Iran Warns America: मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ गया है और अमेरिका ने ईरान में जमीनी हमले की तैयारी कर ली है। इससे तिलमिलाए ईरान ने भी अमेरिका को खुला चैलेंज दे दिया है। होर्मुज से खर्ग तक महाविनाश की चेतावनी ईरान ने दी है। ईरान के सांसद मोहम्मद बाकिर कालिबफ ने सरेंडर की संभावनाओं को खारिज कर दिया है और धमकी दी है कि अगर अमेरिका ने जमीनी हमले किए तो ईरान न दोस्त के बारे में सोचेगा और न ही पड़ोसियों का ख्याल करेगा।
सरेंडर की संभावना से साफ इनकार किया
कालिबफ ने दोटूक शब्दों में स्पष्ट कर दिया है कि अमेरिकी के हर हमले का जवाब दिया जाएगा। ईरान न सरेंडर करेगा और न ही झुकेगा। युद्ध को जीते बिना खत्म नहीं किया जाएगा। एक ओर अमेरिकी बातचीत करके और शांति प्रस्ताव देकर ईरान को बहला रहा है। दूसरी ओर जमीनी हमले की तैयारी कर ली है। जिसे समझौता करना होता है, वह दरवाजे पर सेना को खड़ा नहीं करता। ईरान किसी कीमत पर समझौता नहीं करेगा और मजबूर किया तो महाविनाश होगा।
इजरायल में मंत्रियों के घर हमले की धमकी
कालिबफ ने धमकी दी है कि ईरान की सेना इजरायल में मंत्रियो के घरों पर हमले करेगी। ईरान किसी भी तरह के हमले और स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। ईरान में घुसना आसान नहीं होगा और जमीन के साथ-साथ हवा से हमले जारी रहेंगे। अगर अमेरिका ने ईरान को झुकाने की कोशिश की तो उसका खामियाजा पूरी दुनिया भुगतेगी। क्योंकि होर्मुज स्ट्रेट को हमल ब्लॉक कर सकते हैं। फिर अरब देशों और बाकी दुनिया का जो होगा, उसके लिए अमेरिका जिम्मेदार है।
युद्धपोत के साथ US मरीन कमांडो तैनात
बता दें कि मध्य पूर्व में तैनात अमेरिका के 50000 सैनिकों की मदद के लिए अब 3500 मरीन कमांडो भी आ गए हैं। वे अपने पूरे बेड़े के साथ बीते दिन जापान से मिडिल ईस्ट पहुंचे। इनका मेन टारगेट ईरान के मिसाइल लॉन्चर्स एंड सिस्टम, एयर डिफेंस सिस्टेम और तटीय ठिकाने हैं। लेकिन अगर ईरान ने शांति प्रस्ताव नहीं माना तो ईरान के अहम तेल केंद्र खर्ग द्वीप पर कब्जा या नाकाबंदी, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास रणनीतिक ठिकानों पर हमला और परमाणु ठिकानों पर हमला करेंगे।
संबंधित खबरें
US में 13 लोगों को गोलियों से भूनने वाले को सब के सामने मिलेगी मौत की सजा
4 hrs agoअमेरिकी मिडटर्म चुनाव तक ईरान पर नहीं होगा कोई अटैक, ट्रंप ने किया ऐलान
13 hrs agoInfosys, HCL समेत कई भारतीय कंपनियां US के ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से सस्पेंड
14 hrs agoफ्लाईदुबई घटना के बाद इजरायल की बढ़ी मुश्किलें, खतरे में वीजा-फ्री सुविधा
17 hrs agoकैनेडियन कवयित्री ऐनी कार्सन को मिलेगा साहित्य का नोबेल पुरस्कार
18 hrs agoक्या ट्रंप को सचमुच मिल सकता है नोबेल पीस प्राइज? जानिए कितनी है संभावना
21 hrs ago'मैंने 8 युद्ध खत्म कराए' ट्रंप ने फिर ठोकी नोबेल पीस प्राइज की दावेदारी
1 day agoनक्शे से ईरान को मिटाने के चक्कर में US को करोड़ों का नुकसान!
1 day agoकेमिस्ट्री के क्षेत्र में नोबेल अवार्ड का ऐलान, हेनरी व केंसो सोई को सम्मान
1 day agoकीव समेत 12 इलाकों पर रूस ने किया मिसाइल अटैक, 4 बच्चों समेत 19 की मौत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines