अमेरिका में मिडटर्म इलेक्शन के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को जान से मारने का धमकी भरा संदेश मिला है. धमकी किसी और ने नहीं, बल्कि ईरान ने दी है और खुलेआम दी है. ईरान ने राजधानी तेहरान की सड़कों पर बड़े-बड़े होर्डिंग और पेंटिंग लगाए हैं. इनमें एक होर्डिंग पर साफ-साफ शब्दों में लिखा है कि वी विल किल डोनाल्ड ट्रंप, हम ट्रंप को मार डालेंगे. तेहरान में एंगहेलाब स्क्वायर पर लगे होर्डिंग में डोनाल्ड ट्रंप को सिर झुकाए हुए जेल की सलाखों के पीछे दिखाया गया है.
खामेनेई की मौत का बदला लेने का संकल्प दोहराया
ईरान ने होर्डिंग के जरिए खुली धमकी देकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के खिलाफ आक्रोश जाहिर किया है. ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत का बदला लेने का संकल्प दोहराया है. एक ओर बिलबोर्ड लगा है, जिसमें डोनाल्ड ट्रंप के साथ अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, विदेश दूत स्टीव विटकॉफ और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को दिखाया गया है. चारों के चेहरे खून से सने हैं और सूट फटे हुए हैं. बैकग्राउंड में अमेरिका और इजरायल के डैमेज झंडे हैं.
मिडटर्म चुनाव के बाद ईरान पर हो सकता बड़ा हमला
बता दें कि राष्ट्रपति ट्रंप को ईरान ने नई धमकियां तब दी हैं, जब ईरान पर अमेरिका और इजरायल के ताजा हमलों की खबरें आई. जब अंतरराष्ट्रीय मीडिया में खबरें आईं कि अमेरिका मिडटर्म चुनाव के बाद ईरान पर बड़ा हमला कर सकता है और इसके लिए उन्होंने अपनी सेना को तैयार रहने के निर्देश दिए हुए हैं. वहीं अमेरिका के हमलों की आंशका से ईरान ने अपने परमाणु, मिसाइल, ऑयल, गैस और सैन्य ठिकानों की निगरानी बढ़ा दी है. सेना को जवाबी हमले के लिए तैयार रखा हुआ है.
ट्रंप का मजाक उड़ाने वाली पेंटिंग्स वाली एग्जीबिशन
बता दें कि ईरान ने पहली बार ट्रंप को धमकी नहीं दी है, बल्कि अब से पहले कई बार पोस्टर, दीवारों पर पेंटिंग और बिलबोर्ड के जरिए ट्रंप का मजाक उड़ाया है और बदला लेने की धमकी दी गई है. नॉर्थ तेहरान में तज्रीश स्क्वायर में ओपन एग्जीबिशन लगाकर इस अभियान को आगे बढ़ाया गया है. एग्जीबिशन में पेंटिंग्स में ट्रंप को अपमानजनक और हिंसक अंदाज में दिखाया गया है. एक पेंटिंग में ट्रंप जमीन पर पड़े हैं. उनका चेहरा खून से सना हुआ है और एक पैर उनका सिर दबा रहा है.
ट्रंप को जेल की सलाखों में कैद भी दिखा चुका ईरान
बता दें कि एग्जीबिशन में लगी पेंटिंग में ट्रंप का चेहरा बम से कवर है. जेल की कोठरी भी बनाई गई है, जिसमें ट्रंप जैसे दिखने वाले शख्स को कैद दिखाया गया है. एक स्क्रीन पर ईरान में अमेरिका के हमलों से मची तबाही की तस्वीरें हैं. 1979 की इस्लामी क्रांति के बाद से ईरान में सार्वजनिक जगहों पर दुश्मनों के खिलाफ बड़े-बड़े होर्डिंग और पेंटिंग लगाई जाती रही है. इसके अलावा ईरान अकसर अपने सहयोगी देशों को मान और सम्मान देने के लिए होर्डिंग और बिलबोर्ड भी लगाता रहा है.
संबंधित खबरें
अमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की बड़ी जीत, दोनों सदनों में बहुमत हासिल
1 hr agoअमेरिका मिडटर्म चुनाव में ट्रंप ने क्यों मानी हार? 5 बड़े कारण
2 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
3 hrs ago'मैं बैलेट पेपर पर होता...', मिडटर्म चुनाव नतीजों के बीच ट्रंप का पहला बयान
4 hrs agoकौन हैं भारतीय मूल की पिया डांडिया? जो US मिडटर्म चुनाव में जीतीं
5 hrs agoNASA एस्ट्रोनॉट अनिल मेनन ने स्पेस से US मिडटर्म में डाला वोट
7 hrs agoLIVE: सांसद संजय सिंह का CEC को खत, सुप्रीम कोर्ट निर्देश लागू करने की मांग
7 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप का इजरायल को झटका, 4 अरब डॉलर की मदद की बंद, जानें क्यों?
7 hrs agoUS मिडटर्म इलेक्शन में ट्रंप की रिपब्लिकन पिछड़ी, डेमोक्रेट्स को बहुमत
7 hrs ago'उड़ा दी एयर डिफेंस फैसिलिटी', US ने की ईरान के केशम द्वीप पर एयर स्ट्राइक
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines