हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Iran-US-Israel War Update: जल्द ही उनके खून की कीमत चुकानी होगी - लारिजनी की हत्या पर मोजतबा खामेनेई

US-Israel Iran War : फरवरी 2026 में “ऑपरेशन एपिक फ्यूरी” से शुरू हुई ईरान-अमेरिका जंग 19वें दिन भी जारी है। सर्वोच्च नेता की मौत और हॉर्मुज जलडमरूमध्य की बंदी ने वैश्विक तेल संकट गहरा दिया है। भीषण संघर्ष के बीच अब लेबनान मोर्चा भी दहक उठा है।

विज्ञापन

Live Updates

23:07 (IST) 18 Mar 2026

जल्द ही उनके खून की कीमत चुकानी होगी - लारिजनी की हत्या पर मोजतबा खामेनेई

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने बुधवार को सिक्योरिटी चीफ अली लारिजानी की हत्या के बाद बदले की कार्रवाई की चेतावनी दी. इस हमले का आरोप अमेरिका और इजरायल पर लगाया गया है. खामेनेई ने कड़े शब्दों में कहा, 'अपराधियों को जल्द ही उनके खून की कीमत चुकानी होगी.'

18:17 (IST) 18 Mar 2026

'होर्मुज स्ट्रेट का खुला रहना जरूरी' - PM मोदी ने दुबई के क्राउन प्रिंस से की बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुबई के क्राउन प्रिंस से बात की और उन्हें ईद की अग्रिम बधाई दी. दोनों नेताओं के बीच पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुवैत पर हुए ईरानी हमलों की निंदा की और कहा कि होर्मुज स्ट्रेट का खुलना सबसे जरूरी है.

17:02 (IST) 18 Mar 2026

ईरान के खुफिया मंत्री इस्माइल खतीब भी मारे गए - इजरायल का दावा

इजरायल के रक्षा मंत्री ने घोषणा की है कि IDF के एक सटीक हवाई हमले में ईरान के खुफिया मंत्री इस्माइल खातिब को भी मौत के घाट उतार दिया है. उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नेतन्याहू की तरफ से उन्होंने IDF को अधिकृत किया है कि अब वह किसी भी वरिष्ठ ईरानी हस्ती को बिना मंजूरी लिए समाप्त कर सकते हैं. 64 वर्षीय खतीब 2021 से ईरान के खुफिया मंत्रालय के प्रमुख थे. वे Quds Force के साथ मिलकर इजरायल के खिलाफ हमलों की योजना बनाने के लिए कुख्यात थे. अक्तूबर 2023 के हमास के हमले में भी उनकी भूमिका का आरोप लगा था.

17:00 (IST) 18 Mar 2026

लारिजानी के बाद ईरान को एक और झटका, खुफिया मंत्री इस्माइल खतीब भी मारे गए

इजरायल के रक्षा मंत्री ने घोषणा की है कि IDF के एक सटीक हवाई हमले में ईरान के खुफिया मंत्री इस्माइल खातिब को भी मौत के घाट उतार दिया है. उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नेतन्याहू की तरफ से उन्होंने IDF को अधिकृत किया है कि अब वह किसी भी वरिष्ठ ईरानी हस्ती को बिना मंजूरी लिए समाप्त कर सकते हैं. 64 वर्षीय खतीब 2021 से ईरान के खुफिया मंत्रालय के प्रमुख थे. वे Quds Force के साथ मिलकर इजरायल के खिलाफ हमलों की योजना बनाने के लिए कुख्यात थे. अक्तूबर 2023 के हमास के हमले में भी उनकी भूमिका का आरोप लगा था.

16:18 (IST) 18 Mar 2026

सब कुछ पहले की तरह चलता रहेगा - लारिजानी की मौत पर ईरानी विदेश मंत्री

ईरान के सिक्योरिटी चीफ लारिजानी की मौत पर ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने कहा कि अमेरिका यह नहीं समझ रहा कि ईरान की अपनी एक पुरानी और पुख्ता व्यवस्था है. हमारे लिए सर्वोच्च नेता खामेनेई से बढ़कर कोई नहीं था. लेकिन उनकी मौत के बाद भी व्यवस्था चल रही है. कल अगर मैं मारा जाता हूं तो भी कोई दूसरा मेरी जगह ले लेगा और सब कुछ पहले की तरह चलेगा.

14:45 (IST) 18 Mar 2026

Iran-US-Israel War LIVE Update: इजरायली सूत्रों का दावा, ईरानी खुफिया मंत्री इस्माइल खतीब को बनाया निशाना

इजरायली रक्षा सूत्रों ने पुष्टि की है कि IDF ने बुधवार को ईरानी खुफिया मंत्री इस्माइल खतीब की हत्या करने की कोशिश की है।

13:55 (IST) 18 Mar 2026

Iran-US-Israel War LIVE Update: हमास की कमर टूटी, इजरायली सेना ने सप्लाई और लॉजिस्टिक कमांडर को मार गिराया

इजरायली सेना (IDF) ने हमास के रसद और आपूर्ति विभाग के प्रमुख कमांडर को एक सैन्य कार्रवाई में मार गिराया है।

12:57 (IST) 18 Mar 2026

Iran-US-Israel War LIVE Update: 'ईरानी शासन के खिलाफ अंतिम प्रदर्शनों का समय नजदीक', रेजा पहलवी का बड़ा दावा

क्राउन प्रिंस रेजा पहलवी ने ईरान इंटरनेशनल को दिए साक्षात्कार में कहा कि ईरानी शासन के खिलाफ अंतिम प्रदर्शनों का समय अब नजदीक आ गया है।

12:17 (IST) 18 Mar 2026

Iran-US-Israel War LIVE Update: भारत की मानवीय पहल, ईरान को भेजी गई चिकित्सा सहायता की पहली खेप

भारत की ओर से भेजी गई चिकित्सा सहायता की पहली खेप ईरानी रेड क्रिसेंट सोसाइटी को मिल गई है। दिल्ली स्थित ईरानी दूतावास ने इस मानवीय मदद के लिए भारतीय जनता का आभार जताया।

10:56 (IST) 18 Mar 2026

Iran-US-Israel War LIVE Update: तेल अवीव पर IRGC का बड़ा हमला, 100 से अधिक ठिकानों को बनाया निशाना

ईरान के IRGC ने 'ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4' के तहत तेल अवीव में 100 से अधिक ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए हैं।

09:53 (IST) 18 Mar 2026

Iran-US-Israel War LIVE Update: ईरान में इजरायली जासूस को मौत की सजा, कुरोश केवानी को दी गई फांसी

ईरान ने कुरोश केवानी नामक व्यक्ति को इजरायल के लिए जासूसी करने के आरोप में फांसी दे दी है। मिज़ान एजेंसी ने इसकी पुष्टि की।

08:35 (IST) 18 Mar 2026

Iran-US-Israel War LIVE Update: बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर ड्रोन हमला, परिसर में सुनाई दी धमाकों की आवाज

मंगलवार को बगदाद स्थित अमेरिकी दूतावास पर ड्रोन हमला हुआ, जिससे परिसर में धमाके सुने गए। क्षेत्र में जारी ईरानी हमलों के बीच यह कार्रवाई हुई है।

07:49 (IST) 18 Mar 2026

Iran-US-Israel War LIVE Update: क्षेत्रीय सुरक्षा पर आज अरब और इस्लामिक विदेश मंत्रियों की मीटिंग, सऊदी करेगा मेजबानी

क्षेत्रीय सुरक्षा पर आज अरब और इस्लामिक विदेश मंत्रियों की मीटिंग, सऊदी मेजबानी करेगा.

07:35 (IST) 18 Mar 2026

Iran-US-Israel War LIVE Update: 'ईरान अमेरिकी सरजमी पर भी कर सकता है हमला', हाई अलर्ट पर US CENTCOM

अमेरिकी ख़ुफ़िया एजेंसियों को आशंका है कि ईरान किसी तरह की  जवाबी कार्रवाई अमेरिका की सरज़मी पर भी कर सकता है. ईरानी जवाबी कार्रवाई की आशंका के बीच US CENTCOM ने फ्लोरिडा स्थित मैकडिल एयरफोर्स बेस की सुरक्षा 'Bravo' से बढ़ाकर 'Charlie' कर दी है। गेट पर संदिग्ध पैकेज मिलने के बाद यह फैसला लिया गया। अब बेस के अंदर कार्यरत कर्मियों को भी सुरक्षा जांच के कई कड़े चरणों से गुजरना होगा।

07:31 (IST) 18 Mar 2026

Iran-US-Israel War LIVE Update: नेतन्याहू का बड़ा दावा, लारीजानी और सुलेमानी की मौत की पुष्टि के साथ ईरान को चेतावनी

प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज़ के साथ वीडियो जारी कर अली लारीजानी और गुलामरेज़ा सुलेमानी की मौत की जानकारी दी। नौरोज़ की बधाई देते हुए उन्होंने ईरान को कड़ी धमकी भी दी।

07:06 (IST) 18 Mar 2026

Iran-US-Israel War LIVE Update: IDF की नई सैन्य कार्रवाई, लेबनान के कई इलाकों में हवाई हमले तेज

इजरायली वायुसेना ने लेबनान स्थित हिजबुल्लाह के ठिकानों पर भीषण हमले शुरू किए हैं। IDF प्रवक्ता कर्नल एला वावेया के अनुसार, मंगलवार को यह नई सैन्य कार्रवाई पूरे लेबनान में रणनीतिक ठिकानों को निशाना बनाकर की गई।

21:42 (IST) 17 Mar 2026

पीएम मोदी ने मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच UAE के राष्ट्रपति से की बातचीत

20:07 (IST) 17 Mar 2026

ईरान का सुप्रीम लीडर बनने के बाद मोजतबा खामेनेई का पहला कड़ा मैसेज

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने तनाव कम करने या अमेरिका के साथ सीजफायर के प्रस्ताव को खारिज कर दिया. न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने ईरान के एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से लिखा है कि युद्धविराम के ये प्रस्ताव दो मध्यस्थ देशों को तेहरान को भेजे गए थे. टैप कर पढ़ें पूरी खबर...

20:04 (IST) 17 Mar 2026

ईरान जंग के बीच ट्रंप प्रशासन में बगावत, काउंटर टेररिज्म चीफ ने दिया इस्तीफा

ईरान के साथ जारी जंग के बीच डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन को एक बड़ा झटका लगा है. अमेरिकी नेशनल काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर जो केंट ने मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया. केंट ने इस्तीफा देते हुए न केवल इस युद्ध का विरोध किया, बल्कि ट्रंप सरकार पर बेहद गंभीर आरोप भी लगाए हैं. पढ़ें पूरी खबर...

19:42 (IST) 17 Mar 2026

ईरान, जॉर्डन, लेबनान और ईराक की मदद करेगा चीन

चीन ने तय किया है कि वह युद्ध प्रभावित ईरान, जॉर्डन, लेबनान और ईराक को मानवीय सहायता पहुंचाएगा. चीन की विदेश मंत्रालय प्रवक्ता ने कहा है कि वो युद्ध को रोकने और शांति बहाली के प्रयास जारी रखेगा. साथ ही कहा कि चीन की कोशिश है कि अब मानवीय त्रासदी न हो.

18:22 (IST) 17 Mar 2026

इतने दिनों से किसी ने नहीं देखा मोजतबा का चेहरा - इजरायल

इजरायल के विदेश मंत्री ने कहा है कि मोजतबा खामेनेई का चेहरा इतने दिनों में किसी ने नहीं देखा. यह अब ईरान के लिए शर्म की बात बनती जा रही है .

साथ ही उन्होंने अली लारिजानी मौत की पुष्टि करते हुए कहा कि अमेरिका ने लारिजानी पर 10 मिलियन डॉलर का इनाम घोषित कर रखा था लेकिन हमने ये काम मुफ्त में कर दिया.

14:43 (IST) 17 Mar 2026

Iran-US-Israel War LIVE Update: क्या कोई और चला रहा ईरान? लारीजानी की भूमिका पर उठे बड़े सवाल

इजरायल द्वारा अली लारीजानी की कथित हत्या ने ईरान में सत्ता का संकट गहरा दिया है। अयातुल्ला की मृत्यु के बाद, घायल मुजतबा खामेनेई के बदले अनुभवी लारीजानी ही वास्तविक शासन संभाल रहे थे।

14:10 (IST) 17 Mar 2026

Iran-US-Israel War LIVE Update: क्या पर्दे के पीछे कोई और चला रहा ईरान? लारीजानी की भूमिका पर उठे बड़े सवाल

इजरायल द्वारा अली लारीजानी की कथित हत्या ने ईरान में सत्ता का संकट गहरा दिया है। अयातुल्ला की मृत्यु के बाद, घायल मुजतबा खामेनेई के बदले अनुभवी लारीजानी ही वास्तविक शासन संभाल रहे थे।

13:21 (IST) 17 Mar 2026

Iran-US-Israel War LIVE Update: हॉर्मुज संकट गहराया, खाड़ी देशों का अमेरिका पर दबाव

हॉर्मुज संकट गहराने पर खाड़ी देशों ने अमेरिका से ईरान को कमजोर करने की मांग की, तेल आपूर्ति और सुरक्षा चिंताएं बढ़ीं।

11:36 (IST) 17 Mar 2026

Iran-US-Israel War LIVE Update: UAE के फुजैराह तट के पास तेल टैंकर पर हमला, UKMTO ने दी चेतावनी

यूएई के फुजैरा तट के पास एक टैंकर पर संदिग्ध हमला हुआ है। यूकेएमटीओ के अनुसार, प्रोजेक्टाइल लगने से जहाज को निशाना बनाया गया।

10:27 (IST) 17 Mar 2026

Iran-US-Israel War LIVE Update: बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर बड़ा हमला, ड्रोन और रॉकेट से दहला इलाका

बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर रॉकेट और कम से कम पांच ड्रोन से हमला हुआ, जिसे जारी संघर्ष के बीच सबसे तीव्र बताया गया, सुरक्षा सिस्टम ने कई हमले रोके।

09:12 (IST) 17 Mar 2026

Iran-US-Israel War LIVE Update: ईरान में विरोध पर सख्त कार्रवाई, प्रदर्शनकारियों पर ‘देखते ही गोली’ का आदेश!

ईरान में विरोध दबाने के लिए नए सुरक्षा चेकपोस्ट लगाए गए और प्रदर्शनकारियों पर ‘देखते ही गोली’ का आदेश जारी किया गया।

08:51 (IST) 17 Mar 2026

Iran-US-Israel War LIVE Update: UAE ने खोला एयरस्पेस, उड़ान सेवाएं फिर से सामान्य

ड्रोन हमले के बाद सुरक्षा समीक्षा पूरी होने पर United Arab Emirates ने एयरस्पेस दोबारा खोला, अब सभी उड़ान सेवाएं सामान्य रूप से शुरू हो गई हैं।

08:13 (IST) 17 Mar 2026

Iran-US-Israel War LIVE Update: मोजतबा खामेनेई कहां हैं? इजराइली मंत्री के बयान से बढ़ी चर्चा

इजरायली नेता साआर ने मोजतबा खामेनेई की स्थिति पर रहस्य को ईरान के लिए शर्मनाक बताते हुए गिरती सत्ता पर तंज कसा है।

07:51 (IST) 17 Mar 2026

Iran-US-Israel War LIVE Update: मुस्लिम देशों को चेतावनी! ईरान का साथ न देने वाले अरब मुल्कों पर भड़के लारीजानी

ईरानी नेता अली लारीजानी ने खाड़ी देशों को चेताते हुए अमेरिका-इजराइल के खिलाफ मुस्लिम एकता की अपील की है। उन्होंने आगाह किया कि ईरान पर हमला पूरे इस्लाम पर हमला है, जिसका प्रतिशोध भीषण होगा।

Iran-US-Israel War Update: ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच छिड़ा यह भीषण युद्ध आज अपने 19वें दिन (शुरुआत: 28 फरवरी 2026) में प्रवेश कर चुका है। इस संघर्ष की शुरुआत अमेरिकी और इजरायली सेना के संयुक्त “ऑपरेशन एपिक फ्यूरी” (Operation Epic Fury) के साथ हुई, जिसमें पहले ही दिन ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई सहित कई शीर्ष अधिकारी मारे गए। जवाबी कार्रवाई में ईरान ने इजरायल और खाड़ी देशों (दुबई, कतर, बहरीन) में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर सैकड़ों बैलिस्टिक मिसाइलें और ड्रोन दागे हैं, जिससे वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति और हवाई यातायात गंभीर रूप से प्रभावित हुआ है।

युद्ध के मौजूदा हालात बेहद तनावपूर्ण हैं क्योंकि ईरान ने सामरिक रूप से महत्वपूर्ण ‘स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज’ को बंद कर दिया है, जिससे दुनिया भर में तेल की कीमतों में भारी उछाल आया है। अब तक इस जंग में 6,000 से अधिक ईरानी सैन्य कर्मी और सैकड़ों नागरिक मारे जा चुके हैं, जबकि लेबनान में हिजबुल्लाह और इजरायल के बीच एक नया मोर्चा खुल गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नाटो सहयोगियों से हॉर्मुज जलडमरूमध्य को सुरक्षित करने के लिए युद्धपोत भेजने की अपील की है, लेकिन कई यूरोपीय देश अभी भी इस सीधे सैन्य टकराव में कूदने से कतरा रहे हैं।

मिडिल ईस्ट की जंग से जुड़े आज 19वें दिन के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raja Alam

राजा आलम वर्तमान में News 24 हिंदी (B.A.G. Network) में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में चार वर्षों के अनुभव के साथ नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर बारीकी से लेखन कर रहे हैं. पत्रकारिता की नींव देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU), अलीगढ़ से रखी, जहां से राजा आलम ने पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद, हिंदी लेखन में गहराई को और विस्तार दिया जब राजा ने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से हिंदी साहित्य में एम.ए. की डिग्री प्राप्त की. हर रोज़ कुछ नया सीखना और पाठकों तक सही, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबर पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य रहा है. राजा के लेखन में आपको पत्रकारिता की गंभीरता के साथ-साथ पाठकों से जुड़ने वाली सरल भाषा और कंटेंट की विविधता दोनों मिलेंगे.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola