ईरान में परमाणु ठिकानों पर बमबारी और मिसाइल अटैक करके टारगेट को अचीव करने में इजरायल की मदद की। फिर कतर के जरिए दोनों देशों में सीजफायर कराया। अमेरिका और इजरायल ने मिलकर ईरान के परमाणु ठिकानों को ध्वस्त कर दिया है। इसलिए अब ईरान ने परमाणु हथियार बनाने की इच्छा छोड़ दी है। अमेरिका को नहीं लगता कि ईरान फिर से परमाणु हथियार बनाने के बारे में सोचेगा। ईरान को तेल, मिसाइल और रक्षा हथियार मिलेंगे, लेकिन ईरान ने परमाणु हथियार बनाने की राह छोड़ दी है। ईरान को परमाणु हथियार बनाने भी नहीं दिए जाएंगे। अमेरिका ऐसा होने ही नहीं देगा।

विज्ञापन

 

ईरान के पास परमाणु कार्यक्रम पर आपत्ति क्यों?

अमेरिका कहता आ रहा है कि ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं होने चाहिए। अमेरिका किसी कीमत पर ईरान को परमाणु हथियार नहीं बनाने देगा, क्योंकि ईरान मुस्लिम देश है। अगर ईरान ने परमाणु हथियार बना लिए तो अन्य मुस्लिम देश भी उसका साथ देंगे और इस तरह मुस्लिम देश एक पावर बन सकते है। मुस्लिम देशों का एक होना अमेरिका और अन्य देशों के लिए खतरा हो सकता है, इसलिए अमेरिका किसी दूसरे को पावर नहीं बनने देगा। ईरान को तो इसकी परमिशन मिलेगी ही नहीं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola