युद्ध के बीच ईरान पर एक और संकट, पानी की किल्लत शुरू, वायरल हुआ इजराइल PM का पुराना वीडियो

ईरान में लगातार पांच वर्षों से सूखे और कम बारिश के चलते गंभीर जल संकट पैदा हो गया है। देश के बांधों में मात्र 42% पानी बचा है और 90% डैम सूख चुके हैं। सरकार ने नागरिकों के लिए प्रति दिन 130 लीटर पानी उपयोग की सीमा तय की है। विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि सितंबर तक तेहरान के बांध भी सूख सकते हैं। इस पर इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का पुराना वीडियो वायरल हो रहा है।

iran water Crisis

ईरान में पानी की किल्लत (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

ईरान में गहरा जल संकट पैदा हो गया है। सूखे और कम बारिश के कारण पानी की किल्लत हो गई है। पिछले पांच वर्षों से ईरान भीषण सूखे का सामना कर रहा है और इस साल भी बारिश बहुत कम हुई है। ऐसे में देश के बांधों में पानी सिर्फ 42 प्रतिशत रह गया है और लगभग 90 प्रतिशत डैम सूख चुके हैं। पानी की कमी के बाद सरकार ने नागरिकों के लिए कई नियम बना दिए हैं। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कई साल पहले ही इस पर तंज कसा था।

विज्ञापन

ईरान में पानी की किल्लत

ईरान की राजधानी तेहरान समेत कई शहरों में पानी की भारी कमी के बाद सरकार ने जनता को प्रति दिन केवल 130 लीटर पानी के इस्तेमाल का निर्देश दिया है। इससे अधिक पानी उपयोग करने पर जुर्माना लगाया जाएगा। विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि अगर तेहरान जैसे बड़े शहर जल संसाधनों का ठोस प्रबंधन नहीं कर पाते, तो सितंबर या अक्टूबर तक यहां के बांध पूरी तरह सूख जाएंगे।

विज्ञापन

जल संकट के कारण तालाबों और नदियों पर अत्यधिक दबाव पड़ रहा है, जिससे जमीन धंसने की समस्या भी बढ़ रही है। जल संकट के कारण बिजली की कमी भी बढ़ रही है। संकट को देखते हुए राष्ट्रपति पेजेशकियान ने अंतरराष्ट्रीय मदद के विकल्प तलाशने शुरू कर दिए हैं।

विज्ञापन

वहीं, ईरान के जल संकट पर इजराइल के पीएम का एक पुराना वीडियो चर्चाओं में आ गया है, जिसमें वह ईरान को मदद की पेशकश कर रहे हैं। वीडियो में इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू वीडियो की शुरुआत में कह रहे हैं कि उन्हें ईरान के लोगों की चिंता है। इजराइल अपने 90 प्रतिशत खराब पानी को रिसायकल कर लेता है। वैसी ही तकनीक वह ईरान को सिखाने के लिए तैयार हैं। इसके लिए वे फारसी में एक वेबसाइट शुरू करेंगे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ