ईरान में गहरा जल संकट पैदा हो गया है। सूखे और कम बारिश के कारण पानी की किल्लत हो गई है। पिछले पांच वर्षों से ईरान भीषण सूखे का सामना कर रहा है और इस साल भी बारिश बहुत कम हुई है। ऐसे में देश के बांधों में पानी सिर्फ 42 प्रतिशत रह गया है और लगभग 90 प्रतिशत डैम सूख चुके हैं। पानी की कमी के बाद सरकार ने नागरिकों के लिए कई नियम बना दिए हैं। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कई साल पहले ही इस पर तंज कसा था।
ईरान में पानी की किल्लत
ईरान की राजधानी तेहरान समेत कई शहरों में पानी की भारी कमी के बाद सरकार ने जनता को प्रति दिन केवल 130 लीटर पानी के इस्तेमाल का निर्देश दिया है। इससे अधिक पानी उपयोग करने पर जुर्माना लगाया जाएगा। विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि अगर तेहरान जैसे बड़े शहर जल संसाधनों का ठोस प्रबंधन नहीं कर पाते, तो सितंबर या अक्टूबर तक यहां के बांध पूरी तरह सूख जाएंगे।
जल संकट के कारण तालाबों और नदियों पर अत्यधिक दबाव पड़ रहा है, जिससे जमीन धंसने की समस्या भी बढ़ रही है। जल संकट के कारण बिजली की कमी भी बढ़ रही है। संकट को देखते हुए राष्ट्रपति पेजेशकियान ने अंतरराष्ट्रीय मदद के विकल्प तलाशने शुरू कर दिए हैं।
यह भी पढ़ें : ‘अगली बार भारत के अंदरूनी इलाकों में हमला करेगा पाकिस्तान’, मुनीर-भुट्टो के बाद अब पाक रक्षा मंत्री की गीदड़भभकी
वहीं, ईरान के जल संकट पर इजराइल के पीएम का एक पुराना वीडियो चर्चाओं में आ गया है, जिसमें वह ईरान को मदद की पेशकश कर रहे हैं। वीडियो में इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू वीडियो की शुरुआत में कह रहे हैं कि उन्हें ईरान के लोगों की चिंता है। इजराइल अपने 90 प्रतिशत खराब पानी को रिसायकल कर लेता है। वैसी ही तकनीक वह ईरान को सिखाने के लिए तैयार हैं। इसके लिए वे फारसी में एक वेबसाइट शुरू करेंगे।
संबंधित खबरें
अल नीनो के बाद डरा रहा है ला नीना! क्या ग्लोबल वॉर्मिंग के खतरे को बढ़ाएगा
5 hrs agoब्राजील के डिजिटल जनरल: आंद्रे जानोनेस और लूला की जीत
9 hrs agoसीक्रेट प्लान का शिकार हुईं शेख हसीना! बांग्लादेश में तख्तापलट पर खुलासा
9 hrs agoVIDEO : सड़क पर उतरी भीड़, नेतन्याहू के घर को घेरा; विपक्ष से की ये मांग
17 hrs agoईरान-यूक्रेन की टॉप सीक्रेट की थी लीक... बर्खास्त US जनरल का कबूलनामा
18 hrs agoइजरायल में वोटों की गिनती पूरी, 'बीबी' को बहुमत नहीं; अरब दल बने 'किंगमेकर'
20 hrs agoपाकिस्तान में बड़ा हादसा, एंबुलेंस में फटा ऑक्सीजन सिलेंडर; 10 लोगों की मौत
1 day agoइजरायल चुनाव में धांधली की जांच तेज, क्या नेतन्याहू बनाएंगे यूनिटी सरकार?
1 day agoयूक्रेन की ट्रेन पर रूस का ड्रोन हमला, 13 की मौत, प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी
1 day agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines