हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

'एक घंटे में 7 दावे, सभी झूठे…' ट्रंप के होर्मुज नाकाबंदी वाले बयान पर ईरान का पलटवार

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच ईरान ने चेतावनी दी है कि अगर अमेरिकी नाकेबंदी जारी रही तो दुनिया के सबसे अहम तेल मार्ग होर्मुज स्ट्रेट को बंद किया जा सकता है. इससे ग्लोबल ऑयल सप्लाई और इकोनॉमी पर बड़ा असर पड़ सकता है.

विज्ञापन
Credit: Social Media

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने अमेरिका को कड़ी चेतावनी दी है. ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बाकर गालिबाफ ने कहा है कि अगर अमेरिका अपनी नौसैनिक नाकेबंदी जारी रखता है, तो होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) खुला नहीं रहेगा. ये बयान उस समय आया है जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के खिलाफ लगाई गई नाकेबंदी पूरी तरह लागू रहेगी. इसके जवाब में ईरान ने सख्त रुख अपनाते हुए संकेत दिया कि वो इस अहम समुद्री रास्ते को बंद भी कर सकता है. ईरानी संसद अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि ट्रम्प ने एक घंटे में सात दावे किए, जिनमें से सभी झूठे थे। हालांकि, उन्होंने ये नहीं बताया कि वो दावे असलियत में क्या थे.

ये भी पढ़ें: ट्रंप का ईरान को फाइनल अल्टीमेटम, सीजफायर की डेडलाइन 21 अप्रैल तक समझौता नहीं किया तो करेंगे बमबारी

होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान का बयान

गालिबाफ ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि होर्मुज स्ट्रेट से आवाजाही तय रास्ते और ईरान की इजाजत के मुताबिक ही होगा. उन्होंने कहा कि नाकाबंदी जारी रहने पर होर्मुज स्ट्रेट खुला नहीं रहेगा. हालांकि इससे पहले ईरान ने युद्धविराम के दौरान घोषणा की थी कि होर्मुज जलडमरूमध्य को कमर्शियल जहाजों के लिए खोला गया है. लेकिन अमेरिका की ओर से जारी नाकेबंदी ने हालात को फिर से तनावपूर्ण बना दिया है. कुछ घंटे पहले ही ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट सभी कमर्शियल जहाजों की आवाजाही युद्धविराम की बाकी अवधि के लिए पूरी तरह खोला जा रहा है

विज्ञापन

ट्रंप ने क्या कहा?

ईरान के ऐलान पर प्रतिक्रिया देते हुए ट्रंप ने साफ किया कि ईरान के साथ समझौतापूरा होने तक होर्मुज स्ट्रेट की नौसैनिक नाकाबंदी बरकरार रहेगी. हालांकि, उन्होंने दावा किया कि ये प्रक्रिया बहुत जल्द पूरी हो जाएगी क्योंकि विवादित मुद्दों पर पहले ही बातचीत हो चुकी है.ट्रम्प ने ये भी चेतावनी दी कि अगर समझौता नहीं हुआ तो अमेरिका फिर से बम गिराना शुरू कर सकता है. इस पर गालिबाफ ने कहा कि उन्होंने इन झूठों से युद्ध नहीं जीता, और ना ही वो बातचीत में कुछ हासिल कर पाएंगे. उन्होंने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट खुला रहेगा या बंद और इसे कंट्रोल करने वाले नियम जमीनी हकीकत से तय होंगे, सोशल मीडिया से नहीं.

ये भी पढ़ें: राष्ट्रपति ट्रंप ने अगले टारगेट का किया ऐलान, कहा- लोग 70 सालों से कर रहे इंतजार

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola